Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोडरमा हीरोडीह मां दुर्गा मंडप में जुटे समिति सदस्य, राम नवमी की तैयारियों पर चर्चा कोडरमा हीरोडीह मां दुर्गा मंडप में जुटे समिति सदस्य, राम नवमी की तैयारियों पर चर्चा
JANATA 1 NEWS
कोडरमा हीरोडीह मां दुर्गा मंडप में जुटे समिति सदस्य, राम नवमी की तैयारियों पर चर्चा कोडरमा हीरोडीह मां दुर्गा मंडप में जुटे समिति सदस्य, राम नवमी की तैयारियों पर चर्चा
More news from झारखंड and nearby areas
- कोडरमा हीरोडीह मां दुर्गा मंडप में जुटे समिति सदस्य, राम नवमी की तैयारियों पर चर्चा1
- Viral Video: ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी से इस तरह की बदतमीजी से बात करना, फिर उसे उकसाना कि “परिवार की फ्रस्ट्रेशन यहां निकाल रही हो”, गैर-जरूरी सवाल करना और बाद में उसी को दोषी ठहरा देना, यह आजकल बहुत आम चलन हो गया है। उसके बाद वीडियो पर टैग लाइन दे देते हैं कि देखिए महिला पुलिस कितनी बदतमीजी कर रही है। #PublicIndiscipline #OnDutyPolice #RespectPolice #MisleadingContent #PoliceUnderPressure #SocialMediaAccountability #MoralEthics #DelhiPolice #UPPolice #RBharat #Shorts1
- misile1
- *आतिफ की कहानी - एक माँ का संघर्ष और हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का योगदान* गरीबी, बीमारी और लाचारी जब एक साथ किसी परिवार पर टूट पड़ती है, तो ज़िंदगी एक कठिन इम्तिहान बन जाती है। ऐसी ही एक मार्मिक कहानी है छोटे आतिफ़ की, जिसकी माँ अपने बच्चे की ज़िंदगी बचाने के लिए हर दरवाज़ा खटखटा रही थी। आतिफ़ एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि इलाज का खर्च उठाना लगभग असंभव हो गया था। एक माँ के लिए अपने बच्चे को दर्द में देखना सबसे बड़ा दुःख होता है, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और मदद की उम्मीद में लगातार प्रयास करती रही। इसी मुश्किल घड़ी में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट एक सहारा बनकर सामने आया। संस्था ने न केवल आतिफ़ के इलाज के लिए आर्थिक और मानवीय सहयोग प्रदान किया, बल्कि परिवार को यह भरोसा भी दिलाया कि वे इस कठिन लड़ाई में अकेले नहीं हैं। अब आतिफ़ को आगे के इलाज के लिए 5 मार्च को पुनः कोलकाता आना है, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी रह सके। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट हमेशा से जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है। आतिफ़ के मामले में भी संस्था के सदस्यों ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई। इस अनाथ बच्चे के इलाज में विशेष रूप से हजारीबाग के माननीय पूर्व उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, वार्ड 02 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निखत यास्मीन और उनके पति समाजसेवी सबा करीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके साथ ही अनवर मल्लिक, मतिनुल हसन, प्रवीन कुमार, रौनक पासवान, मो. खुर्शीद आलम, मो. अफ़ज़ल, मो. इमामन अंसारी, मो. शाहरुख कुरैशी, मो. इब्राहिम अंसारी, फैज अकरम, मो. अरमान, मो. एजाज खान, मो. इज़हार आलम, तौहीद खान, मो. शमशाद खान, मेराज अंसारी एवं अन्य कई साथियों के सामूहिक सहयोग से इलाज में बड़ी मदद मिली। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट इन सभी सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इंसानियत का परिचय देते हुए एक बच्चे के जीवन को बचाने में योगदान दिया। यह कहानी सिर्फ एक बच्चे के इलाज की नहीं, बल्कि एक माँ के हौसले, उम्मीद और समाज में मौजूद इंसानियत की मिसाल है। जब समाज के लोग और संस्थाएँ मिलकर किसी जरूरतमंद का हाथ थामते हैं, तो मुश्किल से मुश्किल हालात भी आसान हो जाते हैं। *हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का संदेश साफ है — इंसानियत जिंदा है, बस जरूरत है एक कदम आगे बढ़ाने की।*🙏❤️🙏1
- Post by PKHINDINEWS1
- गोविंदपुर में 45 वर्षीय महिला की मौत, पंचायत समिति सदस्या सह पूर्व उप प्रमुख ने दी आर्थिक सहायता गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर में सोमवार को गोविंदपुर निवासी मुन्ना शाह की 45 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही पंचायत समिति सदस्या सह पूर्व उप प्रमुख रेखा देवी मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मिलकर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान रेखा देवी ने मृतका के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की। मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने भी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और मृतका की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।1
- कुंती नगर के मैदान में रोजेदारों के लिए दावत- ए- इफ्तार का हुआ आयोजन #डॉ अनुज सिंह समर्थको द्वारा किया गया था आयोजन #इफ्तार के द्वारा दिया गया सांप्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश नवादा लाइव नेटवर्क। शहर के कुंती नगर स्थित खेल मैदान में रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह दावत ए इफ्तार नवादा के चर्चित शिक्षाविद एव समाजसेवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह के सौजन्य से आयोजित की गई। सबसे पहले दावत एक तार में शामिल होने वाले सभी रोजगार को गमछा और गुलाब का फूल देकर डॉ॰अनुज सिंह सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ अनुज सिह ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है कि इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से पिछले कई वर्षों से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मगरिब की अजान से पहले एक साथ हाथ उठाकर अल्लाह की रजामंदी एवं मुल्क में अमन शांति के लिए दुआएं मांगी।दावते ए इफ्तार पार्टी में शामिल इस्लाम धर्मावलंबियों ने कहा कि इस्लाम में सबसे बेहतर और पाक रमजान का माह होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदायों के लोग रोजा रखते हैं और साथ में नमाज कुरान और पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं।इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों में खैरात, जकात, दान करते हैं। छोटी दरगाह के मोहम्मद अरमान हुसैन राही ने कहा कि यह पाक महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है।इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाता है।रोजेदारों ने कहा कि जो शख्स रोजेदार को इफ्तार कराता है। अल्लाह उस शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। इस प्रकार का इफ्तार पार्टी का आयोजन से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। अल्लाह ताआला रमजान माह में एक नेकी के बदले 70 गुना सबाब बढ़ा देता है। मौके पर उपस्थित रोजेदार में से मास्टर शफीर खान ने कहा कि इस आयोजन ने साबित किया है की एकजुटता से किसी भी समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है । समा सभी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दावत हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। डॉ॰ अनीश खान, हयाज अहमद, मोहम्मद अरमान आदि ने कहा कि यह वर्तमान समय की मांग है। इस इफ्तार पार्टी में नवादा सहित आसपास के गांवों के हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। इफ्तार में मोहम्मद फैयाज अहमद उर्फ प्यारे जी भदौनी ,नौशाद आलम अंसार नगर , जाहिर अनवर , समाजसेवी शफीर खान, एजाज अहमद, डॉ अनीश खान, डॉ रियाज खान, तारिक खान, मोहम्मद चुन्नू, मोहम्मद छोटू,मोहम्मद रिजवान आलम अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा भदौनी,अबू सलीम वारसी अंसार नगर , मो राजा साहब इस्लामनगर, मो अनु मलिक , मो मास्टर जाहिर अनवर भदौनी ,एमडी अंसारी , पचाढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह ,समासेवी बिपिन कुमार ,सोनू कुमार ,अरुण कुमार ,बलराम कुमार, अनि रुद्र सिंह दिलीप कुमार ,शिवम कुमार, नीरज कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम एवं हिंदू पक्ष के लोगों ने शिरकत की। अंत में डॉ अनुज के द्वारा तमाम मुस्लिम भाइयों को रमजान एवं ईद की मुबारकबाद दी गई रमजान के अवसर पर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए और सभी अल्पसंख्यक समाज के भाइयों ने डॉ॰ अनुज सिंह का शुक्रिया अदा किया।4
- ब्रह्माकुमारीज़ संस्था, हेडक्वार्टर आबू पर्वत पर विगत कई वर्षों से बिना गैस व लाईट पर प्रतिदिन 50,000 लोगों का खाना बनता है! कितनी दुरदर्शिता व लंबी सोच है आज के समय को देखते हुए! सोलर एनर्जी से🙏🙏1