Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह बिहार है या वेनिस? लखीसराय का यह गांव सालों से क्यों 'पानी में' डूबा है ? तस्वीरें किसी बरसाती आपदा की नहीं, बल्कि ठंड के मौसम की हैं। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अरमां पंचायत के वार्ड नंबर सोलह, अरमां बेलदरिया की। बरसात खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां भीषण जलजमाव बना हुआ है। दर्जनों घर पानी से घिरे हैं, दुर्गंध और जहरीले कीड़े-मकोड़ों के बीच लोग डर के साये में जी रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बांस की चाचरी और जुगाड़ू नाव से लोग अपने घर आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है— नाली की व्यवस्था नहीं, और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी बनी हुई है। सवाल ये है… ठंड में भी डूबा अरमां बेलदरिया— आखिर कब मिलेगा इस समस्या का स्थायी समाधान?”
Vinay kumar suman
यह बिहार है या वेनिस? लखीसराय का यह गांव सालों से क्यों 'पानी में' डूबा है ? तस्वीरें किसी बरसाती आपदा की नहीं, बल्कि ठंड के मौसम की हैं। लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अरमां पंचायत के वार्ड नंबर सोलह, अरमां बेलदरिया की। बरसात खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां भीषण जलजमाव बना हुआ है। दर्जनों घर पानी से घिरे हैं, दुर्गंध और जहरीले कीड़े-मकोड़ों के बीच लोग डर के साये में जी रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बांस की चाचरी और जुगाड़ू नाव से लोग अपने घर आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है— नाली की व्यवस्था नहीं, और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी बनी हुई है। सवाल ये है… ठंड में भी डूबा अरमां बेलदरिया— आखिर कब मिलेगा इस समस्या का स्थायी समाधान?”
- User4233Seoni, Madhya Pradesh👏on 21 December
- User5163Haldwani, Nainital👏on 21 December
- User8167Bihar💣on 19 December
- User8417Imamganj, Gaya💣on 18 December
- User5607Surajgarha, Lakhisarai😂on 16 December
More news from बिहार and nearby areas
- गुरुवार की शाम चेवाड़ा आजाद मैदान से महेशपुर जाने वाली सड़क मार्ग पर एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बरारी बीघा गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र कुमार और धर्मवीर चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक धारी गांव से अपना कार्य निपटाकर बाइक से वापस बरारी बीघा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चेवाड़ा आहार से नीचे उतरने के बाद सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक दिव्यांग है और वह शराब के नशे में ई-रिक्शा चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।1
- अरियरी थाना पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों में एक शराबी और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने नवीनगर ककरद गांव निवासी विपिन कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय कृष्णा महतो को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मई अमरपुर गांव निवासी वारंटी राजनीति यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय रघु यादव को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी शेखपुरा जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरियरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में गिरफ्तार विपिन कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि वारंटी राजनीति यादव को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।2
- #बिहार : BJP की तैयारी पिछले दरवाजे से गुजरात दिल्ली से रिमोट से चलने वाले CM को बनाने की . . . #News #Viral #मोबाइलटीवीन्यूज1
- Post by Rajiv Ranjan1
- मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने सरकार पर लगाया आरोप - दोषी कौन राजस्व कर्मचारी या बिहार सरकार1
- माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने आज सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए। सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें और निर्धारित समय से पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही नहीं बरती जाय। पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनों के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरती जाये। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा घेरा अभेद्य रहे। मीडिया बन्धुओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही रहे। उनसे जिला प्रशासन को विधि व्यवस्था संधारण मे सहयोग करने की भी अपील की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाना है वर्तमान में जिला प्रशासन के सभी अंग 'अलर्ट मोड' पर हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।4
- करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत करंडे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार,अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।1
- Post by Focus Bihar News1