Shuru
Apke Nagar Ki App…
आंवला - विशारतगंज में तांत्रिक ने महिला से 4 लाख रुपये और जेवर ठगे, पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया। तहसील आंवला के बिशारतगंज थाने में गुरुवार को एक तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक महिला को तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच देकर चार लाख रुपये नकद और जेवर ठग लिए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है।
SURAJ SAGAR
आंवला - विशारतगंज में तांत्रिक ने महिला से 4 लाख रुपये और जेवर ठगे, पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया। तहसील आंवला के बिशारतगंज थाने में गुरुवार को एक तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक महिला को तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच देकर चार लाख रुपये नकद और जेवर ठग लिए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली दंगों में हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। उनके पास से 5 अवैध पिस्टल (32 बोर), 2 तमंचे और 36 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि इन हथियारों का इस्तेमाल दंगों के दौरान पुलिस बल पर फायरिंग करने के लिए किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।1
- सोनमर्ग में अचानक टूटी आफ़त, सेकेंडों में होटल इलाके पर छा गई बर्फ जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। पहाड़ों के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था—होटल खड़े थे, सड़कें दिख रही थीं, लोग अपने काम में लगे थे। लेकिन तभी ऊपर से ऐसी आफ़त आई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वीडियो में साफ़ दिखता है कि कुछ ही सेकेंड में पहाड़ से बर्फ खिसकती है और देखते-ही-देखते होटल इलाके पर सफ़ेद गुबार छा जाता है। ऐसा लगता है जैसे पूरा इलाका बर्फ के धुएँ में ग़ायब हो गया हो। ये वीडियो होटल में लगे CCTV कैमरे का बताया जा रहा है। बर्फ की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि इंसान तो दूर, कैमरे की आँख भी कुछ पल के लिए सुन्न हो गई। गनीमत ये रही कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन खतरा कितना बड़ा था—ये वीडियो खुद बयां कर देता है। सर्दियों में पहाड़ी इलाकों में एवलांच (बर्फीला तूफान) का खतरा हमेशा बना रहता है। मौसम कब करवट बदल ले, कोई नहीं जानता। सोनमर्ग का ये वीडियो उसी सच्चाई की याद दिलाता है—कि पहाड़ जितने ख़ूबसूरत हैं, उतने ही ख़तरनाक भी। #sonmarg1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरारी निवासी भारती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को भुता क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर निवासी अमित कुमार से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। विवाह के बाद उन्हें अपने परिवार से जान का खतरा है। दंपति ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।1
- बरेली :इसी संबंध में 19 फरवरी 2026 को श्री श्याम मंदिर, नई बस्ती, बरेली में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। मंच पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह समारोह 21 फरवरी को श्री हरि मंदिर बारात घर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में 7 निर्धन हिन्दू परिवारों की कन्याओं का विवाह उनके परिवार द्वारा चयनित वर के साथ हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। मंच द्वारा विवाह से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिनमें बारात स्वागत, जयमाला, फेरे, उपहार, जलपान एवं भोजन की व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे होगा तथा सायं 4:00 बजे कन्याओं की विदाई के साथ समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर एसपी सिटी श्री मानुष पारीख, पीलीभीत नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती आस्था अग्रवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंच ने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की कवरेज हेतु उपस्थित रहने और आयोजन से संबंधित समाचार को प्रकाशित एवं प्रसारित करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि गत वर्ष 19 फरवरी 2025 को भी मंच द्वारा इसी स्थल पर 7 निर्धन कन्याओं का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था। मंच वर्षभर रक्तदान, पौधरोपण, जल सेवा, दीपावली पर निर्धन बच्चों को मिठाई, गरम वस्त्र एवं पटाखों का वितरण जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से सहभागिता करता रहता है। प्रेस वार्ता में शाखा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव जैन, प्रांतीय सह सचिव अभिषेक भारद्वाज, सचिव उत्सव मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल जालान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by अर्जुन बोरिंग हाउस उत्तर प्रदे प्रदेश1
- जनपद बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने 19 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध असलाह तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 05 अवैध पिस्टल 32 बोर, 36 जिंदा कारतूस, 02 तमंचे (315 व 12 बोर), कारतूस, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तसलीम निवासी जोखनपुर और सोमू खान उर्फ औशाफ निवासी बरीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के करीबी सहयोगी हैं, जो इस मामले में फरार है। पूछताछ और मोबाइल डाटा की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि 26 सितंबर 2025 को हुए बरेली दंगों में इस्तेमाल अवैध असलाह इसी नेटवर्क के जरिए सप्लाई किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दंगों के दौरान असलाह सप्लाई में इशरत अली और उसके भाई फरहत अली की भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक दंगों के समय मौलाना तौकीर रजा फरहत अली के घर पर मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम से जुड़े होने की जांच की जा रही है। मामले में थाना बहेड़ी में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय कनेक्शन की जांच तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। बरेली दंगों में असलाह सप्लाई के इस खुलासे से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।1
- बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव राजपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी राजवीर सिंह (42) के रूप में हुई मौत बताया जा रहा है कि राजवीर सिंह उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में अपने भांजे की शादी में शामिल होने नोएडा से आए थे। इसी दौरान वे बस की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश की छोटी बड़ी खबर देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर व सब्सक्राइब करें जनपद न्यूज 24 यूपी1
- तहसील आंवला के बिशारतगंज थाने में गुरुवार को एक तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एक महिला को तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का लालच देकर चार लाख रुपये नकद और जेवर ठग लिए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है।1