logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पनागर में समाजवादी PDA पार्टी का महाआंदोलन, 10 दिन में समस्याएं हल करने की मांग अवैध शराब पर रोक, धान पंजीयन की समस्याएं दूर करने और राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण की मांग पनागर। समाजवादी PDA पार्टी जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में 29 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव की अनुमति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में बस स्टैंड पनागर में महाआंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं कलेक्टर जबलपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों, आमजन और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में गली-गली और गांव-गांव बिक रही कथित अवैध शराब पर रोक लगाने तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा धान पंजीयन में गिरदावरी, एग्रीस्टेक आईडी और फार्मर आईडी के कारण किसानों को आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर सुविधाजनक तरीके से पंजीयन कराने की मांग की गई। सिकमी नामा वाले किसानों के पंजीयन के लिए साइट एवं ऑनलाइन पंजीयन से संबंधित सभी आवश्यक सिस्टम और सॉफ्टवेयर चालू करने की मांग भी रखी गई। पार्टी ने धान को भावांतर योजना से बाहर रखकर समर्थन मूल्य पर ही खरीदी सुनिश्चित करने तथा धान पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की। वहीं फौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण, किसानों की गुम हुई राजस्व फाइलों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन में राजस्व कार्यों में सामने आने वाली अनियमितताओं की जांच, खसरे में प्रशासनिक त्रुटि से नाम कटने अथवा खसरा-नक्शा गलत होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर समय-सीमा में रिकॉर्ड दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्पष्ट समय-सीमा की जानकारी किसानों और आमजन को उपलब्ध कराने तथा उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से 10 दिनों के भीतर सभी प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की है। आंदोलन में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्येंद्र यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट इंद्रकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष नोकैलाल प्रजापति, दिलीप काछी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुर्मी, जिला कोषाध्यक्ष दीपक यादव, शहर अध्यक्ष रोहित यादव, पनागर ब्लॉक अध्यक्ष लखन पटेल सहित इमरत लाल नूनिया, दिनेश यादव, ब्रजेश पटेल, बबलू नागर, हरिप्रसाद पटेल, संतकुमार पटेल, विनोद पटेल, कैलाश पटेल, कृष्णा पटेल, गोकुल, संदीप, कप्तान, मुहम्मद इकबाल, आरुल पहलवान, माया हुरमाड़े, नंदनी प्रजापति, ज्योति पटेल, देवेंद्र यादव, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र पटेल, प्रदोष पटेल, शत्रुघ्न, राहुल पटेल, सौरभ पटेल, उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सदस्य एवं आमजन मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
मोहम्मद रिजवान मंसूरी
सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

पनागर में समाजवादी PDA पार्टी का महाआंदोलन, 10 दिन में समस्याएं हल करने की मांग अवैध शराब पर रोक, धान पंजीयन की समस्याएं दूर करने और राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण की मांग पनागर। समाजवादी PDA पार्टी जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में 29 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव की अनुमति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में बस स्टैंड पनागर में महाआंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं कलेक्टर जबलपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों, आमजन और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में गली-गली और गांव-गांव बिक रही कथित अवैध शराब पर रोक लगाने तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा धान पंजीयन में गिरदावरी, एग्रीस्टेक आईडी और फार्मर आईडी के कारण किसानों को आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर सुविधाजनक तरीके से पंजीयन कराने की मांग की गई। सिकमी नामा वाले किसानों के पंजीयन के लिए साइट एवं ऑनलाइन पंजीयन से संबंधित सभी आवश्यक सिस्टम और सॉफ्टवेयर चालू करने की मांग भी रखी गई। पार्टी ने धान को भावांतर योजना से बाहर रखकर समर्थन मूल्य पर ही खरीदी सुनिश्चित करने तथा धान पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की। वहीं फौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण, किसानों की गुम हुई राजस्व फाइलों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन में राजस्व कार्यों में सामने आने वाली अनियमितताओं की जांच, खसरे में प्रशासनिक त्रुटि से नाम कटने अथवा खसरा-नक्शा गलत होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर समय-सीमा में रिकॉर्ड दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्पष्ट समय-सीमा की जानकारी किसानों और आमजन को उपलब्ध कराने तथा उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से 10 दिनों के भीतर सभी प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की है। आंदोलन में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्येंद्र यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट इंद्रकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष नोकैलाल प्रजापति, दिलीप काछी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुर्मी, जिला कोषाध्यक्ष दीपक यादव, शहर अध्यक्ष रोहित यादव, पनागर ब्लॉक अध्यक्ष लखन पटेल सहित इमरत लाल नूनिया, दिनेश यादव, ब्रजेश पटेल, बबलू नागर, हरिप्रसाद पटेल, संतकुमार पटेल, विनोद पटेल, कैलाश पटेल, कृष्णा पटेल, गोकुल, संदीप, कप्तान, मुहम्मद इकबाल, आरुल पहलवान, माया हुरमाड़े, नंदनी प्रजापति, ज्योति पटेल, देवेंद्र यादव, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र पटेल, प्रदोष पटेल, शत्रुघ्न, राहुल पटेल, सौरभ पटेल, उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सदस्य एवं आमजन मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पनागर में समाजवादी PDA पार्टी का महाआंदोलन, 10 दिन में समस्याएं हल करने की मांग अवैध शराब पर रोक, धान पंजीयन की समस्याएं दूर करने और राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण की मांग पनागर। समाजवादी PDA पार्टी जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में 29 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव की अनुमति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में बस स्टैंड पनागर में महाआंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं कलेक्टर जबलपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों, आमजन और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई। ज्ञापन में गली-गली और गांव-गांव बिक रही कथित अवैध शराब पर रोक लगाने तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा धान पंजीयन में गिरदावरी, एग्रीस्टेक आईडी और फार्मर आईडी के कारण किसानों को आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर सुविधाजनक तरीके से पंजीयन कराने की मांग की गई। सिकमी नामा वाले किसानों के पंजीयन के लिए साइट एवं ऑनलाइन पंजीयन से संबंधित सभी आवश्यक सिस्टम और सॉफ्टवेयर चालू करने की मांग भी रखी गई। पार्टी ने धान को भावांतर योजना से बाहर रखकर समर्थन मूल्य पर ही खरीदी सुनिश्चित करने तथा धान पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की। वहीं फौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण, किसानों की गुम हुई राजस्व फाइलों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन में राजस्व कार्यों में सामने आने वाली अनियमितताओं की जांच, खसरे में प्रशासनिक त्रुटि से नाम कटने अथवा खसरा-नक्शा गलत होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर समय-सीमा में रिकॉर्ड दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्पष्ट समय-सीमा की जानकारी किसानों और आमजन को उपलब्ध कराने तथा उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से 10 दिनों के भीतर सभी प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की है। आंदोलन में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्येंद्र यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट इंद्रकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष नोकैलाल प्रजापति, दिलीप काछी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुर्मी, जिला कोषाध्यक्ष दीपक यादव, शहर अध्यक्ष रोहित यादव, पनागर ब्लॉक अध्यक्ष लखन पटेल सहित इमरत लाल नूनिया, दिनेश यादव, ब्रजेश पटेल, बबलू नागर, हरिप्रसाद पटेल, संतकुमार पटेल, विनोद पटेल, कैलाश पटेल, कृष्णा पटेल, गोकुल, संदीप, कप्तान, मुहम्मद इकबाल, आरुल पहलवान, माया हुरमाड़े, नंदनी प्रजापति, ज्योति पटेल, देवेंद्र यादव, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र पटेल, प्रदोष पटेल, शत्रुघ्न, राहुल पटेल, सौरभ पटेल, उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सदस्य एवं आमजन मौजूद रहे।
    1
    पनागर में समाजवादी PDA पार्टी का महाआंदोलन, 10 दिन में समस्याएं हल करने की मांग

अवैध शराब पर रोक, धान पंजीयन की समस्याएं दूर करने और राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण की मांग
पनागर। समाजवादी PDA पार्टी जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में 29 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव की अनुमति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में बस स्टैंड पनागर में महाआंदोलन किया गया। आंदोलन के बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर एवं कलेक्टर जबलपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसानों, आमजन और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई।
ज्ञापन में गली-गली और गांव-गांव बिक रही कथित अवैध शराब पर रोक लगाने तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा धान पंजीयन में गिरदावरी, एग्रीस्टेक आईडी और फार्मर आईडी के कारण किसानों को आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर सुविधाजनक तरीके से पंजीयन कराने की मांग की गई। सिकमी नामा वाले किसानों के पंजीयन के लिए साइट एवं ऑनलाइन पंजीयन से संबंधित सभी आवश्यक सिस्टम और सॉफ्टवेयर चालू करने की मांग भी रखी गई।
पार्टी ने धान को भावांतर योजना से बाहर रखकर समर्थन मूल्य पर ही खरीदी सुनिश्चित करने तथा धान पराली जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की। वहीं फौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण, किसानों की गुम हुई राजस्व फाइलों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
ज्ञापन में राजस्व कार्यों में सामने आने वाली अनियमितताओं की जांच, खसरे में प्रशासनिक त्रुटि से नाम कटने अथवा खसरा-नक्शा गलत होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर समय-सीमा में रिकॉर्ड दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्पष्ट समय-सीमा की जानकारी किसानों और आमजन को उपलब्ध कराने तथा उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की गई।
आंदोलनकारियों ने प्रशासन से 10 दिनों के भीतर सभी प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
आंदोलन में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्येंद्र यादव, प्रदेश सचिव एडवोकेट इंद्रकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष नोकैलाल प्रजापति, दिलीप काछी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुर्मी, जिला कोषाध्यक्ष दीपक यादव, शहर अध्यक्ष रोहित यादव, पनागर ब्लॉक अध्यक्ष लखन पटेल सहित इमरत लाल नूनिया, दिनेश यादव, ब्रजेश पटेल, बबलू नागर, हरिप्रसाद पटेल, संतकुमार पटेल, विनोद पटेल, कैलाश पटेल, कृष्णा पटेल, गोकुल, संदीप, कप्तान, मुहम्मद इकबाल, आरुल पहलवान, माया हुरमाड़े, नंदनी प्रजापति, ज्योति पटेल, देवेंद्र यादव, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र पटेल, प्रदोष पटेल, शत्रुघ्न, राहुल पटेल, सौरभ पटेल, उमेश पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सदस्य एवं आमजन मौजूद रहे।
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जबलपुर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, जबलपुर के गांव में पसरा मातम—परिजनों ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग जबलपुर के परसवाड़ा (जमतरा) गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर गांव पहुंची। बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के दीपक की अचानक मौत से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।बताया जा रहा है की दीपक आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता चैतराम लोधी को सीने में दर्द की शिकायत हुई, हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक दीपक बेहद शांत स्वभाव के थे और नियमित रूप से दिन में दो बार नर्मदा दर्शन के लिए जाते थे। दीपक ने स्कूल की पढ़ाई के बाद स्नातक की डिग्री हासिल की थी। करीब तीन साल पहले नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनका संपर्क संत भैया जी सरकार से हुआ, जिसके बाद उनका झुकाव अध्यात्म की ओर और गहरा हो गया। करीब दो साल पहले राधा अष्टमी के अवसर पर वे सांसारिक जीवन छोड़कर वृंदावन चले गए और आश्रम में रहकर साधना एवं सेवा करने लगे, जहां उन्हें 'रसिक दुलारी' नाम मिला। लेकिन परिजनों का कहना है कि धार्मिक और शांत स्वभाव वाले दीपक की इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के भाई और मां ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मां का कहना है कि दीपक किसी तरह का नशा या व्यसन नहीं करता था और उन्हें विश्वास नहीं होता कि वह खुद कोई आत्मघाती कदम उठा सकता है। इसी आधार पर परिवार ने मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। भाई ने आश्रम में हुई घटना की हर पहलू से जांच कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय CBI जांच की मांग की है। अब परिवार को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच से दीपक की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7के लिए दीपक विश्वकर्मा की ख़ास रिपोर्ट
    4
    जबलपुर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, जबलपुर के गांव में पसरा मातम—परिजनों ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग
जबलपुर के परसवाड़ा (जमतरा) गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर गांव पहुंची। बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के दीपक की अचानक मौत से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।बताया जा रहा है की दीपक आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता चैतराम लोधी को सीने में दर्द की शिकायत हुई, हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक दीपक बेहद शांत स्वभाव के थे और नियमित रूप से दिन में दो बार नर्मदा दर्शन के लिए जाते थे।
दीपक ने स्कूल की पढ़ाई के बाद स्नातक की डिग्री हासिल की थी। करीब तीन साल पहले नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनका संपर्क संत भैया जी सरकार से हुआ, जिसके बाद उनका झुकाव अध्यात्म की ओर और गहरा हो गया। करीब दो साल पहले राधा अष्टमी के अवसर पर वे सांसारिक जीवन छोड़कर वृंदावन चले गए और आश्रम में रहकर साधना एवं सेवा करने लगे, जहां उन्हें 'रसिक दुलारी' नाम मिला। लेकिन परिजनों का कहना है कि धार्मिक और शांत स्वभाव वाले दीपक की इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक के भाई और मां ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मां का कहना है कि दीपक किसी तरह का नशा या व्यसन नहीं करता था और उन्हें विश्वास नहीं होता कि वह खुद कोई आत्मघाती कदम उठा सकता है। इसी आधार पर परिवार ने मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। भाई ने आश्रम में हुई घटना की हर पहलू से जांच कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय CBI जांच की मांग की है। अब परिवार को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच से दीपक की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा।
जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7के लिए दीपक विश्वकर्मा की ख़ास रिपोर्ट
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 📰 जबलपुर में होटल के बाहर पति-पत्नी और वकील के बीच विवाद, मारपीट का आरोप जबलपुर। मदन महल स्थित टिमटिम होटल के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके वकील के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। होटल में पत्नी को वकील के साथ देखने का दावा जानकारी के मुताबिक, रईस अहमद का अपनी पत्नी के साथ करीब चार साल से कोर्ट में विवाद चल रहा है। रईस का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके वकील सलीम खान के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसी शक के चलते वह होटल पहुंचा, जहां उसने पत्नी को वकील के साथ देखा। इसके बाद होटल के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। रईस अहमद ने वहीं अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का दावा किया। ⚖️ वकील ने आरोपों को बताया गलत वहीं, वकील सलीम खान ने रईस अहमद के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला उनकी क्लाइंट है और वे होटल में उससे दूसरे कानूनी मामले को लेकर चर्चा करने पहुंचे थे। वकील के मुताबिक, रईस पिछले करीब दो साल से उन पर इस तरह के आरोप लगा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते ही रईस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 👮‍♂️ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला होटल में विवाद और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। रईस अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ जरूरी बात इस मामले में पति और वकील—दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। इसलिए किसी भी आरोप को जांच पूरी होने से पहले तथ्य या दोष साबित होने के रूप में नहीं माना जा सकता। 🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट | जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ हर खबर तक, सच के साथ।
    1
    📰 जबलपुर में होटल के बाहर पति-पत्नी और वकील के बीच विवाद, मारपीट का आरोप

जबलपुर। मदन महल स्थित टिमटिम होटल के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके वकील के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

होटल में पत्नी को वकील के साथ देखने का दावा

जानकारी के मुताबिक, रईस अहमद का अपनी पत्नी के साथ करीब चार साल से कोर्ट में विवाद चल रहा है। रईस का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके वकील सलीम खान के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसी शक के चलते वह होटल पहुंचा, जहां उसने पत्नी को वकील के साथ देखा।

इसके बाद होटल के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। रईस अहमद ने वहीं अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का दावा किया।

⚖️ वकील ने आरोपों को बताया गलत

वहीं, वकील सलीम खान ने रईस अहमद के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला उनकी क्लाइंट है और वे होटल में उससे दूसरे कानूनी मामले को लेकर चर्चा करने पहुंचे थे।

वकील के मुताबिक, रईस पिछले करीब दो साल से उन पर इस तरह के आरोप लगा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते ही रईस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

👮‍♂️ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

होटल में विवाद और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

रईस अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

⚠️ जरूरी बात

इस मामले में पति और वकील—दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। इसलिए किसी भी आरोप को जांच पूरी होने से पहले तथ्य या दोष साबित होने के रूप में नहीं माना जा सकता।

🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट | जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
हर खबर तक, सच के साथ।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शौर्य – पराक्रम – राष्ट्रगौरव के 10 वर्ष!🇮🇳 अदम्य साहस और रण कौशल । *शौर्य – पराक्रम – राष्ट्रगौरव के 10 वर्ष!🇮🇳* *अदम्य साहस और रण कौशल द्वारा ‘उरी सर्जिकल स्ट्राइक’ के माध्यम से आज ही के दिन भारतीय सेना के जांबाज वीर जवानों एवं देश के मजबूत नेतृत्व ने संपूर्ण विश्व को आतंकवाद के विरुद्ध भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया था।।* *भारतीय सेना के वीर जवानों के अपने शौर्य और सशक्त रणनीति से आतंकी पाकिस्तान को उसके घर में घुस करके अपने पराक्रम दिखाया और जाबांज सैनिकों ने दुश्मन देश को यें भी कड़ा संदेश दिया कि अब नया भारत घर में घुस करके मारता हैं।।* *भारत माता की जय🇮🇳जय हिंद* *पराक्रम दिवस🫡👊* ------------------------------ *विकसित भारत मोदी जी के साथ*
    1
    शौर्य – पराक्रम – राष्ट्रगौरव के 10 वर्ष!🇮🇳
अदम्य साहस और रण कौशल ।
*शौर्य – पराक्रम – राष्ट्रगौरव के 10 वर्ष!🇮🇳*
*अदम्य साहस और रण कौशल द्वारा ‘उरी सर्जिकल स्ट्राइक’ के माध्यम से आज ही के दिन भारतीय सेना के जांबाज वीर जवानों एवं देश के मजबूत नेतृत्व ने संपूर्ण विश्व को आतंकवाद के विरुद्ध भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया था।।*
*भारतीय सेना के वीर जवानों के अपने शौर्य और सशक्त रणनीति से आतंकी पाकिस्तान को उसके घर में घुस करके अपने पराक्रम दिखाया और जाबांज सैनिकों ने दुश्मन देश को यें भी कड़ा संदेश दिया कि अब नया भारत घर में घुस करके मारता हैं।।*
*भारत माता की जय🇮🇳जय हिंद*
*पराक्रम दिवस🫡👊*
------------------------------
*विकसित भारत मोदी जी के साथ*
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • वायरल वीडियो: माधव नगर में खुलेआम अवैध शराब बिक्री का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    वायरल वीडियो: माधव नगर में खुलेआम अवैध शराब बिक्री का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • बड़वारा पुलिस ने मोटर पंप चोरी का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार कटनी/बड़वारा। खेतों से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 4 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, कांटी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर चार मोटर पंप बरामद किए गए। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बड़वारा पुलिस टीम द्वारा की गई।
    1
    बड़वारा पुलिस ने मोटर पंप चोरी का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
कटनी/बड़वारा। खेतों से सबमर्सिबल मोटर पंप चोरी करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 4 सबमर्सिबल मोटर पंप बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कांटी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान की गई। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी निशानदेही पर चार मोटर पंप बरामद किए गए।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बड़वारा पुलिस टीम द्वारा की गई।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी मप्र की दो महिलाओ से 4 करोड़ 59 लाख का गांजा बरामद छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी गाँजे की खेप कपड़े गठरिया बना हो रही थी तस्करी कटनी: ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कुल मात्रा 9 क्विंटल 19 किलोग्राम लगभग 9.20 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹4.59 करोड़ आंकी गई है।पकड़े गए 6 आरोपियों में से जो दो महिलाएं शामिल हैं, वे मध्य प्रदेश के कटनी की ही रहने वाली हैं। बाकी के 4 पुरुष आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश बॉर्डर से ठीक पहले वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ गाँजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। कटनी की दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है यह बात सामने आने के बाद कटनी पुलिस भी लगातार छत्तीसगढ़ की पुलिस के संपर्क में और महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है जिले में भी महिलाओं के संबंध में सुराग पुलिस लग रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने इस संबंध में जानकारी दी। •
    1
    कटनी मप्र की दो महिलाओ से 4 करोड़ 59 लाख का गांजा बरामद छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी गाँजे की खेप कपड़े गठरिया बना हो रही थी तस्करी 

कटनी: ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कुल मात्रा 9 क्विंटल 19 किलोग्राम लगभग 9.20 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹4.59 करोड़ आंकी गई है।पकड़े गए 6 आरोपियों में से जो दो महिलाएं शामिल हैं, वे मध्य प्रदेश के कटनी की ही रहने वाली हैं। बाकी के 4 पुरुष आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश बॉर्डर से ठीक पहले वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ गाँजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। कटनी की दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है यह बात सामने आने के बाद कटनी पुलिस भी लगातार छत्तीसगढ़ की पुलिस के संपर्क में और महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है जिले में भी महिलाओं के संबंध में सुराग पुलिस लग रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने इस संबंध में जानकारी दी।
•
    user_राहुल उपाध्याय
    राहुल उपाध्याय
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार। । जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
    4
    जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार।      ।   
जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की।
नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.