Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटेश्वर नाथ मंदिर लालसोट से आज निकलेगी कलश व निशान यात्रा, विराट हिंदू सम्मेलन होगा आयोजित लालसोट उपखंड में लांबा पाड़ा स्थित घाटेश्वर नाथ मंदिर से आज विशाल कलश एवं निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए एबीपी कॉलेज के पास स्थित रूकमणि गार्डन पहुंचेगी। वहां पर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा।
पत्रकार : प्रकाश सैनी
घाटेश्वर नाथ मंदिर लालसोट से आज निकलेगी कलश व निशान यात्रा, विराट हिंदू सम्मेलन होगा आयोजित लालसोट उपखंड में लांबा पाड़ा स्थित घाटेश्वर नाथ मंदिर से आज विशाल कलश एवं निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए एबीपी कॉलेज के पास स्थित रूकमणि गार्डन पहुंचेगी। वहां पर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा।
More news from Dausa and nearby areas
- विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर निकाली गई 2100 कलश यात्रा लालसोट की महाकाली बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भव्य 2100 कलश व निशान यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह घाटेश्वर नाथ मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल बनाया।4
- गंगापुर सिटी पिछले दोनों प्रशासन द्वारा चलाए गए अधिकरण अभियान के संदर्भ में आज निवर्तमान सभापति, शिवरतन अग्रवाल पहुंचे व्यापारियों से मुलाकात करने1
- जल जीवन मिशन में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के संबंध में एसीबी ब्यूरो में दर्ज प्रकरण संख्या 245/2024 में अनुसंधान से प्रकट हुए तथ्यों के आधार पर आज दिनांक 17.02.2026 को ब्यूरो की करीब डेढ दर्जन टीमो द्वारा अल सुबह जयपुर, बाडमेर, उदयपुर, करौली, दिल्ली एवं अन्य राज्यों में कार्यवाई करते हुए 09 आरोपीगण दिनेश गोयल हाल मुख्य अभियन्ता प्रशासन, के डी गुप्ता हाल मुख्य अभियन्ता ग्रामीण, सुभांशु दीक्षित, तत्कालीन सचिव आरडब्लयूएसएसएमची हाल अति. मुख्य अभियन्ता, जयपुर क्षेत्र-द्वितीय, सुशील शर्मा हाल वितीय सलाहकार अक्षय उर्जा, निरिल कुमार हाल मुख्य अभियन्ता चुरू, विशाल सक्सेना अधिशाषी अभियन्ता हाल निलम्बित, अरूण श्रीवास्तव अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता हाल सेवानिवृत, डी के गौड तत्कालीन मुख्य अभियन्ता व तकनीकी सदस्य हाल सेवानिवृत, महेन्द्र प्रकाश सोनी तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता हाल सेवानिवृत्त को गिरफ्तार किया। प्रकरण संख्या 245/2024 के अनुसंधान से फर्म मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवैल कम्पनी प्रोपराईटर महेश मित्तल व फर्म मैसर्स श्याम ट्यूबैवल कम्पनी प्रोपराईटर पदमचन्द जैन द्वारा इरकॉन इन्टरनेशनल लि० के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च स्तर के अधिकारियों के साथ मिली भगत कर राजस्थान राज्य में उपरोक्त दोनों फर्मों के नाम जारी विभिन्न टेण्डरों में इरकॉन इन्टरनेशनल लि. के फर्जी कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र लगाकर करीब 960 करोड रूपये के टेण्डर प्राप्त कर करोडो रूपयों का भ्रष्टाचार करना प्रकट हुआ इसके अतिरिक्त पीएचईडी के उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा आपराधिक मंशा से मेजर प्रोजेक्टस (50 करोड रूपये से उपर) की निविदाओं में साइट विजिट प्रमाण-पत्र की बाध्यता को नियमो के विरूद्ध निविदा में शामिल कर बोली दाताओ की पहचान को उजागर कर टेण्डर पुलिंग करने के फलस्वरूप अप्रत्याशित उंचे टेण्डर प्रीमियम प्राप्त हुए, जिनका पीएचईडी के अधिकारियो द्वारा अनुमोदन कर व्यापक स्तर पर हजारों करोडो रूपयों का भ्रष्टाचार करने के तथ्य अनुसंधान से स्पष्ट हुए। प्रकरण में त्वरित प्रभावी अनुसंधान हेतु श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया। जिसके द्वारा प्रकरण में तकनीकी एवं दस्तावेजी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया गया। एसीबी द्वारा पूर्व में जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रेप कार्यवाही कर प्रकरण संख्या 215/2023 दर्ज करवाया था जिसमें कुल 11 आरोपियो एवं 02 फर्मों के खिलाफ आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में श्री राजेश सिंह महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय एवं डॉ रामेश्वर सिंह उपमहानिरीक्षक पुलिस प्रथम के निकटतम सुपरविजन में एसआईटी द्वारा साक्ष्यो का गहनता से विश्लेषण कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया । अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपीगणों से विस्तृत पूष्ठताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है।1
- महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की1
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- गंगापुर सिटी। कोतवाली थाना क्षेत्र के टोकसी मोड़ पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल (25) निवासी हलेना, भरतपुर के रूप में हुई है। सोनू गंगापुर–वजीरपुर रोड पर रहकर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार को वह मोटरसाइकिल से सामान लेने के लिए गंगापुर सिटी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टोकसी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से टोकसी मोड़ पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।1
- नई नाथ धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1