पहाड़ियों में छिपे थे इशकपुरा मर्डर के आरोपी, पुलिस गिरफ्त में करहाते व लंगड़ाते दिखे बदमाश झुंझुनूं जिले में सनसनी फैलाने वाले ईश्कपुरा हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम (DST) और सिंघाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी विजय सिंह उर्फ मिंटू सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी छिपने की कोशिश करने लगे, लेकिन सटीक कार्रवाई से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले शादी में हुई मारपीट और सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील्स) पर आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। 3 अप्रैल 2026 को मुकेश उर्फ टिंकू अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा आया था। रास्ते में आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला कर उसे बाइक से गिराया और फिर सीने से सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

- झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक गंभीर मामले का महज आठ घंटे में खुलासा कर अपहृत किशोर को सकुशल बरामद कर लिया तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी ने पुलिस थाना खेतड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका साढ़े सत्रह वर्षीय पुत्र रोजाना की तरह अपने पड़ोसी के साथ वेटनरी कम्पाउंडर की प्रैक्टिस के लिए सुबह करीब 11 बजे घर से गया था। दोपहर करीब 3 बजकर 2 मिनट पर पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि खेतड़ी रोड स्थित वायु सैनिक गैस एजेंसी के सामने कुछ युवकों ने मारपीट कर किशोर को जबरन काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में डालकर अपहरण कर लिया। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार सैनी, ओमवीर सैनी, हर्ष मिश्रा, दीपांशु सैनी एवं विकास कुमार सैनी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई में खेतड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम के अधिकारियों एवं जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- झुंझुनूं जिले में सनसनी फैलाने वाले ईश्कपुरा हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जिला स्पेशल टीम (DST) और सिंघाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी विजय सिंह उर्फ मिंटू सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी छिपने की कोशिश करने लगे, लेकिन सटीक कार्रवाई से उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले शादी में हुई मारपीट और सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम रील्स) पर आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। 3 अप्रैल 2026 को मुकेश उर्फ टिंकू अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा आया था। रास्ते में आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला कर उसे बाइक से गिराया और फिर सीने से सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।1
- Post by नेहरु वाल्मिकी1
- शहीद-ए-आजम भगतसिंह चौक बहल स्थल पर 13 अप्रैल को 2026 अमर शहीद क्रांतिकारी दिवस के रूप में मनाने जा रहीं हैं।2
- Post by @nilesh Verma-19971
- Post by Ravi Yadav1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- झुंझुनूं, झुंझुनूं जिले की सिंघाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने ईश्कपुरा गांव में हुए चर्चित मुकेश उर्फ टिंकू हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के मात्र चार दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पहाड़ियों में छिपे हुए पकड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थाना अधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को मृतक के चाचा ने सिंघाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे मुकेश उर्फ टिंकू की विजय उर्फ मिंटू गुर्जर से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी दिन मुकेश अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा गया था, जहां विजय ने अपने साथियों सोमवीर और अजीत सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हमला किया। आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला कर उसे बाइक से गिराया और बाद में सीने से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि करीब एक वर्ष पूर्व शादी समारोह में हुई मारपीट और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स के कारण आरोपियों ने रंजिश पाल रखी थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और आसपास के कई थाना क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा एफएसएल और एमओबी टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद 7 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विजय उर्फ मिंटू (26) निवासी ईश्कपुरा, सोमवीर (22) निवासी भोदन तथा अजीत (23) निवासी नानूवाली बावड़ी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियारों एवं अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्थान पुलिस “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा आमजन से अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।1