मैट्रिक परीक्षा से लौट रहे युवक को दबंगों ने घेरा, लाठी-डंडा और चाकू से हमला अब्दुल्ला चौक में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर पुराने विवाद को लेकर बाजितपुर चकुसमान गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना महनार थाना क्षेत्र की है, जहां दबंगों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक हुमाद जमाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की मां खुशबू प्रवीण ने महनार थाने में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले बकरी के बच्चे को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश में दोबारा यह हमला किया गया। थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। #महनार #वैशाली #हाजीपुर #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #जानलेवा_हमला #पुराना_विवाद #PoliceAction #MatricExam #ग्रामीण_हिंसा #FIR
मैट्रिक परीक्षा से लौट रहे युवक को दबंगों ने घेरा, लाठी-डंडा और चाकू से हमला अब्दुल्ला चौक में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर पुराने विवाद को लेकर बाजितपुर चकुसमान गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना महनार थाना क्षेत्र की है, जहां दबंगों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक हुमाद जमाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की मां खुशबू प्रवीण ने महनार थाने में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले बकरी के बच्चे को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश में दोबारा यह हमला किया गया। थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। #महनार #वैशाली #हाजीपुर #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #जानलेवा_हमला #पुराना_विवाद #PoliceAction #MatricExam #ग्रामीण_हिंसा #FIR
- वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के हरपुर बसंत महतो टोला में गुरुवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में 14 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश महसूस होते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर खाक हो चुके थे। एक परिवार की मार्च में होने वाली शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अनिल राय पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद व मुआवजे का आश्वासन दिया।1
- खबर पटना जिले के बख्तियारपुर से जहां शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे बख्तियारपुर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अवैध दुकानों और ठेला-रिक्शा पर जुर्माना लगाया। यह अभियान एसडीएम बाढ़ गरिमा लोहिया के निर्देश पर चलाया गया। बताया गया कि पिछले दो दिनों से प्रशासन की ओर से माइकिंग कराकर दुकानदारों और ठेला चालकों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से सड़क किनारे लगाए गए दुकानों व ठेलों का चालान काटा। पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि दोबारा अतिक्रमण करने पर एक हजार रुपये या उससे अधिक का दंड वसूला जाएगा। अभियान के दौरान अंचलाधिकारी निरंजन सुमन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक मोहित दुबे के साथ नगर परिषद और बख्तियारपुर थाना की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने मौके पर कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली पर्व तक समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने नगर प्रबंधक को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से ड्राइव चलाकर सड़क किनारे हुए सभी अतिक्रमण को हटाया जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। वहीं पुरानी बाइपास इलाके को लेकर भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे खाली स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और वहां वेंडिंग जोन तैयार किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लगने वाली सब्जी दुकानों को व्यवस्थित किया जा सके और यातायात में बाधा न हो। अभियान के दौरान एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- बिहार,समस्तीपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय स्थानांतरण पर क्षेत्र के नेताओं का उठी आवाज। कल शनिवार को पटोरी के जोड़पुरा पंचायत भवन पर होने वाले महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आम जनों को माकपा किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील ने किया अपील ।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- सदन में राबड़ी देवी ने बच्चियों के सुरक्षा को लेकर पूछा सवाल1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- 12 वर्षीय बच्ची ज्योति कुमारी लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढनी चक गांव के नया टोला निवासी उमेश पंडित की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे ज्योति की मां ने उसे स्कूल जाने के लिए डांट-फटकार लगाई और एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ज्योति घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां ने उसे आवाज लगाई तो वह वापस नहीं आई। मां पहले घरेलू काम में लग गई, लेकिन काम खत्म होने के बाद जब आसपास खोजबीन की तो ज्योति का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने स्कूल और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर बच्ची के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि शाम तक ज्योति का कोई अता-पता नहीं चल सका था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ज्योति के पिता जो नवादा में मजदूरी का काम करते हैं, सूचना मिलते ही घर पहुंच गए हैं। परिवार और गांव के लोग बच्ची की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- अब्दुल्ला चौक में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर पुराने विवाद को लेकर बाजितपुर चकुसमान गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना महनार थाना क्षेत्र की है, जहां दबंगों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवक हुमाद जमाल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की मां खुशबू प्रवीण ने महनार थाने में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले बकरी के बच्चे को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश में दोबारा यह हमला किया गया। थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। #महनार #वैशाली #हाजीपुर #CrimeNews #BreakingNews #BiharNews #जानलेवा_हमला #पुराना_विवाद #PoliceAction #MatricExam #ग्रामीण_हिंसा #FIR1