थाना ए0एच0टी0 पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चा को किया बरामद देवरिया । *✅मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत परित्यक्ता/तलाकशुदा/निराश्रित/दहेज हेतु प्रताड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जनपद में बृहद् स्तर पर चलाया गया "बहू-बेटी अभियान"* *✅ जनपद देवरिया के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं/बच्चियों के सशक्तिकरण हेतु गांव-कस्बों में चौपाल लगाकर "बहू-बेटी अभियान" चलाया गया* *✅ मिशन शक्ति टीमों द्वारा नये आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसएः 2023) के बारे में दी गयी जानकारी तथा विशेष प्रावधानों व ‘दंड से न्याय की ओरःपीड़ित केन्द्रित प्रावधान’ के बारे में भी अवगत कराया गया* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण तथा नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 08. मार्च 2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष पहलः *"बहू-बेटी अभियान"* जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल/जागरूकता सम्मेलन आदि आयोजित कर उक्त अभियान चलाया गया। थाना रामपुर कारखाना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम भगवानपुर चौबे में, थाना तरकुलवा मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा तरकुलवा में, थाना बघौचघाट मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पकहां टोला में, थाना महुआडीह मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सवरेजी खर्ग में, थाना रूद्रपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम महेशपुर में, थाना एकौना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम एकौना में, थाना सलेमपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मधवापुर में, थाना बरियारपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम शाहू टोला में, थाना खुखुन्दू मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र खुखुन्दू में, थाना भाटपाररानी मिशन शक्ति टीम द्वारा एनएएफएस संस्थान, कस्बा भाटपाररानी में, थाना खामपार मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम परोहा में, थाना बरहज मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम धुरीहट में बहू-बेटी अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों व कस्बों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गयीं। उक्त अभियान में थानों की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र की परित्यक्ता /विधवा / तलाकशुदा /कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के गुर व कानूनी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया । इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी/ संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों जैसे- आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधिक सहायता हेतु विविध प्रावधानों- फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श तथा नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023) के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किया गया ।
थाना ए0एच0टी0 पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चा को किया बरामद देवरिया । *✅मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत परित्यक्ता/तलाकशुदा/निराश्रित/दहेज हेतु प्रताड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जनपद में बृहद् स्तर पर चलाया गया "बहू-बेटी अभियान"* *✅ जनपद देवरिया के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं/बच्चियों के सशक्तिकरण हेतु गांव-कस्बों में चौपाल लगाकर "बहू-बेटी अभियान" चलाया गया* *✅ मिशन शक्ति टीमों द्वारा नये आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसएः 2023) के बारे में दी गयी जानकारी तथा विशेष प्रावधानों व ‘दंड से न्याय की ओरःपीड़ित केन्द्रित प्रावधान’ के बारे में भी अवगत कराया गया* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण तथा नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 08. मार्च 2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष पहलः *"बहू-बेटी अभियान"* जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल/जागरूकता सम्मेलन आदि आयोजित कर उक्त अभियान चलाया गया। थाना रामपुर कारखाना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम भगवानपुर चौबे में, थाना तरकुलवा मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा तरकुलवा में, थाना बघौचघाट मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पकहां टोला में, थाना महुआडीह मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सवरेजी खर्ग में, थाना रूद्रपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम महेशपुर में, थाना एकौना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम एकौना में, थाना सलेमपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मधवापुर में, थाना बरियारपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम शाहू टोला में, थाना खुखुन्दू मिशन शक्ति टीम
द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र खुखुन्दू में, थाना भाटपाररानी मिशन शक्ति टीम द्वारा एनएएफएस संस्थान, कस्बा भाटपाररानी में, थाना खामपार मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम परोहा में, थाना बरहज मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम धुरीहट में बहू-बेटी अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों व कस्बों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गयीं। उक्त अभियान में थानों की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र की परित्यक्ता /विधवा / तलाकशुदा /कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के गुर व कानूनी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया । इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी/ संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों जैसे- आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधिक सहायता हेतु विविध प्रावधानों- फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श तथा नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023) के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किया गया ।
- ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन उपकरणों के लिए किया गया था। 6 अप्रैल को इन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।1
- 6 अप्रैल को 1591 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण देवरिया। ADIP योजना के अंतर्गत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में 1591 दिव्यांग लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया था। इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- बैंक मैनेजर ने सहलाया गाल, तो महिला ने पकड़ ली लोन भरवाने की जिद, देखें चप्पल की जोरदार पिटाई सोशल मीडिया पर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का कहना है कि, कर्मचारी ने उसके गाल छुए हैं इसीलिए अब वो ही लोन भरेगा। बैंक मैनेजर की पिटाई करती महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। औरत का आरोप है कि, मैनेजर ने उसके गाल को छुआ। जिसके कारण वो ही अब उसका लोन भरेगा। महिला इतने पर ही नहीं रुकी उसने चप्पल उठाकर बैंक कर्मी का मुंह लाल कर दिया। इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स को हंसी भी आ रही है और वो उसकी हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी के द्वारा महिला के साथ की गई छेड़छाड़ ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है। महिला का गाल छूना बैंक मैनेजर को पड़ा महंगा बैंक कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे ROHIT SINGH नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट क्या है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘बैंक मैनेजर ने भाभी का गाल पकड़ लिया फिर भाभी बोली मेरा पति तो तुम हो नहीं गाल पकड़े हो इसलिए मेरा लोन आज से तुम भरोगे।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, मीडिया चैनल की महिला के सामने आईडी लगी हुई है। इस दौरान वो मैनेजर पर गाल छूने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि, अब ये ही लोन का कर्ज चुकाएगा। महिला चप्पल उठाकर बैंक मैनेजर पर बरसाना शुरु कर देती है। आस-पास काफी सारे लोग मौजूद हैं। महिला काफी गुस्से में है। वो आदमी से कह रही है कि, तू मेरा आदमी है क्या जो मेरे गाल छू रहा है? बैंक मैनेजर को पिटती महिला ने लोगों का ध्यान खींचा है।1
- देवरिवा । सदर विकासखंड के परासिया अहीर ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रिकालीन कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बीच सोनू घाट की टीम ने आईटीआई की टीम को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सोनू घाट की टीम नॉकआउट चरण के अगले दौर में पहुंच गई है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विश्व दीपक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। मैच की शुरुआत में सोनू घाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 37 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 12 गेंदों में 16 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अरविंद ने 7 गेंदों में 9 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू घाट की टीम ने शुरुआत में थोड़ी सतर्कता दिखाई, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उज्जवल ने 8 रन और अनूप ने 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सोनू घाट की टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी सोनू घाट का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनूप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि अभिषेक ने एक विकेट लिया। वहीं आईटीआई की टीम की ओर से अरविंद ने दो विकेट लेकर संघर्ष किया, जबकि साहिल और संगम को एक-एक विकेट मिला। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश धर द्विवेदी, सुनील तिवारी, विनय तिवारी और अमित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।4
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी सुपर फास्ट टाइम्स तहसील प्रभारी तमकुही राज नागेंद्र यादव। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही से पिपरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सोरहवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी उस समय हुई जब राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे। लोगों ने देखा कि एक युवक बाइक सहित सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सिपाही राजीव वर्मा और अंगद ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुशवाहा (32 वर्ष), पुत्र रामधारी कुशवाहा, निवासी बतरौली धुरखड़वा के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- देवरिया। जनपद में 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक नवजात शिशु की जान बचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर ब्लॉक के ग्राम बहुसरा निवासी कौशल देवी, पत्नी अमित, को देर रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 11:45 बजे उन्होंने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। शुरुआत में शिशु की हालत सामान्य थी, लेकिन सुबह होते-होते उसकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने सुबह करीब 9 बजे नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान 102 एंबुलेंस सेवा (UP32EG6641) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की ईएमटी मधु और पायलट रामभरोस ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट किया और जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में नवजात की हालत और बिगड़ने लगी। इस दौरान ईएमटी मधु ने सूझबूझ दिखाते हुए 102 कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर से संपर्क किया और जरूरी सलाह ली। डॉक्टर के निर्देश पर उन्होंने एंबुलेंस में उपलब्ध एम्बुबैग की मदद से नवजात को ऑक्सीजन देना शुरू किया। लगातार एम्बुबैग के माध्यम से सहायता देते हुए नवजात को सुरक्षित जिला महिला अस्पताल, देवरिया में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल शिशु का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरी घटना में एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और समझदारी की हर तरफ सराहना हो रही है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- एक 17 साल की मुस्लिम लड़की की शादी उसके ही 50 साल के सगे मामा से करवाई गई.... लड़कियों के लिए नर्क से बदतर है मौज हब1