Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोंदा पंचायत में स्वच्छता अभियान का नामोनिशान नहीं
राजेश कुमार कश्यप
भोंदा पंचायत में स्वच्छता अभियान का नामोनिशान नहीं
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Mukesh Awasthi1
- Post by Manoj yadav बी जे पी1
- कवर्धा। दिनांक 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 01:00 से 01:30 बजे के मध्य थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी से सोनबरसा जाने वाले मार्ग पर लूट की घटना घटित हुई। प्रार्थी पार्वती वर्मा पति सुरेन्द्र वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी केशडबरी थाना साजा जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) द्वारा सूचना दी गई कि वे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने भाई के घर ग्राम सोनबरसा जा रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार आरोपियों द्वारा कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया गया तथा उनके गले में पहने पुराने इस्तेमाली सोने के हार, दो नग सोने के झुमके एवं सोने की पत्ती माला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पिपरिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पीड़िता एवं उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों द्वारा साहस दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे आरोपियों में से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू पिता अजब सिंह निवासी सरीफपुर थाना सिंहबाउली जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) तथा पवन कुमार पिता रमेश कुमार निवासी बुआडकला थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल तत्काल बरामद कर ली गई। शेष दो फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में लूटे गए मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये है। घटना के दौरान प्रार्थी के गले एवं कलाई में चोट-खरोंच आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास, मारपीट एवं लूट जैसे गंभीर अपराध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। आरोपी पवन कुमार के विरुद्ध गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्यवाही होना भी ज्ञात हुआ है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में लूट, डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार ठोस एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- 🔸*कैरियर काउंसलिंग के विद्यार्थियों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण* ➡️*गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि, पर्यावरण व स्वास्थ्य में होगा सुधार* डिण्डौरी/शहपुरा पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल बिलगांव, विकासखंड शहपुरा में कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम का आयोजित अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गौवंश आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कृषि के साथ आधुनिक, टिकाऊ एवं पर्यावरण-सम्मत खेती पद्धतियों से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में नर्मदांचल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू ने रासायनिक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बीच अंतर को सरल भाषा में समझाया। प्रशिक्षण के दौरान केंचुआ खाद निर्माण, बीजोपचार की वैज्ञानिक प्रक्रिया, बीज को उक्ठा जैसे रोग से बचाने के उपाय, जीवामृत, अग्नि अस्त्र के माध्यम से कीट नियंत्रण तथा मृदा परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री साहू ने कहा कि गौवंश आधारित प्राकृतिक खेती से मृदा की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है और मानव स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आदिवासी बहुल्य जिला डिण्डौरी जैसे क्षेत्रों में यह खेती स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य श्री कन्हैया लाल साहू, शिक्षक श्री ओमप्रकाश साहू, शांति राम साहू, राहुल पाठक,अमित साहू, डिया साहू,आशा साहू तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग के 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण में गहरी रुचि लेते हुए भविष्य में प्राकृतिक खेती अपनाने की इच्छा व्यक्त की। यह पहल विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में दक्ष बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। दिनांक - 16 फरवरी 20265
- चकरभाटा थाना क्षेत्र के कपड़ा दुकान में काम करने वाली 19 वर्ष 3 माह की युवती ने वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन भाग कर बॉयफ्रेंड के साथ जीवन बिताने का लिया निर्णय मंगलवार की रात 11:00 बजे लड़की एवं लड़का पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10:30 पर लड़की के पिता ने थाना चकरभाठा में उपस्थित होकर अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनकी बड़ी लड़की जिसकी उम्र 19 वर्ष 3 माह है जो चकरभाठा थाना क्षेत्र की निवासी है और चकरभाठा के एक कपड़ा दुकान में काम करती है जो रोजाना की तरह दिनांक 15-2-2026 की सुबह 10:30 बजे काम करने अपने घर से कपड़ा दुकान काम मे जा रही हु बोल कर निकली है दोपहर 2:00 बजे लंच करने उनकी लड़की घर नहीं आई तो उसके पिता द्वारा कपड़ा दुकान में जाकर पूछा गया तो दुकानदार ने बताया कि उनकी लड़की सुबह से ही काम करने नहीं आई है जिसकी आसपास एवं रिश्तेदारों और परिचितों में पता तलाश किया गया जिसका कुछ भी पता न चलने पर थाना चकरभाठा में गुम इंसान कायम कराया गया जिसका हुलिया कद 4 फीट 9 इंच रंग गोरी चेहरा लंबा बाल काला कक्षा दसवीं तक पढ़ाई की है गुलाबी रंग का टॉप और काले रंग का लेगिस पहनी है हिंदी भाषा बोलता है जो दिनांक 16.2.2026 तक घर वापस नहीं आई है सूचक की सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 13/2026 कायम कर पता साजी में लिया गया था इसके बाद अगले दिन मंगलवार की दोपहर में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के नंबर से घर में फोन किया कि मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ हूं इसके बाद पिता ने घटना की जानकारी थाना चकरभाठा में दी और दोनों युवक युवती और उनके परिवार को मंगलवार की रात थाना बुलाया जहां लड़की का पिता लड़की को बार-बार घर जाने का आग्रह करता रहा लेकिन लड़की नहीं मानी क्योंकि वह अब बालिक हो चुकी है जिसे अपने जिंदगी के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका है इसलिए लड़की ने निर्णय लिया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करके जिंदगी बिताना चाहती है एवं लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी इससे पहले भी 3 साल पहले उसी लड़के के साथ एक बार और भाग गई थी जिसे लड़के के घर वालो ने ये बोल कर घर वापस भेज दिया था की तुम अभी नाबालिक हो घर जाओ नहीं तो तुम्हारे बॉयफ्रेंड को जेल हो जायेगा जो बड़े मुश्किल से घर लौटी थी उस समय भी हमने थाना चकरभाठा में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी एवं लड़की से पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि उनके माता-पिता के व्यवहार से वह ना खुस है उसे घर में घुटन होती है इसलिए वह अब अपने बॉयफ्रेंड से शादी करके उसी के साथ जीवन यापन करेगी वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन घर छोड़कर भागी इस युक्ति को पुलिस ने भी समझने का बहुत प्रयास किया लेकिन पुलिस और युवती के माता-पिता मजबूत थे क्योंकि युवती को अब कानूनी तौर पर खुद से निर्णय लेने और जीवनसाथी चुनने का अधिकार मिल चुका है आज के माडल जमाने की नाबालिक एवं बालिक लड़कियों के ज्यादातर घर छोड़कर भागने के मामलों में अक्सर देखा गया है जिन लड़कियों के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती माता-पिता में अनबन लड़ाई झगड़े होते रहते हैं या जिन लड़कियों के माता-पिता नहीं होते और परवरिश सही ढंग से नहीं हो पाती या पिता शराबी किस्म का होता है तो ऐसी घर की लड़कियां घर से परेशान होकर लड़कों की बातों में आकर घर छोड़कर भाग जाती हैं फिलहाल युवती और युवक के बयान लेने के बाद उसे लड़के के साथ भेज दिया गया है लड़की के पिता ने शर्त रखी है कि उनकी लड़की भले ही घर छोड़कर अपने मन मुताबिक जीवन साथी चुन ली है लेकिन उनकी लड़की और लड़का इस छेत्र को छोड़कर कही और जा कर जीवन यापन करे इस छेत्र से चले जाए अब हम दोनों का मुंह नहीं देखना चाहते हम अपनी बेटी कि इस गलती की वजह से घर मोहल्ले में बेइज्जती नहीं झेल पाएंगे1
- होली में भी खुलेगी शराब दुकान!" अब नही होगी स्टांक की कमी #BreakingNews #HoliSpecial #darudukanNews#BilaspurUpdates #ExciseDepartment1
- 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड एवं आभा आईडी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने तथा प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मैदानी अमले द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। चयनित महिलाओं की आय के स्रोत, प्रशिक्षण की स्थिति एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि उनकी आय निरंतर बनी रहे। स्वरोजगार गतिविधियों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, बैंकिंग सुविधा के माध्यम से वित्तीय सहयोग एवं नियमित तकनीकी मार्गदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *14 वर्षों से निलंबित सहायक अध्यापक धनीराम मरावी सेवा में बहाल* *प्राथमिक शाला झिरिया बहरा में नई पदस्थापना, विभागीय जांच के आदेश* डिंडोरी -- कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 वर्षों से निलंबित सहायक अध्यापक धनीराम मरावी को सेवा में पुनः बहाल कर दिया गया है। उन्हें विकासखंड करंजिया के प्राथमिक शाला कुतरी से हटाकर प्राथमिक शाला झिरिया बहरा, संकुल केन्द्र गोपालपुर में समान सामर्थ्य पर पदस्थ किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मरावी को वर्ष 2011 में जनगणना प्रगणक कार्य में लापरवाही तथा समय पर अभिलेख जमा न करने के कारण तत्कालीन जिला जनगणना अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया था। प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में विलंब से अवरोध उत्पन्न हुआ था। निलंबन के पश्चात उन्होंने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थिति भी नहीं दी थी। प्रकरण की विस्तृत समीक्षा के दौरान उनके विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा धारा 294(ख), 323 एवं 506 में दोषमुक्त किया गया तथा धारा 324 में दी गई सजा अपील में संशोधित होकर केवल अर्थदण्ड में परिवर्तित कर दी गई। वर्तमान में उनके विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण लंबित नहीं है। साथ ही वन्य प्राणी अधिनियम से संबंधित मामले में उनका कोई संबंध नहीं पाया गया।3