Shuru
Apke Nagar Ki App…
Viral Video: ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी से इस तरह की बदतमीजी से बात करना, फिर उसे उकसाना कि “परिवार की फ्रस्ट्रेशन यहां निकाल रही हो”, गैर-जरूरी सवाल करना और बाद में उसी को दोषी ठहरा देना, यह आजकल बहुत आम चलन हो गया है। उसके बाद वीडियो पर टैग लाइन दे देते हैं कि देखिए महिला पुलिस कितनी बदतमीजी कर रही है। #PublicIndiscipline #OnDutyPolice #RespectPolice #MisleadingContent #PoliceUnderPressure #SocialMediaAccountability #MoralEthics #DelhiPolice #UPPolice #RBharat #Shorts
Sunil Kumar journalist
Viral Video: ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी से इस तरह की बदतमीजी से बात करना, फिर उसे उकसाना कि “परिवार की फ्रस्ट्रेशन यहां निकाल रही हो”, गैर-जरूरी सवाल करना और बाद में उसी को दोषी ठहरा देना, यह आजकल बहुत आम चलन हो गया है। उसके बाद वीडियो पर टैग लाइन दे देते हैं कि देखिए महिला पुलिस कितनी बदतमीजी कर रही है। #PublicIndiscipline #OnDutyPolice #RespectPolice #MisleadingContent #PoliceUnderPressure #SocialMediaAccountability #MoralEthics #DelhiPolice #UPPolice #RBharat #Shorts
More news from बिहार and nearby areas
- दुलारडीह में वार्ड सदस्या रेखा कुमारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में जेठ सुनील कुमार और उनके परिवार वालों ने रेखा कुमारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- @मॉडर्न कैंपस नारदीगंज #नए शैक्षणिक सत्र को लेकर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक बैठक #मोबाइल और जंक फूड से दूर रखने की अपील नवादा लाइव नेटवर्क। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं खेल सुविधाओं के लिए विख्यात माॅडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित एवं नारदीगंज के रामरति नगर में स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्याॅं में अभिभावकों ने भाग लिया तथा बच्चों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र की योजनाओं, विद्यालय की कार्यप्रणाली तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात उपस्थित अभिभावकों को माॅडर्न शैक्षणिक समूह के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ.अनुज कुमार सिंह ने संबोधित किया। अपने संबोधन में निदेशक महोदय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा और अनुशासन के प्रति विशेष ध्यान दें तथा विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई और व्यवहार से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को जंक फूड से दूर रखें और उन्हें घर का पौष्टिक एवं संतुलित भोजन दें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को यह भी सलाह दी कि बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें, क्योंकि मोबाइल का अधिक उपयोग बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्व-अध्ययन की आदत विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया। प्राचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय प्रबंधन हर संभव प्रयास करता रहेगा। आने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्याॅं में अभिभावक, शिक्षक सोनू कुमार, सुमित कुमार सिंह, श्री नारायण पाठक, रजनीश कुमार, मीडिया प्रभारी शिक्षक प्रत्यूष आनंद, परमानंद कुमार, अमोल कुमार, राहुल कुमार, उपेंद्र कुमार, शिक्षिका अर्चना पाण्डेय, महिमा ख्वाहश, रिचा रुशाली तथा क्लर्क दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।2
- Post by Shailesh kumar Pandey1
- वहां मौजूद लोगों ने बताया के कोई 4 बजे तो कोई 5 बजे सुबह से ही नंबर में लगे हैं, ताकि गैस सिलेंडर मिल जाए, देखिए पूरी रिपोर्ट।1
- *ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित* ================ ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मार्च को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर श्री अरविंद राणा, उप महापौर श्री अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।1
- --हजारीबाग। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 मार्च को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।1
- चतरा विमान हादसे के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन, सवाल उठ रहा है कि आखिर जांच कैसे हुई होगी? क्या सिर्फ लीपापोती हो रही है? अब तक किसी को मुआवजा भी नहीं मिला है.1
- गोविंदपुर प्रखंड के दुलारडीह गांव में सोमवार को आपसी विवाद मे वार्ड सदस्या को मारपीट कर किया जख्मी परिजनो के सहयोग से सीएचसी में कराया गया भर्ती जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया1
- हजारीबाग (कार्मल चौक)। ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को स्थानीय पैराडाइज रिजॉर्ट, हजारीबाग में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की। बैठक में महापौर अरविंद राणा, उप महापौर अविनाश यादव, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संपादन के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूजा अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रशासन का ध्यान आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर आकृष्ट कराया गया। उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान नशामुक्त अभियान चलाने, जुलूस मार्गों पर बिजली की समुचित व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था, एम्बुलेंस के लिए वैकल्पिक मार्ग, पेड़ों की छंटाई तथा महिला पुलिस बल की तैनाती जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। बैठक के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी अपने वैभव एवं अनुशासन के लिए विख्यात है। इसकी गरिमा एवं परंपरा को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर प्रशासन की सख्त मनाही है, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि से वृद्ध, मरीज एवं अन्य संवेदनशील वर्गों को परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है और इसमें लाखों श्रद्धालु जुलूस में शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के सुचारू संचालन हेतु व्यापक व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक जुलूस की नंबरिंग की जाएगी तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन नियंत्रण कक्ष हजारीबाग, बड़कागांव एवं बरही में संचालित किए जाएंगे, जहां से विधि-व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए सभी से मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की।1