*कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* *कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* पंकज श्रीवास्तव दतिया.. दतिया किसानों की समस्याओं ओर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं में कथित अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया 7 मई को सुबह 11 बजे मुंबई -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) पर एक दिवसीय चक्का जाम किया जाएगा यह आंदोलन 11 जिलों में लगभग 747 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ होगा बैठक में मुख्य अतिथि रूप जिला संगठन प्रभारी रामलखन दंडोतिया उपस्थित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा की गई बैठक का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव ने किया विशिष्ट अतिथि रूप में विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र तोमर,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,भांडेर विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राम लखन दंडोतिया ने कहा कि प्रदेश में किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का प्रयास है अशोक दांगी बगदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार में किसानों के साथ जो खेल खेला जा रहा है वह किसान की पीड़ा दायक है उन्होंने बताया कि चक्का जाम का मुख्य केंद विंदु ग्वालियर के पास रायरू तिराहा रहेगा 7 मई को दतिया से जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता चक्का जाम करके किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे। अवसर पर संगठन प्रभारी राम लखन सिंह दंडोतिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध,दतिया विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेंद्र तोमर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर दास सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,अंबिका शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे.
*कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* *कांग्रेस का बड़ा ऐलान 7 मई को ग्वालियर रायरू तिराहा हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा* पंकज श्रीवास्तव दतिया.. दतिया किसानों की समस्याओं ओर गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं में कथित अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया 7 मई को सुबह 11 बजे मुंबई -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) पर एक दिवसीय चक्का जाम किया जाएगा यह आंदोलन 11 जिलों में लगभग 747 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ होगा बैठक में मुख्य अतिथि रूप जिला संगठन प्रभारी रामलखन दंडोतिया उपस्थित बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा द्वारा की गई बैठक का संचालन नरेंद्र गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव ने किया विशिष्ट अतिथि रूप में विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर,सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेन्द्र तोमर,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,भांडेर विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल आदि
उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राम लखन दंडोतिया ने कहा कि प्रदेश में किसान गंभीर संकट से गुजर रहा है सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का प्रयास है अशोक दांगी बगदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार में किसानों के साथ जो खेल खेला जा रहा है वह किसान की पीड़ा दायक है उन्होंने बताया कि चक्का जाम का मुख्य केंद विंदु ग्वालियर के पास रायरू तिराहा रहेगा 7 मई को दतिया से जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता चक्का जाम करके किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे। अवसर पर संगठन प्रभारी राम लखन सिंह दंडोतिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध,दतिया विधानसभा प्रभारी दशरथ सिंह गुर्जर सेवढ़ा विधानसभा प्रभारी योगेंद्र तोमर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर दास सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,विधानसभा प्रभारी जसवंत बघेल,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,अंबिका शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे.
- हत्या के 3 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता — ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेरो जब्त दतिया जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरेटा पुलिस ने ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल, 12 फरवरी 2026 को थाना लांच क्षेत्र के ग्राम टोडा रमगढ़ा में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना लांच का घेराव भी किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में ₹5000 के इनामी आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को 5 मई 2026 को दतिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी बरामद किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा नरेंद्र राजपूत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1
- दतिया पुलिस ने भैंस चोरी के दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 चोरी की भैंसें, भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नगद बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों और चोरी की बाकी भैंसों की तलाश कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित दतिया पहुंचे और पीतांबरा पीठ पर पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जहां उन्होंने बंगाल चुनाव की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया।1
- दतिया के सेवढ़ा तहसील में सरकारी पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गोपालपुरा मोजे में एक खेत की मेड़ से बबूल और बेरी के पेड़ पेट्रोल मशीन से काट दिए गए। शिकायतकर्ता ने अनिल और लालू जाटव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- किसानों की गेहूं तलाई न होने को लेकर किसानों ने बड़ी संख्या में हाईवे किया जाम जमकर की नारेबाजी किसानों ने हरदा खंडवा स्टेट हाईवे किया जाम , उपार्जन केंद्र पलासनेर के द्वारा अमृता वेयरहाउस पर खरीदी की जा रही थी ,अमृता वेयरहाउस में भंडारण क्षमता खत्म होने के कारण किसान की उपज नहीं तोली गई और उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर विवाद छिड़ गया वहीं किसानों का आरोप है कि उन्हें संस्कृति वेयर हाउस शिफ्ट किया गया किंतु वहां पर भी इतनी क्षमता नहीं है कि सारे किसानों का गेहूं तोला जा सके , किसने की मांग है कि उन्हें शुभम वेयर हाउस में अपनी उपज तूलवाने के लिए भेजा जाए मौके पर हरदा एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया और भारी पुलिस बल मौजूद ।3
- झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।4
- उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।2
- दतिया के सिमथरा गाँव में खेत जोत रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल यादव पर तीन लोगों ने लाठियों से जानलेवा हमला किया। मारपीट में उनके सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भांडेर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- दतिया के लांच थाना क्षेत्र में हुई अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या के फरार मुख्य आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ₹5000 के इनामी बदमाश के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है।1