Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट: जाहिद अंसारी
Jurnalist zahid
देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट: जाहिद अंसारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट: जाहिद अंसारी1
- “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” अभियान के अंतर्गत रेलवे वर्कशॉप क्षेत्र में अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई।...... “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” अभियान के अंतर्गत रेलवे वर्कशॉप क्षेत्र में अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा रेलवे वर्कशॉप रोड स्थित रमेश हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर टी-पॉइंट के पास गुरुद्वारा, रेलवे कॉलोनी वर्कशॉप तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को बच्चों के भविष्य, शिक्षा के अधिकार तथा शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज शिक्षा से जुड़े बढ़ते खर्चों के कारण आम एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर तथा अभिभावकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। आयोजकों ने वर्कशॉप क्षेत्र की जनता से अपील की कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, अंकुश बक्शी, मनप्रीत सिंह सहित अन्य अभिभावक एवं जागरूक नागरिक मौजूद रहे। मुख्य संदेश “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” “शिक्षा में समानता और पारदर्शिता हमारा अधिकार है।”1
- गाय का दूध 80 रूपये प्रति किलो लीटर और भैंस का दूध 100 रूपये प्रति किलो लीटर,आम आदमी की जेब होगी अब ढीली ! गाय का दूध 80 रूपये प्रति किलो लीटर और भैंस का दूध 100 रूपये प्रति किलो लीटर,आम आदमी की जेब होगी अब ढीली !1
- महेंद्र भट्ट की जुबान पर लगाओ ताला1
- करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल—दो शातिर चोर गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 745 ग्राम सोने के आभूषण एवं 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में चोरी गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सब्बल और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने घटना के खुलासे और बरामदगी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस टीम की कार्रवाई के बारे में बताया।1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया1
- मुजफ्फरनगर में गुप्तांग काटने के आरोप से मचा हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, दो पुलिस हिरासत में मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब एक युवक के गुप्तांग पर चोट पहुंचाकर घायल करने का मामला सामने आया।घायल युवक राजा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।युवक ने पप्पी किन्नर समेत कुछ लोगों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार,मंगलवार को थाना चरथावल पुलिस को सूचना मिली कि अकबरगढ़ निवासी एक युवक के गुप्तांग पर कुछ लोगों ने चोट पहुंचाकर उसे घायल कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।मामले की सूचना मिलने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी।घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,जहां उसकी स्थिति सामान्य है। मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।3