Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसपुर में राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा रथ में विराजमान रहे धोलागढ गादीपति महंत प्रकाशनाथ योगी, पुर्व विधायक गोपीचंद मीणा।
VAGAD news24
आसपुर में राम नवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा रथ में विराजमान रहे धोलागढ गादीपति महंत प्रकाशनाथ योगी, पुर्व विधायक गोपीचंद मीणा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- आईएफजे डवलू संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आगाज कल से शुरू होगा। पत्रकारों के सम्मेलन की पूर्व वेला पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और महासचिव उपेंद्र राणा ने देश के कोने-कोने से आए आईएफजेडब्ल्यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पत्रकारों का जो स्वागत शहडोल और अमरकंटक की सीमा में किया वह आदित्य अभूतपूव था आईएफजे डवलू राष्ट्रीय सुप्रीमो अवधेश भार्गव जी ने सभी देश के विभिन्न अंचल से आए पत्रकारों के साथ खाना खाया और उनके खान की पूरी की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टाइगर रमेश गांधी के हाथों में सोपी जो बहुत अद्भूति थी। और अनुशासन वध थी। उन्होंने आए हुए सभी पत्रकार माता बहनों को गरम-गरम चपाती लाजवाब भिंडी की सब्जी दाल मखनी चटनी अचार सलाद पापड़ के साथ सभी को अपने हाथों से खाना खिलाया किसी भी प्रकार की अवस्था नहीं होने दी। हर पत्रकार को नारायण मानकर मां अन्नपूर्णा का प्रसाद खिलाया। कल सुबह से आकाज होगा राष्ट्रीय अधिवेशन। कल सुबह चाय नाश्ता होने के बाद छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा। दोपहर को 2:00 बजे लंच होगा उसके बाद शाम को चाय और शाम को 8:00 बजे से लाजवाब व्यंजनों के साथ डिनर होगा। 29 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें कई प्रस्ताव पास होंगे1
- सागवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला है, जहां नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे फैले अतिक्रमणों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को चेतावनी जारी की। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए और लोगों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं थाना अधिकारी मनीष खोईवाल ने चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सोहील शेख ने भी कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी दौरान दिनेश जांगा के कथित अतिक्रमण को हटाने पहुंचे दल और उनके बीच कुछ देर तनातनी भी हुई। दिनेश जांगा का कहना था कि उनके पास जमीन का वैध पट्टा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। जांगा ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में बड़े और पक्के अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि छोटे और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।1
- रामनवमी पर पालीवाल समाज ने धरियावद नगर में निकाली शोभायात्रा। यह शोभायात्रा धरियावद के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। अंत में पालीवाल समाज के मांगलिक भवन परिसर पहुंची ,जहां भगवान राम की महा आरती कर प्रसादी का आयोजन किया गया है। इस दौरान शोभायात्रा में पुरुषों ने सफेद वस्त्र और महिलाओं ने चुनड़ी पहनकर भाग लिया। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया है।1
- पेट्रोल डीजल का भाव बड़ा प्रति लीटर पेट्रोल प्रति लीटर 5रूपया बड़े और डीजल प्रति लीटर में ₹3 बड़ा1
- भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की वार्षिक चुनावी बैठक विनोद सिंह के निवास पर चुनाव श्री देवेंद्र पंड्या प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पंड्या के निर्देशन में आयोजित होकर संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा सचिव डायालाल कलाल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जैन, सचिव पद पर डायालाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह झाला का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र पंड्या और उपाध्यक्ष सुनील पंड्या ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य करते हुए शाखा को प्रांत स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। बैठक में तीनों पदाधिकारी को माला एवं उपर्णा ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । बैठक में प्रवीण शाह, अरविंद दर्जी,राजेंद्रसिंह चौहान ,अशोक कलाल,गौरव कोठारी, धूलेश्वर प्रजापत आदि उपस्थित रहे ।1
- कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।1
- पुलिस थाना कोतवाली ने अंतरराज्यीय महिला चोर गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य सरगना और जिले के 2000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलेश चौधरी, जो कि उदयपुर के गौवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कुल 27 मामले दर्ज हैं। घटना के अनुसार 1 मार्च 2026 को डूंगरपुर रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़भाड़ के दौरान मधुबाला जैन अपने बैग में रखी सोने की 4 चूड़ियां और एक जोड़ी कान के टॉप्स चोरी होने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। मामले में कोतवाली थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं का गिरोह बनाकर मेलों, त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहता था। गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चैन और बैग से जेवर व नकदी चोरी करता था और बाद में माल को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ उदयपुर, पाली और सिरोही जिलों के कई थानों में चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1