Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में दीपों से सजा परिसर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा उत्सव जैसा माहौल मंत्री, डीएम समेत अफसरों और कर्मचारियों ने जलाए दीप; रोशनी से जगमगाया कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री, जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीयों की रोशनी से कलेक्ट्रेट परिसर जगमगा उठा और माहौल उत्सव जैसा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर #जौनपुर_न्यूज़ #UPNews #UttarPradesh #PMModi #NarendraModi #DeepPrajjwalan #Collectorate #JaunpurNews #ViralNews #BreakingNews #DMDJaunpur
RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
जौनपुर कलेक्ट्रेट में दीपों से सजा परिसर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा उत्सव जैसा माहौल मंत्री, डीएम समेत अफसरों और कर्मचारियों ने जलाए दीप; रोशनी से जगमगाया कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री, जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीयों की रोशनी से कलेक्ट्रेट परिसर जगमगा उठा और माहौल उत्सव जैसा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर #जौनपुर_न्यूज़ #UPNews #UttarPradesh #PMModi #NarendraModi #DeepPrajjwalan #Collectorate #JaunpurNews #ViralNews #BreakingNews #DMDJaunpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टर ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राय ने की। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मानदेय में अंतर खत्म करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार आयुष डॉक्टर मेनस्ट्रीम और आरबीएसके के तहत वर्ष 2009-10 से सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके मानदेय में काफी अंतर बना हुआ है। 20 सितंबर तक फैसला नहीं हुआ तो लखनऊ में प्रदर्शन डॉक्टरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र सौंपते हुए 20 सितंबर तक मानदेय के अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी निर्णय लेने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 21 सितंबर की सुबह 8 बजे प्रदेश के आयुष डॉक्टर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।1
- जौनपुर कलेक्ट्रेट में दीपों से सजा परिसर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा उत्सव जैसा माहौल मंत्री, डीएम समेत अफसरों और कर्मचारियों ने जलाए दीप; रोशनी से जगमगाया कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री, जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की। दीयों की रोशनी से कलेक्ट्रेट परिसर जगमगा उठा और माहौल उत्सव जैसा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर #जौनपुर_न्यूज़ #UPNews #UttarPradesh #PMModi #NarendraModi #DeepPrajjwalan #Collectorate #JaunpurNews #ViralNews #BreakingNews #DMDJaunpur1
- जौनपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर गरजें भाजपा नेता अमोद सिंह रिंकू जौनपुर PM के जन्मदिन पर गरजे संयोजक आमोद सिंह रिंकू, बोले- 2014 से पहले भाजपा से लड़ने वाला कोई नहीं था, आज टिकट मांगने वालों की लाइन लगी है जलालपुर, जौनपुर बयालसी महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक आमोद सिंह रिंकू ने मंच से जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि जफराबाद के नेता डॉक्टर हरेंद्र सिंह हैं। हम लोग ये संकल्प लेकर जाएंगे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम उनको फिर से विधायक बनाएंगे और कमल का फूल खिलाएंगे। आमोद सिंह ने कहा कि डॉक्टर हरेंद्र सिंह बहुत दिनों से अपना खून-पसीना बहाकर जनता की सेवा कर रहे हैं। वो डॉक्टर हैं, उनके पास बड़ा अस्पताल है, वो AC में बैठकर आराम कर सकते थे, लेकिन वो धूप-छांव, दिन-रात नहीं देखते, सिर्फ आपके-हमारे लिए पसीना बहाते हैं। उनको धन कमाने के लिए राजनीति में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले ये लोग कहां थे जो आज टिकट मांग रहे हैं? तब तो भाजपा थी, तब क्यों नहीं भाजपा की और आपकी सेवा करने आए? जब इस बंजर भूमि को सींचकर पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने उपजाऊ बना दिया तो आज सबको टिकट चाहिए, सब दावेदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की नादानियों और साजिशों की वजह से हम 5 साल पीछे चले गए। वो साजिश करने वाले आज भी सक्रिय हैं, उनसे सावधान रहना है। जफराबाद का नुकसान करने वाले कौन हैं, ये आप सब जानते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने और जिताने का संकल्प दिलाया।1
- *सुल्तानपुर: DRDA के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित किए गए।* *सुल्तानपुर: DRDA के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित किए गए।* *कार्यालय में नशे में डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।*1
- ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️1
- सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी1
- गोपीगंज के श्री सिध्दीविनायक, हॉस्पिटल में एक गर्भवती मां ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जनम, मां बच्चे सुरक्षित पृथ्वी पर भगवान को लोग आस्था से उनकी उपस्थिति और कृपा का अनुभव कर सकते है लेकिन आज भी लोग चिकित्सक को भगवान के दूसरे रूप में लोग जानते है और ऐसे कई काम सामने देखने को मिलता है जिससे पृथ्वी के दूसरे भगवान के रूप में चिकित्सकों को माना जाता है। एक ऐसा ही मामला भदोही जिले के गोपीगंज में स्थित श्री सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में बीते बुधवार की देर रात को देखने को मिला जहां पर सर्जन चिकित्सक डॉ एस के मिश्रा के नेतृत्व में एक महिला का सफल ऑपरेशन करते हुए उसके तीन बच्चों का सफल डेलवरी हुई। और महिला और उसके तीनों बच्चे सकुशल है। डॉ एस के मिश्रा के टीम में डॉ सुमन पाण्डेय, डॉ राजेश यादव, डॉ रंजन और डॉ धीरज पाण्डेय शामिल रहे। करीब आधा घंटे के काफ़ी प्रयास और मशक्क्तत के बाद ऑपरेशन सफल हुआ और महिला समेत उसके तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित है, इस वाकया को जो भी सुन रहा है, वह हॉस्पिटल के चिकित्सकों के प्रयास और मेहनत की खूब तारीफ कर रहा है। साथ ही महिला के परिजन भी हॉस्पिटल के चिकित्सक और व्यवस्था की भी खूब तारीफ कर रहे है। मालूम हो कि गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित फूलबाग निवासी आकाश उमरवैश्य की पत्नी ख़ुशी को बुधवार की रात में सफल ऑपरेशन के बाद तीन बच्चे पैदा हुए। हॉस्पिटल के संचालक कुशल पाण्डेय ने बताया कि अभी तक श्री सिद्धविनायक हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चें पैदा हुए थे लेकिन तीन बच्चों का पैदा होना पहला मामला है, और इसमें डॉ एस के मिश्रा और उनके सहयोगी चिकित्सकों का काफ़ी योगदान है। कुशल पाण्डेय ने बताया कि उनके हॉस्पिटल श्री सिद्धविनायक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में आधुनिक जांच मशीन, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, डिजिटल एक्सरे, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू , आर्थो, डिलेवरी, पैथलॉजी, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे समेत आधुनिक सुविधाएं है। मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है।4
- सुजानगंज में श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से कांग्रेस पार्टी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित श्रीकांत वर्मा साहित्य सम्मान से पत्रकारों का हुआ सम्मान निर्भीक व निडर पत्रकारिता के नाम से ख्याति प्राप्त थे श्रीकांत वर्मा - डा. प्रमोद पाण्डे सुजानगंज (जौनपुर) कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं देश के जाने माने पत्रकार स्व श्रीकांत वर्मा की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रणवम् एम्पायर, सुजानगंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में क्षेत्र के तीस वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय ने सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्व श्रीकांत वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया। मुख्य अतिथि सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं “२श्रीकान्त वर्मा अवार्ड” देकर सम्मानित किया , सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्व. श्रीकांत वर्मा का पूरा जीवन बेबाक और स्पष्ट आवाज के रुप में पूरे देश में स्थापित हुए,वे पत्रकारिता, साहित्य और राजनैतिक क्षेत्र में एक साथ विलक्षण प्रतिभा को स्वयं में समेटे हुए थे, डा. प्रमोद पाण्डेय ने श्रीकांत वर्मा को निडर और निर्भीक बताते हुए कहा कि सत्ता से बिना डरे बेबाक सवाल करने के लिए पूरे देश में वे प्रसिद्ध थे। जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन ,काव्य रचनाओं से श्रीकांत वर्मा ने पूरे देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या तिवारी ने किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा रवीन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सभासद शहनवाज मंजूर, कांग्रेस के सचिव इरशाद खान राजू, शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला सचिव धीरज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पंकज सिंह, पंकज मणी तिवारी, सेवादल के जिलाध्यक्ष आरिफ सलमानी, विजय शंकर, प्रतिभा यादव, सुनीता सोनी, अर्चना सिंह, शीतल मिश्रा, रेनू तिवारी, संजना पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1