होली मिलन में सेवा की मिसाल! फिरोजाबाद में महिला क्लब ने बच्चे की पढ़ाई का उठाया जिम्मा फिरोजाबाद में माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब महिला एकता द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद बच्चे की मार्च माह की स्कूल फीस जमा कराई गई। बच्चे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिस पर क्लब की सदस्यों ने आगे बढ़कर उसकी पूरे वर्ष की फीस देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही क्लब द्वारा आर्थिक रूप से असहाय एक महिला को एक माह की राशन सामग्री देकर सहायता भी की गई। होली मिलन समारोह के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेल खेले और फूलों की होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में आए बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गई। क्लब की अध्यक्ष एम.बी. अर्चना राजकुमार गुप्ता द्वारा जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंजू प्रमोद गुप्ता को होली क्वीन का खिताब दिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- सपा का बड़ा दावा – हमारी सरकार में हुई थी असली गौ सेवा!1
- सिरसागंज मेला तीज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन बहुत ही शानदार रहा। एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद अनुज चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाम को हरियाणा की सुप्रसिद्ध सुषमा चौधरी एण्ड पार्टी एवं कशिश चौधरी का कार्यक्रम । कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। #highlight #सिरसागंज #Firozabad #तीजमहोत्सव1
- उत्तर प्रदेश आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने स्पष्ट किया है कि आगरा में घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में मौजूद है | आगरा वासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें | नई नियमावली के अंतर्गत 25 दिन बाद दूसरा रिफिल बुकिंग सिलेंडर बुक करें | Updated News-12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- आगरा।आगरा-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रुनकता ओवरब्रिज से उतरते समय एक ई-रिक्शा लोडर सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन से टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे ई-रिक्शा चालक अपने बेटे के साथ आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा रुनकता ओवरब्रिज से नीचे उतरा, तभी तेज रफ्तार में पीछे से सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के केबिन के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र दोनों उसमें फंस गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में फंसे दोनों को बाहर निकाला। इस हादसे में 60 वर्षीय साहब पुत्र धनीराम निवासी पोपा बुर्ज, रेपुरा, मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के बड़े बेटे पवन ने बताया कि उनके पिता और भाई सिकंदरा स्थित सब्जी मंडी से क्षेत्र में सब्जी ढुलाई का काम करते थे। हादसे के समय दोनों सिकंदरा मंडी जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। रुनकता चौकी के एसआई दीपक कुमार ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- आगरा जनपद से बड़ी खबर सामने आई है इंडियन गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है गैस रिफिल करने हेतु बुकिंग नंबर हुआ बंद अब बुकिंग करने के बाद भी 20 से 25 दिन के अंदर सिलेंडर मिलेगा पहले नहीं मिलेगा और इसकी रेट पर बढ़ोतरी हो गई है 850 से अब 932 होगया 1500 से ऊपर भी जा सकता है रेट अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें Shru App or Channel को Subscribe करें1
- Post by लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)1
- भारत विकास परिषद सिरसागंज की संस्था के सदस्यों का मेला कमेटी ने किया जोरदार स्वागत.. #firozabadnews #NewsUpdate #teejmahotsav #Sirsaganj , #तीजमहोत्सव1
- फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र स्थित शांति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 26 वर्षीय युवक गोविंद बघेल की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर 11-12 मार्च 2026 की रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की | फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में एक युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव पड़रिया निवासी गोविंद बघेल (26) पुत्र भूपसिंह बघेल को 6 मार्च 2026 को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि युवक के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसका इलाज चल रहा था।उपचार के दौरान बुधवार देर रात गोविंद की हालत अचानक बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और गुस्से में आकर अस्पताल में तोड़फोड़ भी कर दी।सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Updated News -12/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1