logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएमएफटी अंतर्गत संचालित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश* *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-15 सितंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-621* *=========================* * उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभागवार संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए प्रत्येक योजना की वर्तमान प्रगति, कार्य पूर्णता की स्थिति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं विद्यालयों में पेयजल उपलब्ध कराने से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जलमीनार अधिष्ठापन एवं चापाकल निर्माण सहित अन्य पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित संस्थानों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को डीएमएफटी अंतर्गत 61 सरकारी विद्यालयों में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही 13 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण एवं जिले के 23 विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। *स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं एम्बुलेंस आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश* स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट, गोपीकांदर एवं शिकारीपाड़ा के लिए एक-एक बीएलएस एम्बुलेंस की आपूर्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर एवं समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। *डीएमएफटी की सभी योजनाएं समय पर पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी* उपायुक्त ने डीएमएफटी अंतर्गत जिले में संचालित सभी योजनाओं, जिसमें पीसीसी पथ निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं, को निर्धारित समय सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। *==========================* *#team prd(Dumka)*

1 hr ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
1 hr ago
bb0bca95-93bb-4cc1-8770-6e98a8754d7f

डीएमएफटी अंतर्गत संचालित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश* *सूचना भवन दुमका* *जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका* *=========================* *दिनांक-15 सितंबर 2026* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-621* *=========================* * उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने विभागवार संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए प्रत्येक योजना की वर्तमान प्रगति, कार्य पूर्णता की स्थिति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं विद्यालयों में पेयजल उपलब्ध कराने से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जलमीनार अधिष्ठापन एवं चापाकल निर्माण सहित अन्य पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर संबंधित संस्थानों को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को डीएमएफटी अंतर्गत 61 सरकारी विद्यालयों में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही 13 विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण एवं जिले के 23 विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। *स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं एम्बुलेंस आपूर्ति में तेजी लाने का निर्देश* स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट, गोपीकांदर एवं शिकारीपाड़ा के लिए एक-एक बीएलएस एम्बुलेंस की आपूर्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर एवं समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। *डीएमएफटी की सभी योजनाएं समय पर पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी* उपायुक्त ने डीएमएफटी अंतर्गत जिले में संचालित सभी योजनाओं, जिसमें पीसीसी पथ निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं, को निर्धारित समय सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संबंधित संवेदकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। *==========================* *#team prd(Dumka)*

More news from झारखंड and nearby areas
  • सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई
सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की बैठक प्रकाश टुडू की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक रविवार सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांवों में नए सदस्यों का पंजीकरण और पुरानों का नवीनीकरण होगा। युवाओं व महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में शिवनाथ बेसरा, प्रभाकर हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    11 hrs ago
  • 54 मतदाताओं के एक ही पते पर दर्ज होने की जांच की मांग को साजिश बताना जनता को गुमराह करना : सुमित शरण ब्रेकिंग न्यूज जामताड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी द्वारा भाजपा पर मतदाता सूची की प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मतदाता सूची तैयार करती है और न ही चुनावी प्रक्रिया का संचालन करती है। पार्टी की भूमिका केवल संदिग्ध या असामान्य प्रविष्टियों को निर्वाचन प्राधिकार के संज्ञान में लाना है। सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। भाजपा ने किसी मतदाता को गलत नहीं ठहराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग से मामले का भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    1
    54 मतदाताओं के एक ही पते पर दर्ज होने की जांच की मांग को साजिश बताना जनता को गुमराह करना : सुमित शरण
ब्रेकिंग न्यूज 
जामताड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी द्वारा भाजपा पर मतदाता सूची की प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो मतदाता सूची तैयार करती है और न ही चुनावी प्रक्रिया का संचालन करती है। पार्टी की भूमिका केवल संदिग्ध या असामान्य प्रविष्टियों को निर्वाचन प्राधिकार के संज्ञान में लाना है।
सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। भाजपा ने किसी मतदाता को गलत नहीं ठहराया है, बल्कि निर्वाचन आयोग से मामले का भौतिक सत्यापन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    47 min ago
  • पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग
    1
    पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग
पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
    1
    कैमरे के सामने मंत्री इरफान अंसारी का यह तेवर देख चौंक जाएंगे आप! डीसी और अधिकारियों को लेकर क्या कुछ कहा? देखिए इस वायरल वीडियो में पूरा सच।
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media house देवघर, देवघर, झारखंड•
    9 hrs ago
  • बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी
बांका से बड़ी खबर सामने आई है।
जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया।
मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए।
इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई।
इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया।
देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया।
अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है।
मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।
    1
    चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व।
चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔 दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔
    1
    दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔
दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔
    user_Hafij Naseem ansari
    Hafij Naseem ansari
    Media and information sciences faculty गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना। breaking news जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।
    1
    एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना।
breaking news
जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.