logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Rakesh Agarwal
    1
    Post by Rakesh Agarwal
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।* गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए। *पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*
    1
    *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।*  गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए।
*पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*
    user_J. p. sharma NN LIVE
    J. p. sharma NN LIVE
    श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में अतिक्रमणों का चिन्हिकरण कर लाल निशान लगाए गए। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई और यह दोपहर करीब 1:30 बजे तक चला। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित किया। गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। उस दौरान व्यापारियों ने मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी से वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए गए, जबकि ये लंबे समय से बने थे और व्यापार संचालन के लिए जरूरी थे। चबूतरे हटने से दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने, माल रखने और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए कारोबार प्रभावित होने की बात भी कही थी। विरोध के बाद सोमवार को एडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की मौजूदगी में दुकानदार-व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी आपत्तियां रखीं। वहीं प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में अव्यवस्था फैल रही है। आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस तक रास्ता नहीं मिल पाता, और हादसे की स्थिति में प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि सीधे तोड़फोड़ की बजाय पहले अतिक्रमणों का चिन्हिकरण किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक पिंटू राम मीणा, सफाई इंचार्ज कमलेश, विकास, बबलू, महेश सहित आठ जमादार शामिल रहे। सभी सदस्य मिनी सचिवालय में एकत्रित होने के बाद माल गोदाम रोड से अभियान की शुरुआत कर स्टेशन बजरिया, सोनी बाबा चौराहा, महेश टॉकीज, सरकारी अस्पताल, नया बाजार और खारी बाजार तक पहुंचे। अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। इसके साथ ही सड़क के बीच में लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों को भी चिन्हित कर सूची तैयार की गई, ताकि संबंधित विभागों को अवगत कराकर हटाने की कार्रवाई की जा सके। चिन्हिकरण के चलते मंगलवार को कई बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर टीम के सदस्यों और दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और विरोध के स्वर सुनाई दिए। दिनभर बाजारों में अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
    1
    गंगापुर सिटी।
प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में अतिक्रमणों का चिन्हिकरण कर लाल निशान लगाए गए। अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई और यह दोपहर करीब 1:30 बजे तक चला। नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित किया।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। उस दौरान व्यापारियों ने मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी से वर्षों पुराने चबूतरे तोड़ दिए गए, जबकि ये लंबे समय से बने थे और व्यापार संचालन के लिए जरूरी थे। चबूतरे हटने से दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने, माल रखने और आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए कारोबार प्रभावित होने की बात भी कही थी।
विरोध के बाद सोमवार को एडीएम सुदर्शनसिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा और भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर की मौजूदगी में दुकानदार-व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी आपत्तियां रखीं। वहीं प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण के कारण शहर में अव्यवस्था फैल रही है। आपात स्थिति में दमकल और एंबुलेंस तक रास्ता नहीं मिल पाता, और हादसे की स्थिति में प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि सीधे तोड़फोड़ की बजाय पहले अतिक्रमणों का चिन्हिकरण किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक पिंटू राम मीणा, सफाई इंचार्ज कमलेश, विकास, बबलू, महेश सहित आठ जमादार शामिल रहे। सभी सदस्य मिनी सचिवालय में एकत्रित होने के बाद माल गोदाम रोड से अभियान की शुरुआत कर स्टेशन बजरिया, सोनी बाबा चौराहा, महेश टॉकीज, सरकारी अस्पताल, नया बाजार और खारी बाजार तक पहुंचे। 
अभियान के दौरान दुकानों और भवनों के आगे नालियों पर किए गए अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। इसके साथ ही सड़क के बीच में लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों को भी चिन्हित कर सूची तैयार की गई, ताकि संबंधित विभागों को अवगत कराकर हटाने की कार्रवाई की जा सके। चिन्हिकरण के चलते मंगलवार को कई बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर टीम के सदस्यों और दुकानदारों के बीच नोंक-झोंक भी हुई और विरोध के स्वर सुनाई दिए। दिनभर बाजारों में अभियान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 min ago
  • गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर
    1
    गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    2
    गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर 
बनी सिंह मीना 
गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    4
    श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में  विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट ,  अनिता सैनी  सहित  कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों  का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.