प्रयागराज Slug....प्रयागराज: डिजिटल जनगणना पर DM मनीष वर्मा की बड़ी जानकारी, मई-जून में मकान सूचीकरण, ‘स्व-गणना’ पर जोर, 15 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग डिटेल्स...भारत की आगामी जनगणना को लेकर प्रयागराज में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और इसमें ‘स्व-गणना’ यानी सेल्फ एन्यूमरेशन पर खास जोर रहेगा। डीएम ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। प्रयागराज में इसके लिए मई-जून की समय-सीमा तय की गई है।डीएम मनीष वर्मा ने कहा कि 7 मई 2026 से आम जनता के लिए सरकारी पोर्टल खुल जाएगा। लोग खुद लॉगिन कर अपनी डिटेल्स भर सकेंगे। स्व-गणना करने पर एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा।डीएम ने जनता से अपील की कि निजी जानकारी केवल अधिकृत प्रगणकों को ही दें। किसी संदिग्ध या अवैध व्यक्ति के साथ डेटा साझा न करें। प्रगणक के पास पहचान पत्र होना जरूरी है। जनगणना के लिए जिले में करीब 15,000 कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इनमें ज्यादातर शिक्षा विभाग से हैं। डीएम ने 30 अप्रैल तक सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।इस बार कागज-पेन की जगह मोबाइल ऐप और डिजिटल पोर्टल का इस्तेमाल होगा। डीएम ने कहा, "डिजिटल जनगणना से डेटा की शुद्धता बढ़ेगी और रिपोर्टिंग जल्दी हो सकेगी।" नेटवर्क समस्या वाले इलाकों के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए गए हैं।डीएम ने प्रगणकों को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी मकान या परिवार गणना से छूटने न पाए। BYTE मनीष वर्मा डीएम प्रयागराज

- बंगाल में काउंटिंग के समय हुआ बवाल TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प।1
- पट्टी बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों से सिपाही ने मांगी रिश्वत पट्टी कोतवाली के सिपाही पर रिश्वत मांगने का आरोप, बिजली विभाग के संविदा कर्मियों में आक्रोश 33 बात 11 केवी विद्युत उपकेंद्र पट्टी में तैनात संविदा कर्मी कर्मचारियों ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही पर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों से रुपये मांगने और न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद संविदा कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले आई आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने पेड़ की डालियों को हटाकर लाइन दुरुस्त की, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। आरोप है कि इसी मामले को लेकर पट्टी कोतवाली का एक सिपाही संविदा कर्मियों को लगातार फोन कर ₹6000 की मांग कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि पैसा न देने पर उन्हें अज्ञात मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस घटना से नाराज संविदा कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया तो वे धरने पर बैठ जाएंगे और विद्युत आपूर्ति ठप कर देंगे। संविदा कर्मचारियों में गंगा प्रसाद यादव चंद्रशेखर पटेल नितिन सिंह रामराज वर्मा सुखदेव चंदन शर्मा धर्मेंद्र तिवारी संजय पांडे सूर्यबली यादव राम अकबाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में राम पटेसर (65 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय और सुरेश चंद्र मिश्रा, निवासी इनायतनगर जनपद अयोध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना में तिलकराज (42 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। दूसरी घायल मानसी (16 वर्ष) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री अशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- *नरेंद्रपुर गोमती तट पर हुआ अर्पित का अंतिम संस्कार* *एसडीएम प्रीति जैन व सीओ ऋतिक कपूर की सूझबूझ से माने परिजन* लम्भुआ / सुलतानपुर अर्पित हत्याकांड में आज नरेंद्रपुर गांव स्थित गोमती नदी के किनारे अंतिम संस्कार सम्पन्न कराया गया। प्रारंभिक तनाव और असमंजस की स्थिति के बीच प्रशासन की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रीति जैन और सर्किल ऑफिसर ऋतिक कपूर ने सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए परिजनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। इसके बाद गोमती नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अर्पित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखी। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।1
- पिछले कई महीनों से टूटा हुआ है पुल ग्राम सभा रामपुर आधारगंज मऊ को जोड़ने वाला रास्ता किसी भी वक्त बंद हो सकता है जामताली से मऊ रामपुर होकर दिलीपपुर प्रतापगढ़ को जाने जाने वाली ये सड़क की पुलिया टूटी हुई पड़ी है क्या प्रशासन किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार कर रहा है1
- मई में मौसम दिखाएगा रूद्र रूप।1