दहन धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दहन धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा रमेश पुरी गोस्वामी भास्कर न्यूज, असाडा असाडा गांव में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के मुख्य चौक सहित विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।महिलाओं ने मंगल गीत गाए तथा बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन से पूर्व पंडित द्वारा विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिसके बाद शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित की गई।मुख्य कार्यक्रम गांव के मुख्य चौक में बैंक के आगे आयोजित हुआ, जहां ढोल-थाली और गाजे-बाजे के साथ होलिका दहन किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ होलिका दहन में भाग लिया।ग्रामीणों ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
दहन धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दहन धूमधाम से मनाया गया, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा रमेश पुरी गोस्वामी भास्कर न्यूज, असाडा असाडा गांव में होलिका दहन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के मुख्य चौक सहित विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की
कामना की।महिलाओं ने मंगल गीत गाए तथा बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन से पूर्व पंडित द्वारा विधिवत पूजा संपन्न करवाई गई, जिसके बाद शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित की गई।मुख्य कार्यक्रम गांव के मुख्य चौक में बैंक के आगे आयोजित हुआ, जहां ढोल-थाली और गाजे-बाजे के साथ होलिका दहन किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों
ने उपस्थित होकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ होलिका दहन में भाग लिया।ग्रामीणों ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
- होली पर्व को लेकर भीनमाल पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई निगरानी भीनमाल (विक्रम राठी) होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए भीनमाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं विभिन्न मोहल्लों में नियमित गश्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।2
- लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उदयपुर में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। रंगों के इस पावन उत्सव पर उन्होंने सभी को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में होली का आनंद लिया गया। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸🎨1
- आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे1
- रंगों के तैयार होली की आप सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं1
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- रेवदर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सरेसी माता मंदिर के बाहर होली चौक पर शाम 6.20 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने होलिका स्थल पर परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। किसानों ने अपनी परंपरागत मान्यताओं के अनुसार गेहूं की बालियों को होली की आंच में सेंका। उनका विश्वास है कि इससे फसल में वृद्धि होती है और आने वाला कृषि वर्ष शुभ रहता है। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक बड़कूले होलिका को अर्पित किए। नवविवाहित जोड़ों ने भी होलिका को धोक लगाकर वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। आसपास के गांवों में गैर नृत्य और लोकगीतों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अगले दिन परिवारजन नवजात बच्चों को गाजे-बाजे के साथ होलिका स्थल पर लेकर जाएंगे, जहां धोक लगाने के साथ ‘ढूंढ’ की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्सव का सिलसिला जारी रहेगा और दो दिन बाद से विभिन्न गांवों में पारंपरिक मेलों का आयोजन शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में होली पर्व को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।1
- बालोतरा भारतीय जनता पार्टी ने गणपत बांठिया पर एक बार पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश से कार्य समिति सदस्य का कार्य भार सौंपा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां।1
- जैसलमेर,हजूरी समाज की परम्परागत गैर विगत वर्षों से निरंतर चली आ रही हजूरी समाज की परम्परागत गैर त्रयोदशी के पावन अवसर पर नगर आराध्य श्री लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। जयकारों और रंग-बिरंगे परिधानों के बीच गैर में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। वातावरण भक्ति, उल्लास और आपसी भाईचारे से ओत-प्रोत रहा। यह परम्परा हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। 🙏 जय श्री लक्ष्मीनाथ जी 🙏1
- रेवदर के अनादरा मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को गैस से भरे चलते टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कांडला से मथुरा जा रहा था। रास्ते में केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल मालाराम ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए टैंकर के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता और सीआई कमलेश गहलोत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रुकवाया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। गैस से भरा टैंकर होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, ऐसे में अधिकारियों ने केबिन और टैंकर को अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई, ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1