Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
द कहर न्यूज़ एजेंसी
सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट: जाहिद अंसारी1
- 🌊 उफनती नदी के ऊपर खतरे में था पुल, परिवार तक पहुंचने के लिए दौड़ा शख्स नेपाल में बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने केबल ब्रिज से गुजरता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसका परिवार नदी के दूसरी ओर फंसा हुआ था। पुल पर खतरे और बढ़ते जलस्तर के बावजूद वह हिम्मत दिखाते हुए परिवार तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ता रहा और आखिरकार सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंच गया।1
- “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” अभियान के अंतर्गत रेलवे वर्कशॉप क्षेत्र में अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई।...... “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” अभियान के अंतर्गत रेलवे वर्कशॉप क्षेत्र में अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा रेलवे वर्कशॉप रोड स्थित रमेश हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर टी-पॉइंट के पास गुरुद्वारा, रेलवे कॉलोनी वर्कशॉप तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को बच्चों के भविष्य, शिक्षा के अधिकार तथा शिक्षा व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज शिक्षा से जुड़े बढ़ते खर्चों के कारण आम एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर तथा अभिभावकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। आयोजकों ने वर्कशॉप क्षेत्र की जनता से अपील की कि बच्चों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीव नंदा, संजय राघव, अंकुश बक्शी, मनप्रीत सिंह सहित अन्य अभिभावक एवं जागरूक नागरिक मौजूद रहे। मुख्य संदेश “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” “शिक्षा में समानता और पारदर्शिता हमारा अधिकार है।”1
- खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच The Aman Times | देहरादून खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में सचिवालय कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सचिवालय की ओर रवाना हुए। कांग्रेस ने सामाजिक भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान सह प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार 🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार। अपराध एवं वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी किए गए करीब ₹35 लाख कीमत के 12 टायरा ट्रक को बरामद करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात के बाद ट्रक की नंबर प्लेट हटा दी थी और पहचान छिपाने के लिए उसे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। हालांकि आरोपियों की यह चालाकी हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी किए गए ट्रक को जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया गया। हरिद्वार पुलिस की तत्परता और प्रभावी पुलिसिंग के चलते करीब ₹35 लाख कीमत का ट्रक बरामद हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 🔴 पुलिस की कार्रवाई की खास बातें ₹35 लाख कीमत का 12 टायरा ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा दो शातिर आरोपी गिरफ्तार आरोपियों ने नंबर प्लेट हटाकर ट्रक छिपाया था जंगल की झाड़ियों से चोरी का ट्रक बरामद हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों की चालाकी पर पानी फेर दिया।1
- टिहरी में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार में एक पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाला और घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया1