logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है। देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर। #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews

1 hr ago
user_Ksr bihar news
Ksr bihar news
Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
1 hr ago

महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है। देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर। #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews

More news from बिहार and nearby areas
  • महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है। देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर। #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews
    1
    महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध
#KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है।
देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर।
#KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पूरे सुगौली में मना देश की आजादी का जश्न। तिरंगा झंडा से पटा कार्यालय,प्रतिष्ठान,घर, व्यवसायिक स्थल और वाहन।
    1
    पूरे सुगौली में मना देश की आजादी का जश्न। तिरंगा झंडा से पटा कार्यालय,प्रतिष्ठान,घर, व्यवसायिक स्थल और वाहन।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • श्रावण मास में पावन रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन ।। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को पावर हाउस कैंपस, बेतिया में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से पावन रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी के भाजीजा एवं भाजपा बिहार के प्रदेश सह संयोजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ राहुल कुमार के द्वारा किया गया। राहुल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राहुल कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने मुख्य आचार्य के सानिध्य में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पूजन के पश्चात बाबा भोलेनाथ की भक्ति प्रस्तुति संदीप तिवारी मृदुल एवं उनकी टीम द्वारा की गई। भक्ति गीतों की प्रस्तुति सुनकर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल झा, अनिल वर्मा एवं डॉ. सुशील चौधरी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बेतिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
    4
    श्रावण मास में पावन रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन ।।

श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को पावर हाउस कैंपस, बेतिया में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से पावन रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी के भाजीजा एवं भाजपा बिहार के प्रदेश सह संयोजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ राहुल कुमार के द्वारा किया गया।
राहुल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राहुल कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने मुख्य आचार्य के सानिध्य में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
पूजन के पश्चात बाबा भोलेनाथ की भक्ति प्रस्तुति संदीप तिवारी मृदुल एवं उनकी टीम द्वारा की गई। भक्ति गीतों की प्रस्तुति सुनकर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल झा, अनिल वर्मा एवं डॉ. सुशील चौधरी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बेतिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • नर्मदा के पवित्र पत्थर से बने शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, बेतिया में उमड़ा आस्था का सैलाब बेतिया शहर के उत्तरवारी पोखरा स्थित पक्की फुलवारी, वार्ड नंबर-5 में इन दिनों आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा इलाका भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर ओर धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस मंदिर की सबसे खास पहचान यहां स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी हैं। बताया जा रहा है कि शिवलिंग और नंदी नर्मदा नदी से प्राप्त विशेष पत्थर से निर्मित हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश के बाकावन गांव से लाया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह शिवलिंग केवल पूजा का केंद्र नहीं, बल्कि नर्मदा की पवित्र धारा से जुड़ी आस्था का प्रतीक भी है। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ समस्त शिव परिवार की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। वहीं मंदिर में स्थापित बजरंगबली, राधा-कृष्ण, शनिदेव समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना पत्थर से निर्मित बताई जा रही हैं। इन प्रतिमाओं की आकर्षक बनावट और बारीक कारीगरी मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रही है। एक ही परिसर में नर्मदेश्वर महादेव, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, शनिदेव और बजरंगबली के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत भी बेहद भव्य तरीके से हुई। शनिवार को मंदिर परिसर से 551 कुआंरी कन्याओं और महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश, चेहरे पर आस्था और जुबां पर भगवान के जयकारों के साथ निकली यह यात्रा देखते ही बन रही थी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर काली धाम मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधि-विधान से पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल लेकर वापस राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं आज मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के लिए वाराणसी से पांच आचार्य पहुंचे हैं, जिनके वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक आयोजन को लेकर आज शाम 8 बजे से भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। भजन और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान की आराधना करेंगे। दिनभर जहां मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंजेगा, वहीं रात में भक्ति संगीत की मधुर धुनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन कल शाम 4 बजे से आयोजित विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों की ओर से भंडारे की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। धार्मिक आयोजन की यही खूबसूरती है कि पूजा-पाठ के साथ यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है, साथ बैठने का अवसर देता है और प्रसाद के साथ अपनापन भी बांटता है। कुल मिलाकर, बेतिया के उत्तरवारी पोखरा में आयोजित राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का संगम बनता दिखाई दे रहा है। नर्मदा नदी से प्राप्त पत्थर से निर्मित नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी, राजस्थान के मकराना पत्थर से बनी देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं और वाराणसी से आए आचार्यों द्वारा कराया जा रहा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ इस मंदिर को एक विशेष धार्मिक पहचान दे रहा है। जब सैकड़ों महिलाएं और कुआंरी कन्याएं सिर पर कलश लेकर निकलती हैं, जब पूरा इलाका भगवान के जयकारों से गूंज उठता है और जब लोग आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ भक्ति के रंग में रंग जाते हैं, तो वह महज एक आयोजन नहीं रहता—बल्कि आस्था की ऐसी तस्वीर बन जाता है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाता है। राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी बेतिया में ऐसी ही आध्यात्मिक और यादगार तस्वीर पेश कर रहा है।
    1
    नर्मदा के पवित्र पत्थर से बने शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, बेतिया में उमड़ा आस्था का सैलाब
बेतिया शहर के उत्तरवारी पोखरा स्थित पक्की फुलवारी, वार्ड नंबर-5 में इन दिनों आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा इलाका भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर ओर धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस मंदिर की सबसे खास पहचान यहां स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी हैं। बताया जा रहा है कि शिवलिंग और नंदी नर्मदा नदी से प्राप्त विशेष पत्थर से निर्मित हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश के बाकावन गांव से लाया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह शिवलिंग केवल पूजा का केंद्र नहीं, बल्कि नर्मदा की पवित्र धारा से जुड़ी आस्था का प्रतीक भी है। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ समस्त शिव परिवार की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।
वहीं मंदिर में स्थापित बजरंगबली, राधा-कृष्ण, शनिदेव समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना पत्थर से निर्मित बताई जा रही हैं। इन प्रतिमाओं की आकर्षक बनावट और बारीक कारीगरी मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रही है। एक ही परिसर में नर्मदेश्वर महादेव, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, शनिदेव और बजरंगबली के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत भी बेहद भव्य तरीके से हुई। शनिवार को मंदिर परिसर से 551 कुआंरी कन्याओं और महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश, चेहरे पर आस्था और जुबां पर भगवान के जयकारों के साथ निकली यह यात्रा देखते ही बन रही थी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर काली धाम मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधि-विधान से पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल लेकर वापस राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
वहीं आज मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के लिए वाराणसी से पांच आचार्य पहुंचे हैं, जिनके वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
धार्मिक आयोजन को लेकर आज शाम 8 बजे से भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। भजन और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान की आराधना करेंगे। दिनभर जहां मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंजेगा, वहीं रात में भक्ति संगीत की मधुर धुनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन कल शाम 4 बजे से आयोजित विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों की ओर से भंडारे की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। धार्मिक आयोजन की यही खूबसूरती है कि पूजा-पाठ के साथ यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है, साथ बैठने का अवसर देता है और प्रसाद के साथ अपनापन भी बांटता है।
कुल मिलाकर, बेतिया के उत्तरवारी पोखरा में आयोजित राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का संगम बनता दिखाई दे रहा है। नर्मदा नदी से प्राप्त पत्थर से निर्मित नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी, राजस्थान के मकराना पत्थर से बनी देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं और वाराणसी से आए आचार्यों द्वारा कराया जा रहा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ इस मंदिर को एक विशेष धार्मिक पहचान दे रहा है।
जब सैकड़ों महिलाएं और कुआंरी कन्याएं सिर पर कलश लेकर निकलती हैं, जब पूरा इलाका भगवान के जयकारों से गूंज उठता है और जब लोग आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ भक्ति के रंग में रंग जाते हैं, तो वह महज एक आयोजन नहीं रहता—बल्कि आस्था की ऐसी तस्वीर बन जाता है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाता है। राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी बेतिया में ऐसी ही आध्यात्मिक और यादगार तस्वीर पेश कर रहा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    25 min ago
  • Virat Kohli se Bhartiya Khiladi the Jo 26 January aur 15 August ko Sanjiv 15 August ko
    1
    Virat Kohli se Bhartiya Khiladi the Jo 26 January aur 15 August ko Sanjiv 15 August ko
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    Cricket club बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • महावीरी झंडा को लेकर फेनहारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर फेनहारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने भी महावीरी झंडा पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीरी झंडा पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। 📍 फेनहारा थाना परिसर से खबर ऑफ पॉइंट के लिए रिपोर्ट।
    1
    महावीरी झंडा को लेकर फेनहारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
महावीरी झंडा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर फेनहारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी महावीरी झंडा पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का भरोसा दिलाया।
इस संबंध में फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीरी झंडा पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
📍 फेनहारा थाना परिसर से खबर ऑफ पॉइंट के लिए रिपोर्ट।
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर Pakri Dayal, Purbi Champaran•
    34 min ago
  • सावन में चमत्कार! 🌿🔱 धरती फाड़कर निकला शिवलिंग, कवैया गाँव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़! सावन में चमत्कार! 🌿🔱 धरती फाड़कर निकला शिवलिंग, कवैया गाँव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
    1
    सावन में चमत्कार! 🌿🔱 धरती फाड़कर निकला शिवलिंग, कवैया गाँव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
सावन में चमत्कार! 🌿🔱 धरती फाड़कर निकला शिवलिंग, कवैया गाँव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
    user_NTV LIVE
    NTV LIVE
    Local News Reporter घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • शहीदों को नमन के साथ भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का समापन, सड़कों पर गूंजा जनसंघर्ष का संदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर 6 अगस्त से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान का समापन आज 15 अगस्त को बेतिया जिला मुख्यालय में भव्य पदयात्रा के साथ किया गया। जिला पार्टी कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पदयात्रा निकाली, जो बेतिया के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यहां 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान का औपचारिक समापन किया गया। भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि 6 अगस्त से पश्चिमी चम्पारण जिले के विभिन्न प्रखंडों के करीब 100 गांवों, बाजारों, हाटों, टोलों और बसावटों में पदयात्रा कर पार्टी का संदेश किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों और महिलाओं तक पहुंचाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीधे आम जनता से संवाद किया और ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं को करीब से समझने तथा उन्हें चिन्हित करने का काम किया। पदयात्रा के अनुभव साझा करते हुए जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि जनता खाद की कालाबाजारी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से बुरी तरह परेशान है तथा लोगों में सरकार और व्यवस्था के प्रति आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास के दावे गांवों में विफल होते नजर आ रहे हैं। आज भी अनेक गांवों की सड़कें बदहाल हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। जल-नल योजना भी कई जगहों पर धरातल के बजाय कागजों तक सीमित नजर आ रही है और लोगों को पेपर वर्क में उलझाकर रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के घरों पर लगाए जा रहे टैक्स को लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं को सीधे जनता से सुना और विभिन्न गांवों की स्थानीय समस्याओं को चिन्हित किया। जिला सचिव ने कहा कि इन समस्याओं को अब पार्टी अपने आगामी जनआंदोलनों का हिस्सा बनाएगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। समापन पदयात्रा में जिला स्तर के भाकपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, अशोक मिश्र, तारीक, फरमान, साधु सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, ज्वाला कांत द्विवेदी, सुबोध मुखिया, राजेन्द्र साह, ध्रुव नाथ तिवारी, मनोज साह, इदू, लक्की, संजय सिंह, आरती, पीताम्बर शर्मा, एन.डी. तिवारी, चन्द्र भूषण सिंह, गिरजा शंकर ठाकुर, सुनील राम, अली साहेब, शिवजी राय, कृष्ण नन्दन सिंह, तारकेश्वर सहनी, गुड्डू श्रीवास्तव, मदन शर्मा, कैलाश प्रसाद, गायत्री देवी, गंगा वर्मा, चंदन राव, लछुमन राम, विशुन प्रसाद, परसन साह, मोहन यादव, इद्रीश, सुनील राय, पप्पू, मंजूर, बहादुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पदयात्रा के सफल समापन पर जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने अभियान में शामिल सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान जनता से मिले व्यापक समर्थन और गांवों की समस्याओं से मिले अनुभव को पार्टी आगे के संघर्षों की दिशा तय करने में इस्तेमाल करेगी। साथ ही उन्होंने जिले में पार्टी संगठन को और मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
    1
    शहीदों को नमन के साथ भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का समापन, सड़कों पर गूंजा जनसंघर्ष का संदेश
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर 6 अगस्त से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान का समापन आज 15 अगस्त को बेतिया जिला मुख्यालय में भव्य पदयात्रा के साथ किया गया। जिला पार्टी कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में भाकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पदयात्रा निकाली, जो बेतिया के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यहां 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान का औपचारिक समापन किया गया।
भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि 6 अगस्त से पश्चिमी चम्पारण जिले के विभिन्न प्रखंडों के करीब 100 गांवों, बाजारों, हाटों, टोलों और बसावटों में पदयात्रा कर पार्टी का संदेश किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों और महिलाओं तक पहुंचाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीधे आम जनता से संवाद किया और ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं को करीब से समझने तथा उन्हें चिन्हित करने का काम किया।
पदयात्रा के अनुभव साझा करते हुए जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि जनता खाद की कालाबाजारी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से बुरी तरह परेशान है तथा लोगों में सरकार और व्यवस्था के प्रति आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास के दावे गांवों में विफल होते नजर आ रहे हैं। आज भी अनेक गांवों की सड़कें बदहाल हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। जल-नल योजना भी कई जगहों पर धरातल के बजाय कागजों तक सीमित नजर आ रही है और लोगों को पेपर वर्क में उलझाकर रखा गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के घरों पर लगाए जा रहे टैक्स को लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं को सीधे जनता से सुना और विभिन्न गांवों की स्थानीय समस्याओं को चिन्हित किया। जिला सचिव ने कहा कि इन समस्याओं को अब पार्टी अपने आगामी जनआंदोलनों का हिस्सा बनाएगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
समापन पदयात्रा में जिला स्तर के भाकपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, अशोक मिश्र, तारीक, फरमान, साधु सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, ज्वाला कांत द्विवेदी, सुबोध मुखिया, राजेन्द्र साह, ध्रुव नाथ तिवारी, मनोज साह, इदू, लक्की, संजय सिंह, आरती, पीताम्बर शर्मा, एन.डी. तिवारी, चन्द्र भूषण सिंह, गिरजा शंकर ठाकुर, सुनील राम, अली साहेब, शिवजी राय, कृष्ण नन्दन सिंह, तारकेश्वर सहनी, गुड्डू श्रीवास्तव, मदन शर्मा, कैलाश प्रसाद, गायत्री देवी, गंगा वर्मा, चंदन राव, लछुमन राम, विशुन प्रसाद, परसन साह, मोहन यादव, इद्रीश, सुनील राय, पप्पू, मंजूर, बहादुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पदयात्रा के सफल समापन पर जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने अभियान में शामिल सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान जनता से मिले व्यापक समर्थन और गांवों की समस्याओं से मिले अनुभव को पार्टी आगे के संघर्षों की दिशा तय करने में इस्तेमाल करेगी। साथ ही उन्होंने जिले में पार्टी संगठन को और मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.