logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मजदूर झुलसे,,,,,,,, धौलाना हापुड़। यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित सुख स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान दमकल कर्मियों को जानकारी मिली कि तीन मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। दमकल कर्मी आग और घने धुएं के बीच फैक्ट्री के अंदर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से तीनों मजदूर झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दमकल की चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि फैक्ट्री में पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली फोम तैयार की जाती है। आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है

11 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मजदूर झुलसे,,,,,,,, धौलाना हापुड़। यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित सुख स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान दमकल कर्मियों को जानकारी मिली कि तीन मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। दमकल कर्मी आग और घने धुएं के बीच फैक्ट्री के अंदर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से तीनों मजदूर झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दमकल की चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि फैक्ट्री में पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली फोम तैयार की जाती है। आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्याना में पुलिस मुठभेड़, शातिर चैन स्नैचर गोली लगने से घायल, साथी फरार बुलन्दशहर। थाना स्याना पुलिस ने गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, पीछा करने पर बदमाश कच्चे रास्ते की ओर भागे और बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू निवासी हापुड़ के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से यामाहा R-15 बाइक, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और बुलन्दशहर में चोरी, चेन स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें कॉम्बिंग कर रही हैं।
    4
    स्याना में पुलिस मुठभेड़, शातिर चैन स्नैचर गोली लगने से घायल, साथी फरार
बुलन्दशहर। थाना स्याना पुलिस ने गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, पीछा करने पर बदमाश कच्चे रास्ते की ओर भागे और बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू निवासी हापुड़ के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से यामाहा R-15 बाइक, .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और बुलन्दशहर में चोरी, चेन स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें कॉम्बिंग कर रही हैं।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी... ग्राम बराल में जाहरबाबा मन्दिर पर विशाल जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है! ​रविवार, 20 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे — चमत्कारी ज्योति के दर्शन होंगे। ​दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक — चन्द्रभान शर्मा जी पार्टी द्वारा भोले शंकर जी के विवाह की संगीतमय कार्यक्रम होगा, ​और शाम 7 बजे से प्रातः 4 बजे तक — सतीशनाथ खुर्जा वालों की टीम द्वारा गोगाजी की जागरण कथा का दिव्य गुणगान होगा! ​इसके पश्चात, अगले दिन सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक — विशाल भजन कीर्तन एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। ​आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ कमाएं और प्रसाद ग्रहण करें। निवेदनकर्ता: जाहरबाबा मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासी बराल
    1
    ​सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी... 
ग्राम बराल में जाहरबाबा मन्दिर पर विशाल जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है!
​रविवार, 20 सितम्बर 2026 को दोपहर 12  बजे — चमत्कारी ज्योति के दर्शन होंगे। 
​दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक — चन्द्रभान शर्मा जी पार्टी द्वारा भोले शंकर जी के विवाह की संगीतमय कार्यक्रम होगा, ​और शाम  
7 बजे से प्रातः 4 बजे तक — सतीशनाथ खुर्जा वालों की टीम द्वारा गोगाजी की जागरण कथा का दिव्य गुणगान होगा!
​इसके पश्चात,  अगले दिन सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को सुबह 9 बजे से प्रभु इच्छा तक — विशाल भजन कीर्तन एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
​आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ कमाएं और प्रसाद ग्रहण करें।
निवेदनकर्ता: जाहरबाबा मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासी बराल
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मजदूर झुलसे,,,,,,,, धौलाना हापुड़। यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित सुख स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान दमकल कर्मियों को जानकारी मिली कि तीन मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं। दमकल कर्मी आग और घने धुएं के बीच फैक्ट्री के अंदर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से तीनों मजदूर झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दमकल की चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि फैक्ट्री में पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली फोम तैयार की जाती है। आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है
    1
    सुख स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मजदूर झुलसे,,,,,,,,
धौलाना हापुड़। यूपीएसआईडीसी फेस-3 स्थित सुख स्टील फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। 
हादसे के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें उठते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई और कर्मचारी जान बचाकर बाहर निकलने लगे। 
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।
सूचना मिलते ही सीएफओ अजय शर्मा के नेतृत्व में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
इसी दौरान दमकल कर्मियों को जानकारी मिली कि तीन मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं।
दमकल कर्मी आग और घने धुएं के बीच फैक्ट्री के अंदर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। 
कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आने से तीनों मजदूर झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
दमकल की चार गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि फैक्ट्री में पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली फोम तैयार की जाती है।
आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जेपी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव अनूपशहर, संवाददाता फोटो समाचार जेपी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव अनूपशहर, संवाददाता जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। जेपी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, कविता एवं भाषण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल वाटिका-1 से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी कला एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने की। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति गुप्ता एवं साधना गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शताक्षी, दीप्ति, कविता, आशा, हेमा, भावना, पिंकी एवं प्रियंका सहित अन्य अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। फोटो परिचय अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण झांकी के साथ प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी।
    4
    जेपी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव

अनूपशहर, संवाददाता
फोटो समाचार
जेपी विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव
अनूपशहर, संवाददाता
जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।
जेपी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, कविता एवं भाषण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल वाटिका-1 से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनकी कला एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने की। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति गुप्ता एवं साधना गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शताक्षी, दीप्ति, कविता, आशा, हेमा, भावना, पिंकी एवं प्रियंका सहित अन्य अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। 
फोटो परिचय अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण झांकी के साथ प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी।
    user_Abhishekgaur
    Abhishekgaur
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। 🚩 जय श्रीराम 🚩 राम के जयकारों से गूंजेगा अरनिया कमालपुर! 🙏🚩 प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। 🌸 ब्रजधाम के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम की मनमोहक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। 🗓️ 2 से 17 सितंबर 2026 तक ⏰ प्रतिदिन शाम 6 बजे से समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित इस भव्य रामलीला में आप सभी सपरिवार जरूर पधारें और श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें। 🚩 जय श्रीराम 🙏🚩 #रामलीला #रामलीला_महोत्सव #जयश्रीराम #अरनिया_कमालपुर #प्राचीन_शिव_मंदिर #ब्रजधाम #श्रीराम #रामभक्त #धार्मिककार्यक्रम #AraniyaKamalpur #Ramleela2026
    1
    2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है।
🚩 जय श्रीराम 🚩
राम के जयकारों से गूंजेगा अरनिया कमालपुर! 🙏🚩
प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 2 सितंबर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है।
🌸 ब्रजधाम के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम की मनमोहक लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
🗓️ 2 से 17 सितंबर 2026 तक
⏰ प्रतिदिन शाम 6 बजे से
समस्त ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित इस भव्य रामलीला में आप सभी सपरिवार जरूर पधारें और श्रीराम की लीलाओं का आनंद लें। 🚩
जय श्रीराम 🙏🚩
#रामलीला #रामलीला_महोत्सव #जयश्रीराम #अरनिया_कमालपुर #प्राचीन_शिव_मंदिर #ब्रजधाम #श्रीराम #रामभक्त #धार्मिककार्यक्रम #AraniyaKamalpur #Ramleela2026
    user_Kishanpal Sharma
    Kishanpal Sharma
    Local News Reporter सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ये यू ट्यूबर हैं, पहले सलूट करते हैं अधिकारियों को- फिर सवाल बाद में करते हैं- उसके पहले तेल जमकर लगाते हैं...... स्व. एसपी सिंह को भारतीय टीवी पत्रकारिता का युगपुरुष कहा जाता है। वो मूलतः गाजीपुर के थे, उनके बाद गाजीपुर के जो पत्रकार नाम पैदा कर रहे हैं, वो ये साहब हैं... इन महान पुरुष का कोई परिचय जानता हो तो बताएं। वैसे अब समय आ गया है कि जर्नलिस्ट और यूट्यूबर को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाए.. ये यू ट्यूबर हैं, पहले सलूट करते हैं अधिकारियों को- फिर सवाल बाद में करते हैं- उसके पहले तेल जमकर लगाते हैं...... स्व. एसपी सिंह को भारतीय टीवी पत्रकारिता का युगपुरुष कहा जाता है। वो मूलतः गाजीपुर के थे, उनके बाद गाजीपुर के जो पत्रकार नाम पैदा कर रहे हैं, वो ये साहब हैं... इन महान पुरुष का कोई परिचय जानता हो तो बताएं। वैसे अब समय आ गया है कि जर्नलिस्ट और यूट्यूबर को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाए..
    1
    ये यू ट्यूबर हैं, पहले सलूट करते हैं अधिकारियों को- फिर सवाल बाद में करते हैं- उसके पहले तेल जमकर लगाते हैं......


स्व. एसपी सिंह को भारतीय टीवी पत्रकारिता का युगपुरुष कहा जाता है। वो मूलतः गाजीपुर के थे, 

उनके बाद गाजीपुर के जो पत्रकार नाम पैदा कर रहे हैं, वो ये साहब हैं... 

इन महान पुरुष का कोई परिचय जानता हो तो बताएं। 

वैसे अब समय आ गया है कि जर्नलिस्ट और यूट्यूबर को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाए..
ये यू ट्यूबर हैं, पहले सलूट करते हैं अधिकारियों को- फिर सवाल बाद में करते हैं- उसके पहले तेल जमकर लगाते हैं......
स्व. एसपी सिंह को भारतीय टीवी पत्रकारिता का युगपुरुष कहा जाता है। वो मूलतः गाजीपुर के थे, 
उनके बाद गाजीपुर के जो पत्रकार नाम पैदा कर रहे हैं, वो ये साहब हैं... 
इन महान पुरुष का कोई परिचय जानता हो तो बताएं। 
वैसे अब समय आ गया है कि जर्नलिस्ट और यूट्यूबर को अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाए..
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में हुए विलीन हजारों नम आंखों ने दी अन्तिम विदाई शिकारपुर : विधायक अनिल शर्मा जीवन परिचय अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र (69), जनपद बुलंदशहर से वर्तमान विधायक है उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार उनका जन्म 26 जून 1963 को ग्राम सुरजावली, बुलंदशहर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय विजय कुमार शर्मा है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की है और कृषि उनका व्यवसाय है राजनीतिक सफर 1989 अपने पैतृक गांव सुरजावली के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए और लगातार दूसरी बार भी प्रधान रहे 2002 बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए 2007 खुर्जा से दूसरी बार विधायक बने 2012 शिकारपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के मुकेश शर्मा से चुनाव हार गए 2017: भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से विधायक निर्वाचित हुए 2019–2022: योगी आदित्यनाथ सरकार में वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान विभाग के राज्य मंत्री रहे 2022 भाजपा के टिकट पर पुनः शिकारपुर विधानसभा से चुनाव जीतकर 18 वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट वर्तमान में उन्हें शिकारपुर से भाजपा विधायक के रूप में है शिकारपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से tजूझ रहे थे दो तारीख की सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली उनकी अंतिम शव यात्रा में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए भाजपा के कई मंत्रियों ने अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की भाजपा विधायक अनिल शर्मा के दो बच्चे थे एक लड़का और एक लड़की आज 37 साल की राजनीति के बाद उनका अंतिम सफर समाप्त हुआ आज अंतिम संस्कार उनके ही पैतृक गांव के अपने ही इंटर कॉलेज सुरजावली में हुआ भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन के बाद हजारों की तादात में आए लोगों के चेहरों पर मायूसी नजर आई और कई मंत्रियों और हजारों जनता के लोगों ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा को दी अन्तिम विदाई शव यात्रा में डीएम एसएसपी एवं मंत्री विधायक पूर्व विधायक नेता भारी संख्या में उपस्थित रहे विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में हुए विलीन हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अन्तिम विदाई ।
    1
    शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में हुए विलीन हजारों नम आंखों ने दी अन्तिम विदाई
शिकारपुर : विधायक अनिल शर्मा जीवन परिचय अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र (69), जनपद बुलंदशहर से वर्तमान विधायक है उत्तर प्रदेश विधानसभा की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार उनका जन्म 26 जून 1963 को ग्राम सुरजावली, बुलंदशहर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय विजय कुमार शर्मा है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की है और कृषि उनका व्यवसाय है राजनीतिक सफर 1989 अपने पैतृक गांव सुरजावली के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए और लगातार दूसरी बार भी प्रधान रहे 2002 बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए 2007 खुर्जा से दूसरी बार विधायक बने 2012 शिकारपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सपा के मुकेश शर्मा से चुनाव हार गए 2017: भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से विधायक निर्वाचित हुए 2019–2022: योगी आदित्यनाथ सरकार में वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान विभाग के राज्य मंत्री रहे 2022 भाजपा के टिकट पर पुनः शिकारपुर विधानसभा से चुनाव जीतकर 18 वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट वर्तमान में उन्हें शिकारपुर से भाजपा विधायक के रूप में है शिकारपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से tजूझ रहे थे दो तारीख की सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली उनकी अंतिम शव यात्रा में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए भाजपा के कई मंत्रियों ने अंतिम शव यात्रा में शामिल होकर परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की भाजपा विधायक अनिल शर्मा के दो बच्चे थे एक लड़का और एक लड़की आज 37 साल की राजनीति के बाद उनका अंतिम सफर समाप्त हुआ आज अंतिम संस्कार उनके ही पैतृक गांव के अपने ही इंटर कॉलेज सुरजावली में हुआ भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन के बाद हजारों की तादात में आए लोगों के चेहरों पर मायूसी नजर आई और कई मंत्रियों और हजारों जनता के लोगों ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा को दी अन्तिम विदाई शव यात्रा में डीएम एसएसपी एवं मंत्री विधायक पूर्व विधायक नेता भारी संख्या में उपस्थित रहे विधायक अनिल शर्मा पंचतत्व में हुए विलीन हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अन्तिम विदाई ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बुलंदशहर- कुत्ते को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार । जहांगीराबाद में करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी कार। टक्कर इतनी जोरदार कि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बिजली के तारों में देर तक होती रही जोरदार स्पार्किंग, चिंगारियां देख लोगों में मची अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों ने चारों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी। उधर हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना।
    1
    बुलंदशहर- कुत्ते को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार
।
जहांगीराबाद में करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी कार।
टक्कर इतनी जोरदार कि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद बिजली के तारों में देर तक होती रही जोरदार स्पार्किंग, चिंगारियां देख लोगों में मची अफरा-तफरी।
स्थानीय लोगों ने चारों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी।
उधर हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.