जौनपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरजें भाजपा नेता अमोद सिंह रिंकू जौनपुर PM के जन्मदिन पर गरजे संयोजक आमोद सिंह रिंकू, बोले- 2014 से पहले भाजपा से लड़ने वाला कोई नहीं था, आज टिकट मांगने वालों की लाइन लगी है जलालपुर, जौनपुर बयालसी महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक आमोद सिंह रिंकू ने मंच से जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जफराबाद के नेता डॉक्टर हरेंद्र सिंह हैं। हम लोग ये संकल्प लेकर जाएंगे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम उनको फिर से विधायक बनाएंगे और कमल का फूल खिलाएंगे। आमोद सिंह ने कहा कि डॉक्टर हरेंद्र सिंह बहुत दिनों से अपना खून-पसीना बहाकर जनता की सेवा कर रहे हैं। वो डॉक्टर हैं, उनके पास बड़ा अस्पताल है, वो AC में बैठकर आराम कर सकते थे, लेकिन वो धूप-छांव, दिन-रात नहीं देखते, सिर्फ आपके-हमारे लिए पसीना बहाते हैं। उनको धन कमाने के लिए राजनीति में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले ये लोग कहां थे जो आज टिकट मांग रहे हैं? तब तो भाजपा थी, तब क्यों नहीं भाजपा की और आपकी सेवा करने आए? जब इस बंजर भूमि को सींचकर पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने उपजाऊ बना दिया तो आज सबको टिकट चाहिए, सब दावेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की नादानियों और साजिशों की वजह से हम 5 साल पीछे चले गए। वो साजिश करने वाले आज भी सक्रिय हैं, उनसे सावधान रहना है। जफराबाद का नुकसान करने वाले कौन हैं, ये आप सब जानते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जिताने का संकल्प दिलाया।
जौनपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरजें भाजपा नेता अमोद सिंह रिंकू जौनपुर PM के जन्मदिन पर गरजे संयोजक आमोद सिंह रिंकू, बोले- 2014 से पहले भाजपा से लड़ने वाला कोई नहीं था, आज टिकट मांगने वालों की लाइन लगी है जलालपुर, जौनपुर बयालसी महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक आमोद सिंह रिंकू ने मंच से जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जफराबाद के नेता डॉक्टर हरेंद्र सिंह हैं। हम लोग ये संकल्प लेकर जाएंगे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम उनको फिर से विधायक बनाएंगे और कमल का फूल खिलाएंगे। आमोद सिंह ने कहा कि डॉक्टर हरेंद्र सिंह बहुत दिनों से अपना खून-पसीना बहाकर जनता की सेवा कर रहे हैं। वो डॉक्टर हैं, उनके पास बड़ा अस्पताल है, वो AC में बैठकर आराम कर सकते थे, लेकिन वो धूप-छांव, दिन-रात नहीं देखते, सिर्फ आपके-हमारे लिए पसीना बहाते हैं। उनको धन कमाने के लिए राजनीति में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले ये लोग कहां थे जो आज टिकट मांग रहे हैं? तब तो भाजपा थी, तब क्यों नहीं भाजपा की और आपकी सेवा करने आए? जब इस बंजर भूमि को सींचकर पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने उपजाऊ बना दिया तो आज सबको टिकट चाहिए, सब दावेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की नादानियों और साजिशों की वजह से हम 5 साल पीछे चले गए। वो साजिश करने वाले आज भी सक्रिय हैं, उनसे सावधान रहना है। जफराबाद का नुकसान करने वाले कौन हैं, ये आप सब जानते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जिताने का संकल्प दिलाया।
- जौनपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरजें भाजपा नेता अमोद सिंह रिंकू जौनपुर PM के जन्मदिन पर गरजे संयोजक आमोद सिंह रिंकू, बोले- 2014 से पहले भाजपा से लड़ने वाला कोई नहीं था, आज टिकट मांगने वालों की लाइन लगी है जलालपुर, जौनपुर बयालसी महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक आमोद सिंह रिंकू ने मंच से जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जफराबाद के नेता डॉक्टर हरेंद्र सिंह हैं। हम लोग ये संकल्प लेकर जाएंगे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम उनको फिर से विधायक बनाएंगे और कमल का फूल खिलाएंगे। आमोद सिंह ने कहा कि डॉक्टर हरेंद्र सिंह बहुत दिनों से अपना खून-पसीना बहाकर जनता की सेवा कर रहे हैं। वो डॉक्टर हैं, उनके पास बड़ा अस्पताल है, वो AC में बैठकर आराम कर सकते थे, लेकिन वो धूप-छांव, दिन-रात नहीं देखते, सिर्फ आपके-हमारे लिए पसीना बहाते हैं। उनको धन कमाने के लिए राजनीति में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले ये लोग कहां थे जो आज टिकट मांग रहे हैं? तब तो भाजपा थी, तब क्यों नहीं भाजपा की और आपकी सेवा करने आए? जब इस बंजर भूमि को सींचकर पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने उपजाऊ बना दिया तो आज सबको टिकट चाहिए, सब दावेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की नादानियों और साजिशों की वजह से हम 5 साल पीछे चले गए। वो साजिश करने वाले आज भी सक्रिय हैं, उनसे सावधान रहना है। जफराबाद का नुकसान करने वाले कौन हैं, ये आप सब जानते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जिताने का संकल्प दिलाया।1
- *सुल्तानपुर: DRDA के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित किए गए।* *सुल्तानपुर: DRDA के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित किए गए।* *कार्यालय में नशे में डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।*1
- संस्कार भारती के 15वें कान्हा महोत्सव में दिखी कृष्णभक्ति और कला की अद्भुत छटा शाहगंज जौनपुर। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा आयोजित 15वें कान्हा महोत्सव का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, कला एवं संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद आनंद प्रेमी एवं सुशील सेठ ‘बागी’ द्वारा किया गया। इसके पश्चात भुवनेश्वर मोदनवाल के नेतृत्व में ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। कान्हा महोत्सव में प्रतिभागियों ने चार वर्गों—लल्ला वर्ग, कृष्ण वर्ग, राधा वर्ग एवं युगल वर्ग—में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दृश्य कला प्रमुख राजकुमार कसेरा एवं उनके सहयोगी आनंद प्रेमी और संजीव जायसवाल द्वारा तैयार की गई आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वीरेन्द्र सिंह ‘बंटी’, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, रीता जायसवाल, हनुमान प्रसाद अग्रहरि एवं दिलीप अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संस्कार भारती के महामंत्री वीरेन्द्र यादव ‘वीरू’ द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं धर्म, सत्य तथा कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक रामजी यादव ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता संस्कार भारती के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संस्कार मित्रों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवप्रकाश ‘सिम्पू’, आनंद मोदनवाल, नीरज मिश्रा, नीतू मिश्रा, पत्रकार पंकज जयसवाल, पत्रकार चंदन जायसवाल , श्री अग्रहरि, गौरव गुप्ता, अश्वनी अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि सहित संस्कार भारती के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं संस्कार मित्रों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।1
- आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टर ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने की। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मानदेय में अंतर खत्म करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार आयुष डॉक्टर मेनस्ट्रीम और आरबीएसके के तहत वर्ष 2009-10 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में काफी अंतर बना हुआ है। 20 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदर्शन डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपते हुए 20 सितंबर तक मानदेय के अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी निर्णय लेने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर की सुबह 8 बजे प्रदेश के आयुष डॉक्टर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।1
- जौनपुर कलेक्ट्रेट में दीपों से सजा परिसर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा उत्सव जैसा माहौल मंत्री, डीएम समेत अफसरों और कर्मचारियों ने जलाए दीप; रोशनी से जगमगाया कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री, जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीयों की रोशनी से कलेक्ट्रेट परिसर जगमगा उठा और माहौल उत्सव जैसा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर #जौनपुर_न्यूज़ #UPNews #UttarPradesh #PMModi #NarendraModi #DeepPrajjwalan #Collectorate #JaunpurNews #ViralNews #BreakingNews #DMDJaunpur1
- गाजीपुर क्षेत्र के रायपुर कटघरा में बिजली को लेकर हुआ बवाल गाजीपुर से न्यूज टू इंडिया से सलाउद्दीन उर्फ आजाद की खास रिपोर्ट गाजीपुर क्षेत्र के रायपुर कटघरा में बिजली को लेकर बवाल हो गया जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।1
- जौनपुर जलालपुर बयालीस महाविद्यालय में पीएम मोदी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया जौनपुर जलालपुर बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मना PM मोदी का जन्मदिन, केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे जलालपुर, जौनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी व रामविलास पाल जी रहे। कार्यक्रम के संयोजक आमोद सिंह रिंकू रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक साथ केक काटकर प्रधानमंत्री जी को बधाई दी। केक कटते ही पूरा महाविद्यालय परिसर व पंडाल तालियों और "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- *काकोरी में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा:* पहला पति गिरफ्तार, नाबालिग बेटा निगरानी में; बांका से काट डाला था दूसरी शादी बनी वजह: प्रेमावती की पहली शादी करीब 18 साल पहले सेमरामऊ निवासी राजू यादव से हुई थी, जिससे उनका एक 16 साल का बेटा है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों अलग रह रहे थे। प्रेमावती ने करीब 7-8 महीने पहले गोहरामऊ निवासी प्रदीप यादव से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे राजू बेहद नाराज था और उसे लगता था कि इससे उसकी सामाजिक इज्जत पर ठेस पहुंची है साजिश के तहत बुलाया: राजू यादव ने अपनी इस रंजिश में अपने ही सगे बेटे को शामिल किया। साजिश के तहत राजू ने बेटे के मोबाइल से फोन करवाकर प्रेमावती को गांव के पास स्थित दुपुला नहर की पटरी के पास एक बाग में मिलने के लिए बुलाया। बांका से उतारा मौत के घाट: बुधवार (16 सितंबर) की रात जब प्रेमावती वहां पहुंची, तो राजू और उसके बेटे ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद राजू ने बांका से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1