logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग को अतिक्रमित किये जाने से गांव में त्राहिमाम की स्थिति सुल्तानपुर में जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव का खतरा हुलासगंज। प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकासी मार्ग पर मिट्टी भरकर किए गए कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर लिये जाने से लगभग पचास एकड़ में लगे धान के पौधे डूबकर नष्ट हो गया।अब तो गांव के घरों में तथा ग्रामीण पर भी डूब गये हैं। आधा दर्जन घरों में पानी भर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ घरों के आसपास जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पानी की निकासी के लिए लंबे समय से सार्वजनिक रास्ता मौजूद है। हाल के दिनों में उक्त मार्ग पर मिट्टी भर दिए जाने से पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो गई है। बारिश होने पर खेतों और आसपास के इलाकों का पानी इसी रास्ते से निकलता था। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण अब पानी के निकास को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।इस संबंध में हुलास गंज अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष को भी आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। लगातार बारिश होने पर पानी सड़क और रिहायशी इलाके में फैलने के साथ घरों में भी प्रवेश कर सकता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा पानी की निकासी सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध करना पूरे गांव के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए प्रशासन को स्थल का निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

7 hrs ago
user_मनोज कुमार
मनोज कुमार
पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
7 hrs ago

सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग को अतिक्रमित किये जाने से गांव में त्राहिमाम की स्थिति सुल्तानपुर में जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव का खतरा हुलासगंज। प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकासी मार्ग पर मिट्टी भरकर किए गए कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर लिये जाने से लगभग पचास एकड़ में लगे धान के पौधे डूबकर नष्ट हो गया।अब तो गांव के घरों में तथा ग्रामीण पर भी डूब गये हैं। आधा दर्जन घरों में पानी भर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ घरों के आसपास जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पानी की निकासी के लिए लंबे समय से सार्वजनिक रास्ता मौजूद है। हाल के दिनों में उक्त मार्ग पर मिट्टी भर दिए जाने से पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो गई है। बारिश होने पर खेतों और आसपास के इलाकों का पानी इसी रास्ते से निकलता था। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण अब पानी के निकास को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।इस संबंध में हुलास गंज अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष को भी आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। लगातार बारिश होने पर पानी सड़क और रिहायशी इलाके में फैलने के साथ घरों में भी प्रवेश कर सकता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा पानी की निकासी सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध करना पूरे गांव के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए प्रशासन को स्थल का निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग को अतिक्रमित किये जाने से गांव में त्राहिमाम की स्थिति सुल्तानपुर में जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव का खतरा हुलासगंज। प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकासी मार्ग पर मिट्टी भरकर किए गए कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर लिये जाने से लगभग पचास एकड़ में लगे धान के पौधे डूबकर नष्ट हो गया।अब तो गांव के घरों में तथा ग्रामीण पर भी डूब गये हैं। आधा दर्जन घरों में पानी भर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ घरों के आसपास जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पानी की निकासी के लिए लंबे समय से सार्वजनिक रास्ता मौजूद है। हाल के दिनों में उक्त मार्ग पर मिट्टी भर दिए जाने से पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो गई है। बारिश होने पर खेतों और आसपास के इलाकों का पानी इसी रास्ते से निकलता था। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण अब पानी के निकास को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।इस संबंध में हुलास गंज अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष को भी आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। लगातार बारिश होने पर पानी सड़क और रिहायशी इलाके में फैलने के साथ घरों में भी प्रवेश कर सकता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा पानी की निकासी सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध करना पूरे गांव के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए प्रशासन को स्थल का निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
    1
    सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग को अतिक्रमित किये जाने से गांव में त्राहिमाम की स्थिति 
सुल्तानपुर में जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें, बारिश में जलजमाव का खतरा
हुलासगंज। प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकासी मार्ग पर मिट्टी भरकर किए गए कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं सुल्तानपुर गांव में सार्वजनिक जल निकास के मार्ग वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर लिये जाने से लगभग पचास एकड़ में लगे धान के पौधे डूबकर नष्ट हो गया।अब तो गांव के घरों में तथा ग्रामीण पर भी डूब गये हैं। आधा दर्जन घरों में पानी भर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ घरों के आसपास जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पानी की निकासी के लिए लंबे समय से सार्वजनिक रास्ता मौजूद है। हाल के दिनों में उक्त मार्ग पर मिट्टी भर दिए जाने से पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो गई है। बारिश होने पर खेतों और आसपास के इलाकों का पानी इसी रास्ते से निकलता था। रास्ता अवरुद्ध होने के कारण अब पानी के निकास को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।इस संबंध में हुलास गंज अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष को भी आवेदन दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी मार्ग पर अतिक्रमण रहने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। लगातार बारिश होने पर पानी सड़क और रिहायशी इलाके में फैलने के साथ घरों में भी प्रवेश कर सकता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा पानी की निकासी सुचारू कराने की मांग की है। 
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध करना पूरे गांव के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए प्रशासन को स्थल का निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Jayant Commando
    1
    Post by Jayant Commando
    user_Jayant Commando
    Jayant Commando
    मोदंगंज, जहानाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-682🚩🌅⛲🪷❤👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-682🚩🌅⛲🪷❤👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    16 min ago
  • 🌧️ हल्की बारिश में जाकिर मोड़ जलमग्न! तरवां-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी। प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग। #JS24News #तरवां #जाकिरमोड़ #जलजमाव #गयाखबर हल्की बारिश में जाकिर मोड़ जलमग्न, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी वजीरगंज। तरवां-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जाकिर मोड़ के पास हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या सामने आ गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद सड़क के किनारे और मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी काफी देर तक सड़क पर ही ठहरा रहता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि तरवां-फतेहपुर मुख्य मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क है और इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जाकिर मोड़ के पास जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, नाले की सफाई कराने तथा सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान कराने की अपील की है। अब देखना होगा कि जाकिर मोड़ पर जलजमाव की इस समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से कब तक ठोस कदम उठाया जाता है।
    1
    🌧️ हल्की बारिश में जाकिर मोड़ जलमग्न!
तरवां-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी। प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग।

#JS24News #तरवां #जाकिरमोड़ #जलजमाव #गयाखबर
हल्की बारिश में जाकिर मोड़ जलमग्न, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
वजीरगंज। तरवां-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जाकिर मोड़ के पास हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या सामने आ गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद सड़क के किनारे और मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी काफी देर तक सड़क पर ही ठहरा रहता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि तरवां-फतेहपुर मुख्य मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क है और इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जाकिर मोड़ के पास जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, नाले की सफाई कराने तथा सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान कराने की अपील की है।
अब देखना होगा कि जाकिर मोड़ पर जलजमाव की इस समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से कब तक ठोस कदम उठाया जाता है।
    user_Arbaj khan
    Arbaj khan
    वजीरगंज, गया, बिहार•
    44 min ago
  • उमस गर्मी से थे हलकान , दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया । बिहार : नवादा खबर। रविवार को उमस गर्मी से लोग हलकान थे। लेकिन 2:00 दिन से मौसम का मिजाज बदल गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे , धरमपुर, तुंगी समेत हिसुआ में झमाझम बारिश हुई, और तेज हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिला है।
    1
    उमस गर्मी से थे हलकान ,  दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया ।
बिहार : नवादा खबर। रविवार को उमस गर्मी से लोग हलकान थे। लेकिन 2:00 दिन से मौसम का मिजाज बदल गया। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे , धरमपुर,   तुंगी समेत  हिसुआ में झमाझम बारिश हुई, और तेज हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिला है।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • 31.08.2026 को आक्रोश मार्च हॉस्पिटल मोड़ से नालंदा समाहरणालय 11 बजे आम जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव बहुजन आर्मी राष्ट्रीय महासचिव सम्राट रंजीत चौधरी ने भंडाफोड़ किया यूजीसी एक्ट लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो BTएक्ट1949 काला कानून रद्द करो बन नेशन वन एजुकेशन लागू करो
    1
    31.08.2026 को आक्रोश मार्च हॉस्पिटल मोड़ से नालंदा समाहरणालय 11 बजे 
आम जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव बहुजन आर्मी राष्ट्रीय महासचिव सम्राट रंजीत चौधरी ने भंडाफोड़ किया यूजीसी एक्ट लागू करो कॉलेजियम सिस्टम खत्म करो BTएक्ट1949 काला कानून रद्द करो बन नेशन वन एजुकेशन लागू करो
    user_Ranjit Kumar Chaudhary
    Ranjit Kumar Chaudhary
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • दावथू गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर मंदिर में कराई शादी ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दावथू गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को  पकड़ लिया। गांव के मंदिर परिसर में रविवार की रात में दोनों को देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। दोनों पक्षों की ओर से परिजनों के साथ गांव के पुरुष एवं महिलाओं की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई। बताया गया कि दोनों बालिग हैं।बाद में पुलिस की अभिरक्षा में दोनों को लड़के के घर केउर पंचायत के बलबा पर गांव में भेजा गया। बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों को पकड़कर गांव के मंदिर में ले जाया गया। वहां दोनों की सहमति से विवाह कराया गया। शादी के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही। घटना के बाद प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों के परिजनों की क्या सहमति थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    1
    दावथू गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर मंदिर में कराई शादी 
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी
हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दावथू गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को  पकड़ लिया। गांव के मंदिर परिसर में रविवार की रात में दोनों को देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। दोनों पक्षों की ओर से परिजनों के साथ गांव के पुरुष एवं महिलाओं की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुई। बताया गया कि दोनों बालिग हैं।बाद में पुलिस की अभिरक्षा में दोनों को लड़के के घर केउर पंचायत के बलबा पर गांव में भेजा गया।
बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों को पकड़कर गांव के मंदिर में ले जाया गया। वहां दोनों की सहमति से विवाह कराया गया। शादी के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।
घटना के बाद प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों के परिजनों की क्या सहमति थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे अपराध की साजिश! चार युवक गिरफ्तार, कट्टा-गोलियां बरामद जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा धनरूआ थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के वीर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे जंगल-झाड़ी में की गई। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक सुनसान जंगल-झाड़ी में बैठकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद धनरूआ थाना पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया। सूचना की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी पुलिस टीम जैसे ही जंगल-झाड़ी के पास पहुंची, वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद होने की बात सामने आई। चार युवकों को पुलिस ने दबोचा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन कुमार (22), अभिषेक कुमार उर्फ बब्बी कुमार (23), सोनू कुमार (19) और शिवम कुमार (19) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को थाना लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। किस वारदात की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक कथित तौर पर किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके साथ ही पुलिस हथियार के स्रोत और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को मामले में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार साह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। मामले में धनरूआ थाना कांड संख्या 570/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
    1
    जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा

इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे अपराध की साजिश! चार युवक गिरफ्तार, कट्टा-गोलियां बरामद
जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा
धनरूआ थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के वीर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे जंगल-झाड़ी में की गई।
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक सुनसान जंगल-झाड़ी में बैठकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद धनरूआ थाना पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया। सूचना की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई।
पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी
पुलिस टीम जैसे ही जंगल-झाड़ी के पास पहुंची, वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद होने की बात सामने आई।
चार युवकों को पुलिस ने दबोचा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन कुमार (22), अभिषेक कुमार उर्फ बब्बी कुमार (23), सोनू कुमार (19) और शिवम कुमार (19) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को थाना लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
किस वारदात की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक कथित तौर पर किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके साथ ही पुलिस हथियार के स्रोत और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को मामले में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला
धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार साह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। मामले में धनरूआ थाना कांड संख्या 570/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.