Shuru
Apke Nagar Ki App…
आईएएस बनना है रूपाली राज का सपना, जिला टॉपर बन बढ़ाया विद्यालय का मान लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा रूपाली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई को सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी रूपाली की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।
Ram Kumar
आईएएस बनना है रूपाली राज का सपना, जिला टॉपर बन बढ़ाया विद्यालय का मान लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा रूपाली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनकर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई को सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी रूपाली की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- सड़क से गुजरते समय एक कार चालक ने अचानक सामने आए बछड़े को बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में कार चालक ने जैसे ही अचानक ब्रेक लगाया या गाड़ी मोड़ी, कार नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, चालक की सतर्कता से बछड़ा तो सुरक्षित बच गया, लेकिन इस दौरान कार को काफी नुकसान पहुँचा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी जनहानि की खबर नहीं है और कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।1
- Post by AAM JANATA1
- पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। *इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी* शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। *वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार* यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है। *प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप* बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। *आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी* ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।3
- रातु। थाना क्षेत्र के सूर्य नगर टेंडर में पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट के आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया है।कोर्ट के आदेश पर रातु पुलिस गुरुवार को आरोपी विजय सिंह पिता गोवर्धन सिंह के घर पहुंची परंतु वह घर में मौजूद नही था। विजय सिंह रातु थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है।। उसपर सरजु नगर महुआ टोली काठीटांड निवासी सुभाष प्रजापति की पत्नी देवंती देवी पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप है। भुक्तभोगी महिला देवंती देवी ने रातु थाने में आरोपी विजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी पुलिस नेभादवी की धारा 307,323,341 व 354 के तहत केश संख्या 372/21 दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी कोर्ट में अपना उपस्थिति दर्ज नही करा रहा था। इसके उपरांत कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को रातु पुलिस आरोपी विजय सिंह के घर पहुंची व ढोलक बजाते हुये उसके घर इश्तिहार चिपकाया। इसके अलावा सूर्य नगर,टेंडर व रातु ब्लॉक परिसर के पास भी इश्तेहार चिपकाया गया।। फिलहाल आरोपी फरार है। और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।1
- गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत उत्तरी बरग़ांव पंचायत में शुक्रवार को पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम प्रधान एतवा उरांव की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम 1996 एवं पेसा नियमावली 2025 के आलोक में ग्राम स्तर पर ग्राम सभा को प्रशासनिक एवं वित्तीय रूप से सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्थाओं को क्रियान्वित करने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक किया गया। जहां जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्व सहमति से ग्राम सभा अध्यक्ष के सहायक सचिव के रूप में प्रदीप कुमार साहु को बनाया गया। वही निगरानी समिति में 15 सदस्य को रखा गया हैं।1
- जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर आए सभी आवेदनों का गहन अवलोकन किया और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उपायुक्त ने चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी को राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान भूमि विवाद, पेयजल, अबुआ आवास योजना, मईया सम्मान योजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- जगरनाथ मंदिर के पास आदिवासी संगठनों का विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम कर बिरसा मुंडा के परिजनों को मुआवजा देने की कर रहे मांग। इस दौरान एस एस पी रांची राकेश रंजन ने मामले पर कहा।1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र में योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर निरोगी जीवन जीने हेतु योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी दरमियान योग गुरु गजराज महतो ने शुक्रवार को राजकीयकृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय छारदा में योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं को अपने शरीर को क्रियाशील व ऊर्जावान बनाये रखने के लिए यौगिक जॉगिंग का 13 अभ्यास कराया गया। वहीं मन की शांति व तनाव को दूर करने के लिए अनुलोम -विलोम का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि इसके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या ठीक होती है। साथ ही सुखासन में बैठकर ध्यान शक्ति को विकसित करने हेतु आज्ञा चक्र में अपने मन को केंद्रित करने का भी अभ्यास कराया गया।और अंत में विश्व शांति के लिए वसुधैव कुटुंबकम् का नारा लगाते हुए अगले दिन के योगाभ्यास के लिए योग का प्रारुप बताकर इसका समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।4
- प्रखंड के कैंडीनागर निवासी शिक्षक जितेंद्र राम चंद्रवंशी की पुत्री जेसिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। जेसिका ने अपने विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। जेसिका के पिता सदर प्रखंड स्थित पीएम श्री यूपीजी प्लस टू हाई स्कूल, मोक्तमा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जेसिका स्वयं बीके प्लस टू उच्च विद्यालय, कान्हाचट्टी की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जेसिका ने बताया कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं और देश के लिए कुछ बेहतर करना उनका लक्ष्य है। जेसिका की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1