Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की हुई मौत झाड़ियों में मृत मिला देंदुआ
Khbar ki teh tak
सुल्तानपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की हुई मौत झाड़ियों में मृत मिला देंदुआ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की हुई मौत झाड़ियों में मृत मिला देंदुआ1
- रायसेन जिले के सिलवानी वन परिक्षेत्र पश्चिम की खमारिया बीट में कथित पेड़ कटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोप है कि वीडियो साझा करने वाले युवक आजाद खा को वन विभाग टीम अपने साथ ले गई। परिजनों ने मारपीट का दावा किया है। सीसीएफ ने जांच के निर्देश देने की बात कही है।1
- सविधान अपनी स्थान पर रहे धन्यवाद1
- आज शुक्रवार को 3:00 बजे शाहिद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर संकल्प क्लासेज में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही विद्यार्थियों के मध्य उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। आजाद जी का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हर युवा के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है। चन्द्रशेखर 'आजाद जी भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। सन् 1922 में गाँधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन को अचानक बन्द कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बन गये। इस संस्था के माध्यम से राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में पहले 9 अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड किया और फरार हो गये। इसके पश्चात् सन् 1927 में 'बिस्मिल' के साथ ४ प्रमुख साथियों के बलिदान के बाद उन्होंने उत्तर भारत की सभी क्रान्तिकारी पार्टियों को मिलाकर एक करते हुए हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया तथा भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सॉण्डर्स की हत्या करके लिया एवं दिल्ली पहुँच कर असेम्बली बम काण्ड को अंजाम दिया।ऐसा भी कहा जाता हैं कि आजाद को पहचानने के लिए ब्रिटिश हुक़ूमत ने 700 लोग नौकरी पर रखे हुए थे। आजाद के संगठन हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (HSRA) के सेंट्रल कमेटी मेम्बर वीरभद्र तिवारी अंग्रेजो के मुखबिर बन गए थे और आजाद की मुखबिरी की थी. संगठन के क्रांतिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने उरई जाकर तिवारी पर गोली भी चलाई थी. लेकिन गोली मिस होने से वीरभद्र तिवारी बच गए और गुप्ता की गिरफ्तारी हुई और फिर 10 साल की सजा अल्फ्रेड पार्क में अपने एक मित्र सुखदेव राज से मन्त्रणा कर ही रहे थे तभी सी०आई०डी० का एस०एस०पी० नॉट बाबर जीप से वहाँ आ पहुँचा। उसके पीछे-पीछे भारी संख्या में कर्नलगंज थाने से पुलिस भी आ गयी। दोनों ओर से हुई भयंकर गोलीबारी में आजाद ने तीन पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया और कई अंग्रेज़ सैनिक घायल हो गए। अंत में जब उनकी बंदूक में एक ही गोली बची तो वो गोली उन्होंने खुद को मार ली और वीरगति को प्राप्त हो गए। यह दुखद घटना २७ फ़रवरी १९३१ के दिन घटित हुई और हमेशा के लिये इतिहास में दर्ज हो गयी।1
- निर्मल नर्मदा’ अभियान: बुधनी ब्रिज घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने जुटकर की साफ-सफाई, 6 ट्रॉली कचरा हटाया बुदनी (बुदनी ब्रिज खर्रा घाट) ट्राइडेंट ग्रुप की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के अंतर्गत ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान के तहत बुधनी ब्रिज घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पवित्र नर्मदा नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के 150 से अधिक स्वयंसेवकों एवं प्रबंधन दल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान ट्राइडेंट ग्रुप के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ की प्रमुख मधु गुप्ता के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने मिलकर घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की और लगभग 6 ट्रॉली तथा 100 से अधिक थैलों में कचरा एकत्रित किया। एकत्रित कचरे को व्यवस्थित रूप से अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश भी दिया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी की स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने दल भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रबंधन दल ने कहा कि इस प्रकार की पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वच्छ और हरित भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास है। ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान ने स्थानीय नागरिकों को भी नदी और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह पहल ट्राइडेंट ग्रुप की सामाजिक प्रतिबद्धता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।5
- दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने दोनों को इस मामले में बरी कर दिया. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला. अदालत ने स्पष्ट किया कि सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है और किसी आपराधिक षड्यंत्र का प्रमाण सामने नहीं आया.1
- मस्जिद सेठ मोहम्मद फाज़िल मे रोज़ा इफ्तार के मनाज़िर अल्लाह इस माहे मुबारक के सदके मे हमारे गुनाहो को माफ करे और हम पर अपनी रहमत और बरकत नाज़िल कर हमारी मग़फिरत फरमाऐ।।आमीन।।1
- सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा नर्मदापुरम पहुंची डीजे की धुन पर स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा सेठानी घाट लोकेशन – नर्मदापुरम सतगुरु भैया जी सरकार की नर्मदा परिक्रमा यात्रा के नर्मदापुरम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शहर में यात्रा के प्रवेश करते ही डीजे की धुनों के बीच भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा जब सेठानी घाट पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माँ नर्मदा के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। साधु-संतों और अनुयायियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।बताया जा रहा है कि सतगुरु भैया जी सरकार परिक्रमा के दौरान अन्य फल एवं त्याग कर केवल जल और वायु ग्रहण करते हुए निरंतर माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। यह यात्रा तप, त्याग और आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। परिक्रमा यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के पड़ाव की ओर रवाना हो गई।1