समान के पक्षी विहार में धूमधाम से मनाया वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह दिवस समान पक्षी बिहार में वन सुरक्षा सप्ताह दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय लोगों ने मनाए गए इस सप्ताह दिवस में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।वन दरोगा ने बताया कि वनों को आग से कैसे बचाना है। गुरुवार सुबह 10 बजे समान पक्षी बिहार में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह दिवस पर वन दरोगा रत्नेश कुमार ने आग से वनों को कैसे बचाना है इसकी जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षा दिवस में प्रतिभाग कर रहे लोगो को बताया कि आप लोग सर्दियों में वन में आग जला देते है लेकिन उसको बुझाते नही है। आग जलाने के बाद आपकी जिम्मेदारी है कि जलाई गई आग को बुझाकर ही वहां से हटे। आप लोग बीड़ी या सिगरेट भी जली हुई वन में फेंककर आगे बढ़ जाते है जिसको बुझाकर ही फेंकना आपकी जिम्मेदारी है।वनों को अग्नि से कैसे बचना है इसके लिए आप लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
समान के पक्षी विहार में धूमधाम से मनाया वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह दिवस समान पक्षी बिहार में वन सुरक्षा सप्ताह दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय लोगों ने मनाए गए इस सप्ताह दिवस में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।वन दरोगा ने बताया कि वनों को आग से कैसे बचाना है। गुरुवार सुबह 10 बजे समान पक्षी बिहार में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह दिवस पर वन दरोगा रत्नेश कुमार ने आग से वनों को कैसे बचाना है इसकी जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षा दिवस में प्रतिभाग कर रहे लोगो को बताया कि आप लोग सर्दियों में वन में आग जला देते है लेकिन उसको बुझाते नही है। आग जलाने के बाद आपकी जिम्मेदारी है कि जलाई गई आग को बुझाकर ही वहां से हटे। आप लोग बीड़ी या सिगरेट भी जली हुई वन में फेंककर आगे बढ़ जाते है जिसको बुझाकर ही फेंकना आपकी जिम्मेदारी है।वनों को अग्नि से कैसे बचना है इसके लिए आप लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
- मैनपुरी जनपद में थाना एलाऊ के ग्राम प में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। एक साथ आधा दर्जन लोग महिला को अकेला बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।2
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की जासूसी के लिए लगाए गए व्यक्ति के साथ पत्नी ने मारपीट कर दी घटना नगर के निजी विद्यालय में घटी है आपको बताते चले मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक।महिला ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला उसके साथ मारपीट कर चुकी थी जब ज्यादा जानकारी जुटा गई तो पता लगा की महिला के पति द्वारा महिला की जासूसी के लिए व्यक्ति को लगाया गया था और जब महिला विद्यालय पहुंची तो जासूसी करने वाला व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे विद्यालय पहुंच गया महिला को इस बात की जानकारी हो गई तो महिला ने व्यक्ति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया जिसका एक वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- जसवंतनगर: बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड जसवंतनगर में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक के प्रेरणा सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) मनोज कुमार सिंह धाकरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात उपस्थित ग्राम प्रधानों, शिक्षक नेताओं एवं प्रधानाध्यापकों का एकेडमिक टीम द्वारा सम्मान किया गया। कार्यशाला में विकास खंड के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ब्लॉक स्तरीय इस कार्यशाला का उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान को सशक्त बनाना, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों के बीच समन्वय स्थापित करना तथा विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर विचार करना रहा। कार्यशाला का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालयों के कायाकल्प, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा बच्चों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय निकायों और विद्यालय प्रशासन की संयुक्त भागीदारी को आवश्यक बताया। इस अवसर पर विशेष रूप में जवाहरलाल शाक्य, गिरशेष यादव, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इन्होने भी विभागीय योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां दी।1
- रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी में एकतरफा प्यार में सनकी छात्र ने शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों होंठ काट दिए,गंभीर हालत में शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल,मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा। जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई,तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा। लेकिन छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं।आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका। उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया। जब टीचर ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में टीचर को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र मौके से फरार हो गया। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। कक्षा 12 का अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 'पेरेंट्स-टीचर मीटिंग' (PTM) में छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा। लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर शिक्षिका ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई। वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में शिक्षिका को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि शिक्षिका के भाई की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी...।1
- मैनपुरी में एक तरफा प्यार में छात्र ने टीचर पर किया जानलेवा हमला वीडियो हुआ वायरल पुरी शहर के एक स्कूल में शिक्षिका पढ़ने जाया करती थी और इस समय उसे क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से उसको प्रेम हो गया और उसके शिक्षिका को विद्यालय प्रबंधक द्वारा बाहर निकाल दिया गया दूसरे विद्यालय में पढ़ने जाने लगी और शिक्षक का भी दूसरे युवक से मिलना जुलना शुरू कर दिया इसी से नाराज होकर छात्र ने शिक्षिका के हॉट कटे लिए1
- मैनपुरी टीचर के होठों पर मनचले ने किया दांत से प्रहार,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र की घटना,टीचर को अकेला देखकर अश्लील हरकत की,उसके होंठ पर इतनी तेज काटा कि होठ अलग हो गया,पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता ब्यूरो चीफ जनपद मैनपुरी,,, गुरुवार के दिन लगने वाले पटरी बाजार को अभियान चलाकर को सिटी की ओर से मां शीतला देवी मंदिर पर स्थानांतरण किया गया है गुरुवार के दिन बाजार में पटरी बाजार लगता है जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से खराब हो जाती है इस फुटपाथ और पटरी बाजार को यातायात व्यवस्था सही रखने के उद्देश्य से मां शीतला देवी मंदिर पर लंबे समय पहले स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन अभी भी करीब 30 फ़ीसदी पटरी बाजार बड़े चौराहे से लेकर और क्रिश्चियन तेरे तक लगता है जिसमें अब आगमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसे में क्षेत्राधिकार नगर संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार के दिन अभियान चलाया और उन्होंने अभियान चलाते हुए पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अपील की है कि वह जहां पर 70 फ़ीसदी बाजार लगता है वहीं पर जाकर अपनी दुकानें लगाई नगर के प्रमुख बाजार को खाली रखें इतना ही नहीं जो दुकानदार अपनी दुकान के आगे हद पर दुकान लगवाते हैं ऐसे दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है और व्यापार मंडल के पदाधिकारी से भी इस बात की शिकायत की गई है की जो दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर पहाड़ पर दुकान लगवाते हैं ऐसे दुकानदारों पर अब कार्रवाई की जाएगी बाइट,, Co सिटी सन्तोष कुमार सिंह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर जागरूकता अभियान के तहत बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। विद्युत विभाग की टीम ने उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्युत टीम प्रभारी जेई कौशल पांडे ने मोहल्ला लुधपुरा में छापेमारी की। जांच के दौरान अंजू देवी, धनबंत्री और आशीष कुमार के घरों में स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस अभियान में कुल 50 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें से तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विद्युत एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोहल्ला लुधपुरा और अन्य क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उसकी विशेषताओं और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग तीन दर्जन उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में संबंधित मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कराए गए। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और समय पर बिल का भुगतान करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विभाग भविष्य में भी घर-घर जाकर इस तरह के अभियान चलाता रहेगा। जेई कौशल पांडे ने भी उपभोक्ताओं से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर एक पारदर्शी व्यवस्था है, जो उपभोक्ताओं को सही बिल, खपत की सटीक जानकारी और समय पर भुगतान में सुविधा प्रदान करती है। विभाग का मुख्य उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि जागरूकता के माध्यम से ईमानदार बिजली उपभोग को बढ़ावा देना है।1
- रिपोर्टर अमितकौशिक मैनपुरी को मिला दूसरा बड़ाicsc बोर्ड का विद्यालय डॉ किरण सौजिया जिसने कम समय के अंदर मैनपुरी जनपद में एक अलग पहचान बनाई है जिसको लेकर आज विद्यालय का उद्घाटन किया गया उद्घाटन के दौरान शहर के तमाम लोग मौजूद रहे वही रवि कुमार दहिया ने स्कूल का शुभारंभ किया वही इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम पेश किया वहीं विद्यालय की तरफ से आए हुए तमाम अतिथियों को सम्मानित किया गया वाइट डॉ अशोक यादव प्रबंधक1