logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 दिन से अधिक समय हो गया..DDRF, SDRF, NDRF सबके हाथ खाली || क्या कर रहे है बोट से पूरी Ground Report तीन दिन से अधिक का समय हो चूका लेकिन अब भी कोई सुराग नहीं आज भी खोजबीन जारी 70 से अधिक की टीम नदी मे उतरे है ddrf sdrf ndrf की टीम सब लगे लेकिन हाथ खाली

3 hrs ago
user_पत्रकारिकता
पत्रकारिकता
Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

3 दिन से अधिक समय हो गया..DDRF, SDRF, NDRF सबके हाथ खाली || क्या कर रहे है बोट से पूरी Ground Report तीन दिन से अधिक का समय हो चूका लेकिन अब भी कोई सुराग नहीं आज भी खोजबीन जारी 70 से अधिक की टीम नदी मे उतरे है ddrf sdrf ndrf की टीम सब लगे लेकिन हाथ खाली

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छात्रावास की बदहाली पर एबीवीपी का प्रदर्शन,रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय का घेराव।
    1
    छात्रावास की बदहाली पर एबीवीपी का प्रदर्शन,रायगढ़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य कार्यालय का घेराव।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बोईदा के खेतों में खुले आम घूम रहे हैं मवेशी , किसान चिंतित
    1
    बोईदा के खेतों में खुले आम घूम रहे हैं मवेशी , किसान चिंतित
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 139 नशीली टेबलेट और 800 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 139 नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, बिक्री की नगदी और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में एक युवक नशीली टेबलेट और गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर 27 जुलाई को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवेन्द्र इंगले (23 वर्ष), निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 139 नग नाइट्राजेपाम एवं नाइट्रोसन नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, ₹1,000 की बिक्री रकम तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG-10/3568) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला, अन्य संलिप्त आरोपियों तथा अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 139 नशीली टेबलेट और 800 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 139 नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, बिक्री की नगदी और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में एक युवक नशीली टेबलेट और गांजा बेच रहा है।
सूचना के आधार पर 27 जुलाई को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवेन्द्र इंगले (23 वर्ष), निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 139 नग नाइट्राजेपाम एवं नाइट्रोसन नशीली टेबलेट, 800 ग्राम गांजा, ₹1,000 की बिक्री रकम तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG-10/3568) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अब मामले की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए नशीले पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला, अन्य संलिप्त आरोपियों तथा अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बसना (महासमुंद), 26 जुलाई। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद योगेश्वर दास जी तथा बसना अंचल के वीर सपूत डॉ. मेजर गगनदीप सिंह जी भाटिया की पावन स्मृति में निर्मित ‘शहीद स्मारक’ का भव्य लोकार्पण समारोह पी.पी. रोड स्थित दशहरा मैदान, बसना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लोकार्पण अवसर पर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने अमर जवानों के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, सांसद महासमुंद एवं डॉ. संपत अग्रवाल जी, विधायक बसना उपस्थित रहे। इसके अलावा सरायपाली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, फुलझर अंचल एवं बसना क्षेत्र के पूर्व सैनिक, शहीद परिवारों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की अमर गाथा का प्रतीक है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता रहेगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे भारतीय सशस्त्र सेनाओं—थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के सम्मान और देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय और अमर शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक निर्माण एवं लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त सम्माननीय पूर्व सैनिक सारंगढ़-बिलाईगढ़, पूर्व सैनिक फुलझर अंचल एवं बसना अंचल के क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा। यह स्मारक आने वाले समय में क्षेत्रवासियों और युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा एवं देशप्रेम की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
    1
    बसना (महासमुंद), 26 जुलाई। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद योगेश्वर दास जी तथा बसना अंचल के वीर सपूत डॉ. मेजर गगनदीप सिंह जी भाटिया की पावन स्मृति में निर्मित ‘शहीद स्मारक’ का भव्य लोकार्पण समारोह पी.पी. रोड स्थित दशहरा मैदान, बसना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

लोकार्पण अवसर पर भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने अमर जवानों के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, सांसद महासमुंद एवं डॉ. संपत अग्रवाल जी, विधायक बसना उपस्थित रहे। इसके अलावा सरायपाली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, फुलझर अंचल एवं बसना क्षेत्र के पूर्व सैनिक, शहीद परिवारों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों की अमर गाथा का प्रतीक है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता रहेगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे भारतीय सशस्त्र सेनाओं—थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना के सम्मान और देशभक्ति के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय और अमर शहीदों के सम्मान में नारे लगाते हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद स्मारक निर्माण एवं लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त सम्माननीय पूर्व सैनिक सारंगढ़-बिलाईगढ़, पूर्व सैनिक फुलझर अंचल एवं बसना अंचल के क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा। यह स्मारक आने वाले समय में क्षेत्रवासियों और युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा एवं देशप्रेम की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बलौदाबाजार के प्रसिद्ध महामाया मंदिर से देवी प्रतिमा के सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे ग्राम गबौद से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 19 निवासी रोहित कुमार साहू ने 26 जुलाई को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महामाया मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा से 5 पत्ती वाला मंगलसूत्र और 1 पत्ती वाला सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत धारा 331(3) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की पहचान अमन कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना पलारी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पहले आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन उसके ग्राम गबौद में रिश्तेदारी में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने ग्राम गबौद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मंदिर से सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के 6 लाकेट/पत्ती तथा घटना में प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपी को सोमवार, 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
    2
    बलौदाबाजार के प्रसिद्ध महामाया मंदिर से देवी प्रतिमा के सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे ग्राम गबौद से घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 19 निवासी रोहित कुमार साहू ने 26 जुलाई को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जुलाई की सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महामाया मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा से 5 पत्ती वाला मंगलसूत्र और 1 पत्ती वाला सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत धारा 331(3) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण से आरोपी की पहचान अमन कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना पलारी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने पहले आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन उसके ग्राम गबौद में रिश्तेदारी में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने ग्राम गबौद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मंदिर से सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के 6 लाकेट/पत्ती तथा घटना में प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया। आरोपी को सोमवार, 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • बलौदाबाजार के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण चोरी करने की वारदात का सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के छह आभूषण (लॉकेट/पत्ती) तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने यह सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 19 निवासी रोहित कुमार साहू ने 26 जुलाई को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की सुबह लगभग 9:30 से 10:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महामाया मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा से पांच पत्ती वाला मंगलसूत्र और एक पत्ती वाला सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) एवं 305 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की पहचान अमन कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना पलारी के रूप में हुई। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। सूचना मिली कि वह ग्राम गबौद स्थित रिश्तेदारी में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम गबौद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के छह लॉकेट/पत्ती तथा घटना के दौरान उपयोग किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    बलौदाबाजार के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में देवी प्रतिमा से सोने के आभूषण चोरी करने की वारदात का सिटी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के छह आभूषण (लॉकेट/पत्ती) तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 19 निवासी रोहित कुमार साहू ने 26 जुलाई को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की सुबह लगभग 9:30 से 10:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महामाया मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा से पांच पत्ती वाला मंगलसूत्र और एक पत्ती वाला सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 626/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3) एवं 305 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की पहचान अमन कुमार यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम सिंधोरा, थाना पलारी के रूप में हुई। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। सूचना मिली कि वह ग्राम गबौद स्थित रिश्तेदारी में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम गबौद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर से सोने के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के छह लॉकेट/पत्ती तथा घटना के दौरान उपयोग किया गया एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • आर-पार की लड़ाई शाहपुर में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,काम ठप करने प्रशासन को अल्टीमेटम।
    1
    आर-पार की लड़ाई शाहपुर में SECL के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,काम ठप करने प्रशासन को अल्टीमेटम।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • शराब के लिए पैसे मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-तलवार जब्त बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हथियारों के प्रदर्शन से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार चाकू और 01 तलवार भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 एवं 544/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर मामले में शामिल सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    1
    शराब के लिए पैसे मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 आरोपी गिरफ्तार, चाकू-तलवार जब्त
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हथियारों के प्रदर्शन से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 02 धारदार चाकू और 01 तलवार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 एवं 544/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर मामले में शामिल सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.