स्कूल के सामने बन रहा ओवरब्रिज बना चिंता का कारण, अंडरपास की मांग तेज संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिण्डौन सिटी क्षेत्र के सिकरौदा मीना गांव में निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौदा मीना के ठीक सामने गौरव पथ से होकर गुजर रहे ओवरब्रिज के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के आवागमन पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक रूप से जो लिंक रोड रेलवे ट्रैक के पास से बनाया जा रहा है, वह संकरा और जोखिमपूर्ण है। छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए उसी मार्ग से गुजरना पड़ेगा, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही भी जारी है, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरब्रिज के नीचे सुरक्षित अंडरपास बनाया जाए, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को सीधे और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही, प्रस्तावित लिंक रोड को चौड़ा और उच्च गुणवत्ता के साथ वैज्ञानिक मानकों के अनुसार तैयार करने की भी मांग उठाई गई है, क्योंकि यही मार्ग आसपास के गांवों और छोटे उद्योग-धंधों के लिए मुख्य आवागमन का साधन है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे बरगमा रोड पर शांतिपूर्ण जाम और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान उदय सिंह जाटव, मनोज मीणा, संजय मीणा, मोहन मिस्त्री, संतराम मीणा, बत्ती लाल मीणा, सहदेव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। #हिण्डौनसिटी #सिकरौदा_मीना #गौरवपथ #ओवरब्रिज #अंडरपास_मांग #स्कूल_सुरक्षा #ग्रामीण_समस्या #लिंक_रोड #सड़क_सुरक्षा

- राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सपोर्ट का विधायक हंसराज मीणा ने विधानसभा में सीएम का आभार जताया है। विधायक हंसराज मीणा ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के विद्यालय की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्यों हेतु स्वीकृत की गई राशि के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- ग्राम छोकरवाड़ा कलां आठ विशा अम्बेडकर कॉलोनी सड़क नहीं बन रही है 25 साल हो गई है आपसे निवेदन है कि जल्द जल्द बनबाने कि कृपा करें2
- पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- Post by User87881
- सर मथुरा में राशन डीलर आज गेहूं का वितरण किया गया सभी गरीब परिवार को गेहूं दिया और हजारों लोगों को राशन कार्ड से गेहूं मिला जो राशन डीलर को बहुत-बहुत धन्यवाद जो एक एक नंबर का काम करते हैं वह इंसान भगवान का रूप होता है राशन डीलर वाले1
- 24 वे जन्मदिवस पर सवाई माधोपुर विभाग संयोजक ABVP योगेंद्र डागुर ने किया रक्तदान3