logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेवदर उपखंड क्षेत्र में परंपरागत उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन रेवदर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सरेसी माता मंदिर के बाहर होली चौक पर शाम 6.20 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने होलिका स्थल पर परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। किसानों ने अपनी परंपरागत मान्यताओं के अनुसार गेहूं की बालियों को होली की आंच में सेंका। उनका विश्वास है कि इससे फसल में वृद्धि होती है और आने वाला कृषि वर्ष शुभ रहता है। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक बड़कूले होलिका को अर्पित किए। नवविवाहित जोड़ों ने भी होलिका को धोक लगाकर वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। आसपास के गांवों में गैर नृत्य और लोकगीतों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अगले दिन परिवारजन नवजात बच्चों को गाजे-बाजे के साथ होलिका स्थल पर लेकर जाएंगे, जहां धोक लगाने के साथ ‘ढूंढ’ की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्सव का सिलसिला जारी रहेगा और दो दिन बाद से विभिन्न गांवों में पारंपरिक मेलों का आयोजन शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में होली पर्व को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

2 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
2 hrs ago

रेवदर उपखंड क्षेत्र में परंपरागत उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन रेवदर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सरेसी माता मंदिर के बाहर होली चौक पर शाम 6.20 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने होलिका स्थल पर परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। किसानों ने अपनी परंपरागत मान्यताओं के अनुसार गेहूं की बालियों को होली की आंच में सेंका। उनका विश्वास है कि इससे फसल में वृद्धि होती है और आने वाला कृषि वर्ष शुभ रहता है। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक बड़कूले होलिका को अर्पित किए। नवविवाहित जोड़ों ने भी होलिका को धोक लगाकर वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। आसपास के गांवों में गैर नृत्य और लोकगीतों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अगले दिन परिवारजन नवजात बच्चों को गाजे-बाजे के साथ होलिका स्थल पर लेकर जाएंगे, जहां धोक लगाने के साथ ‘ढूंढ’ की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्सव का सिलसिला जारी रहेगा और दो दिन बाद से विभिन्न गांवों में पारंपरिक मेलों का आयोजन शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में होली पर्व को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रेवदर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सरेसी माता मंदिर के बाहर होली चौक पर शाम 6.20 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने होलिका स्थल पर परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। किसानों ने अपनी परंपरागत मान्यताओं के अनुसार गेहूं की बालियों को होली की आंच में सेंका। उनका विश्वास है कि इससे फसल में वृद्धि होती है और आने वाला कृषि वर्ष शुभ रहता है। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक बड़कूले होलिका को अर्पित किए। नवविवाहित जोड़ों ने भी होलिका को धोक लगाकर वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। आसपास के गांवों में गैर नृत्य और लोकगीतों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अगले दिन परिवारजन नवजात बच्चों को गाजे-बाजे के साथ होलिका स्थल पर लेकर जाएंगे, जहां धोक लगाने के साथ ‘ढूंढ’ की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्सव का सिलसिला जारी रहेगा और दो दिन बाद से विभिन्न गांवों में पारंपरिक मेलों का आयोजन शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में होली पर्व को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    रेवदर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सरेसी माता मंदिर के बाहर होली चौक पर शाम 6.20 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने होलिका स्थल पर परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
किसानों ने अपनी परंपरागत मान्यताओं के अनुसार गेहूं की बालियों को होली की आंच में सेंका। उनका विश्वास है कि इससे फसल में वृद्धि होती है और आने वाला कृषि वर्ष शुभ रहता है। कई स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक बड़कूले होलिका को अर्पित किए।
नवविवाहित जोड़ों ने भी होलिका को धोक लगाकर वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। आसपास के गांवों में गैर नृत्य और लोकगीतों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अगले दिन परिवारजन नवजात बच्चों को गाजे-बाजे के साथ होलिका स्थल पर लेकर जाएंगे, जहां धोक लगाने के साथ ‘ढूंढ’ की रस्म निभाई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्सव का सिलसिला जारी रहेगा और दो दिन बाद से विभिन्न गांवों में पारंपरिक मेलों का आयोजन शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में होली पर्व को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Reporter Rajesh pahadiya
    1
    Post by Reporter Rajesh pahadiya
    user_Reporter Rajesh pahadiya
    Reporter Rajesh pahadiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इंडियन एयर फाॅर्स के जवानों की एक गाड़ी रोहिडा थाना क्षेत्र के भीमाना हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार दो जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि दोनों जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही रोहिडा पुलिस और NHAI की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान जोधपुर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे, तभी भीमाना हाईवे पर यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
    1
    सिरोही जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र से इंडियन एयर फाॅर्स के जवानों की एक गाड़ी रोहिडा थाना क्षेत्र के भीमाना हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार दो जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि दोनों जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही रोहिडा पुलिस और NHAI की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान जोधपुर से माउंट आबू की ओर जा रहे थे, तभी भीमाना हाईवे पर यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • होली पर्व को लेकर भीनमाल पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई निगरानी भीनमाल (विक्रम राठी) होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए भीनमाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं विभिन्न मोहल्लों में नियमित गश्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।
    2
    होली पर्व को लेकर भीनमाल पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई निगरानी
भीनमाल (विक्रम राठी) होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए भीनमाल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं विभिन्न मोहल्लों में नियमित गश्त की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई है।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    46 min ago
  • सुमेरपुर के सदर थाना परिसर में प्रेम प्रसंग के चलते नमक का तेजाब पीने वाले युवक के मामले में रविवार रात नया मोड़ आ गया। इलाज के दौरान युवक की गुजरात के पालनपुर में मौत हो गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन शव लेकर सुमेरपुर उपजिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर सदर थाना परिसर एवं उपजिला अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह, उपखण्ड अधिकारी कालूराम तथा पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर आखिरकार पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति बनवाई। पूरा मामला जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को शिवगंज निवासी एक युवक पालड़ी जोड़ निवासी स्वजाति की दो बच्चों की विवाहिता युवती को अपने साथ भगा ले गया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर थाना परिसर लाया। बताया जा रहा है कि थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने प्रेमी के साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने थाने में रखे नमक के तेजाब को पी लिया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले जोधपुर रेफर किया गया। बाद में 23 फरवरी को परिजन उसे उपचार के लिए गुजरात के पालनपुर ले गए, जहां 1 मार्च को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    सुमेरपुर के सदर थाना परिसर में प्रेम प्रसंग के चलते नमक का तेजाब पीने वाले युवक के मामले में रविवार रात नया मोड़ आ गया। इलाज के दौरान युवक की गुजरात के पालनपुर में मौत हो गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन शव लेकर सुमेरपुर उपजिला अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर सदर थाना परिसर एवं उपजिला अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह, उपखण्ड अधिकारी कालूराम तथा पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर आखिरकार पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति बनवाई।
पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को शिवगंज निवासी एक युवक पालड़ी जोड़ निवासी स्वजाति की दो बच्चों की विवाहिता युवती को अपने साथ भगा ले गया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर सुमेरपुर सदर थाना पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर थाना परिसर लाया।
बताया जा रहा है कि थाना में पूछताछ के दौरान युवती ने प्रेमी के साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने थाने में रखे नमक के तेजाब को पी लिया।
घटना के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पहले जोधपुर रेफर किया गया। बाद में 23 फरवरी को परिजन उसे उपचार के लिए गुजरात के पालनपुर ले गए, जहां 1 मार्च को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    32 min ago
  • आज पुराडा में होली का जलाई
    1
    आज पुराडा में होली का जलाई
    user_BAYOSA MATA
    BAYOSA MATA
    सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    54 min ago
  • आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे
    1
    आयोजित कार्यक्रम में ललित वैष्णव एंड पार्टी ने राधे कृष्ण की होली का गायन कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया इस दौरान महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी साथी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर गुलाल से तिलक लगाकर होली की बधाई दी आयोजित कार्यक्रम में रामदास वैष्णव अनिल कुमार मोतीलाल दुदाराम मोहनलाल सोनी प्रिंस वैष्णव सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रेवदर के अनादरा मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को गैस से भरे चलते टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कांडला से मथुरा जा रहा था। रास्ते में केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल मालाराम ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए टैंकर के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता और सीआई कमलेश गहलोत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रुकवाया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। गैस से भरा टैंकर होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, ऐसे में अधिकारियों ने केबिन और टैंकर को अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई, ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    रेवदर के अनादरा मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को गैस से भरे चलते टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कांडला से मथुरा जा रहा था। रास्ते में केबिन में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी।
आग लगते ही चालक ने टैंकर को सड़क किनारे रोका। इसी दौरान मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल मालाराम ने साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए टैंकर के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी तत्परता से आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई।
सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता और सीआई कमलेश गहलोत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर का यातायात रुकवाया और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। गैस से भरा टैंकर होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील थी, ऐसे में अधिकारियों ने केबिन और टैंकर को अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू करवाई, ताकि किसी बड़े विस्फोट की आशंका न रहे।
गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.