*बाली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि बाली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। बाली फालना महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बाली के प्रताप चौक पर क्रांतिमंच बाली की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “महाराणा प्रताप की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। इस अवसर पर क्रांतिमंच बाली के संयोजक प्रवीण प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद बाली के अध्यक्ष सुरेश कंसारा, समरसता प्रमुख लकमा राम परमार बोया, कमलेश मारू, गणपत सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश चौधरी, भेरू सिंह, चंद्रपाल सिंह, मुकेश शर्मा, अचल सिंह राव, सुरेंद्र रावल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था। उनकी वीरता, त्याग और स्वाभिमान की गाथाएं आज भी देशवासियों को प्रेरित करती हैं।
*बाली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि बाली में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। बाली फालना महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बाली के प्रताप चौक पर क्रांतिमंच बाली की ओर से श्रद्धा
एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “महाराणा प्रताप की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति
को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में बिताया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। इस अवसर पर क्रांतिमंच बाली के संयोजक प्रवीण प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद बाली के अध्यक्ष सुरेश कंसारा, समरसता प्रमुख लकमा राम परमार बोया, कमलेश मारू, गणपत
सिंह, अजय पाल सिंह, मुकेश चौधरी, भेरू सिंह, चंद्रपाल सिंह, मुकेश शर्मा, अचल सिंह राव, सुरेंद्र रावल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था। उनकी वीरता, त्याग और स्वाभिमान की गाथाएं आज भी देशवासियों को प्रेरित करती हैं।
- पाली के बाली मार्ग पर देर रात एक कार अचानक ऊंट से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए और ऊंट की मौके पर मौत हो गई। एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया है।1
- पाली जिले के खीमेल में स्वर्गीय किशोर जी खीमावत की 14वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षा, पर्यावरण और जनसेवा में उनके योगदानों को याद किया गया, साथ ही छात्रों को प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों पर चलने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।2
- तपती आग उगलती गर्मी में आबूरोड स्टेशन बना राहत केंद्र, हजारों यात्रियों को मिल रहा जीवनदान जैसा ठंडा पानी *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड रेलवे स्टेशन पर पड़ रही जानलेवा गर्मी के बीच मानवता की मिसाल देखने को मिली। जहां एक ओर भीषण तापमान से यात्री बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर स्टेशन पर शुरू हुई निःशुल्क शीतल जल सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत बन गई है। भारत विकास परिषद और भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई यह सेवा अगले दो माह तक लगातार जारी रहेगी। हर दिन हजारों लंबी दूरी के यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत मिल रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच प्लेटफॉर्म पर उतरते ही यात्रियों को ठंडा पानी मिलना किसी वरदान से कम नहीं दिखा। कई यात्रियों ने कहा कि गर्मी के इस दौर में यह सेवा सीधे मानव जीवन बचाने जैसा कार्य है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि जब गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है, तब ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। आबूरोड स्टेशन पर शुरू हुई यह मुहिम अब मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बनती नजर आ रही है।2
- जिले की पांचो विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी *आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री को दे रहे धन्यवाद* पाली, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप जिले में कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचे इसलिए एलईडी मोबाईल वेन आधारित जनजागरूकता के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को ‘‘ग्राम रथ अभियान’’ में आमजन जागरूक होकर लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर, मुख्यमंत्री शर्मा व सरकार का धन्यवाद अदा कर रहे हैं। *’’शनिवार को इन गांव में पहुंचे रथ’’* अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखण्ड की देवाण, कुण्डली चारणान, उमकली, धिंगाणा, बस्सी, वायद ग्राम रथ का संचालन किया गया। इसी प्रकार सुमेरपुर विधानसभा की पाली पंचायत समिति के हेमावास, सोनाईमांझी, सोडावास, टेवाली, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के बडौद, सिन्दरली, मौरखा, मादा, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की रानी पंचायत समिति में ढारिया, किशनपुरा, देवलीपाबूजी, भादरलाउ, इन्दरवाडा, वणदार एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में केलवाद व बगडी नगर गावं में ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाई गई। इस अवसर पर मोबाईल वैन के द्वारा योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित फिल्मों का प्रसारण किया गया। साथ ही इन गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जथा व स्थानीय लोककलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। *रविवार को इन गांव में जाएंगे ग्राम रथ* रविवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के उन्दरा, बिंजा, पाती, सिराणा, चेण्डा, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली पंचायत समिति की बडेरावास, खैरवा, लाम्बिया, बाणियावास, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के माण्डीगढ, गुडा जाटान, आना, दुदापुरा, घाणेराव, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की रानी पंचायत समिति में खिंवाडा, गजनीपुरा, सिवास, पिलोवनी, सांवलता, कैरली एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में रायराकला, खौडिया, गुडाबींजा, करमावास पट्टा गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।2
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- जालौर शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत गांव में लोक कल्याणकारी योजना की जानकारी दी *ग्राम रथ अभियानः आमजन की समस्याओं के समाधान तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंच रही सरकार- मुख्य सचेतक* *मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ग्राम रथ कार्यक्रम में हुए शामिल, जीवाणा व डाबली में की संध्या चौपाल* *कला जत्थों के कलाकारों द्वारा योजनाओं के किए जा रहे प्रचार-प्रसार की सराहना की* जालोर 9 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग शुक्रवार को जीवाणा व डाबली ग्राम पंचायत में आयोजित संध्या चौपाल व कार्यक्रमों में भाग लिया। संध्या चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही संध्या चौपालों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैै। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव जानकर कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा सरकार जनता की भावनाओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार एवं कृषि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कला जत्था के कलाकारों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं का लोकगायन शैली में किए गए प्रचार-प्रसार की सराहना की। *संध्या चौपाल कर ग्रामीणों की सुनी परिवेदनाएँ, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश* राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने संध्या चौपाल कर ग्रामीणों के परिवेदनाएँ सुनी व सुझाव लिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान उन्होंने पानी, बिजली, सड़क चिकित्सा, शिक्षा एवं रोजगार व बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने रोजमर्रा कि आवश्यताओं व जरूरी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा विभिन्न माँगों समस्यायों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही एव स्थाई समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है और प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जोधपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, महेन्द्र मेघवाल, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, उदयसिंह दादाल, श्रीमती मंजू मेघवाल, तुलसाराम चौधरी, केवदाराम चौधरी, दुर्गाराम महिया, नेनाराम जाखड़, पीराराम भाम्भू, कमलेश बेनीवाल, पदमाराम, पुरखाराम महिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे। *संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से किया जा रहा ग्रामीणों को जागरूक* इस अभियान में जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाडी की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है और संध्या चौपाल एवं कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों के सुझावों के लिए रथों पर सुझाव पेटिका रखी गई है। जिनके जरिए प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर भविष्य में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक जनोपयोगी और पारदर्शी बनाया जाएगा। *शनिवार को इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचे रथ* शनिवार को जालमपुरा, बाला, सांगााणा, लुम्बा की ढाणी, सिराणा, दांता, नैनोल, पांचला, कूड़ा, खासरवी, काछेला, जैसावास, खोखा, रंगाला व बिजलिया ग्राम पंचायत में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा शाम के समय गांवों में ‘संध्या चौपाल’ में कला जत्था के माध्यम से योजनाओं को गीतों और नाटकों के जरिए प्रभावी ढंग से समझाया गया। ग्राम रथ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड पड़ा। *13 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी* ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।2
- पाली जिले के फालना-बाली मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार सड़क पर अचानक आए ऊंट से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया है।1
- सिरोही के बसंतगढ़ में राजपुरोहित समाज का वार्षिक मेला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और 'रक्तदान महादान' को सार्थक करते हुए 70 यूनिट रक्त एकत्र किया।2
- राजसमंद में उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पर भाजपा का प्रचार करने का विवादास्पद आरोप लगा है। इस बयान के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारी को तुरंत निलंबित करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर बड़े स्तर पर उग्र प्रदर्शन होंगे।3