पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस, वाहनों की तलाशी ली तहसील रोड पर वाहनों की जांच करती पुलिस। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस, वाहनों की तलाशी ली तहसील रोड पर वाहनों की जांच करती पुलिस। बालघाट। करौली। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस अब चौकस हो गई है। रात्रि कालीन गश्त तेज कर वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बालघाट पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा एवं एसपी लोकेश सोनवाल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में विशेष निर्देश प्राप्त हुए हैं, इसके तहत क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों के प्रवेश पर रोकथाम एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी के तहत तहसील रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में जांच कर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस ने नांगल शेरपुर चौराहा, लपावली रोड एवं घाटा भंडारी में वाहनों की के तहत तहसील रोड पर वाहनों की जांच की।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस, वाहनों की तलाशी ली तहसील रोड पर वाहनों की जांच करती पुलिस। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस, वाहनों की तलाशी ली तहसील रोड पर वाहनों की जांच करती पुलिस। बालघाट। करौली। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस अब चौकस हो गई है। रात्रि कालीन गश्त तेज कर वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बालघाट पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा एवं एसपी लोकेश सोनवाल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में विशेष निर्देश प्राप्त हुए हैं, इसके तहत क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों के प्रवेश पर रोकथाम एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी के तहत तहसील रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में जांच कर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस ने नांगल शेरपुर चौराहा, लपावली रोड एवं घाटा भंडारी में वाहनों की के तहत तहसील रोड पर वाहनों की जांच की।
- बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़। बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़। बालघाट। करौली आगामी 14 नवंबर को होने वाले पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को 19 वार्डों में सदस्य पद के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 58 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा के समक्ष दाखिल किए।नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके चलते तहसील परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और चुनावी माहौल गरमा गया। रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। 4 नवंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस रही तैनात तहसील परिसर में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी ने बालघाट पुलिस जाप्ता बुलाया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने पुलिस टीम के साथ तहसील परिसर में व्यवस्था संभाली तथा समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित कर परिसर से बाहर निकलवाया। प्रशासन की सतर्कता के चलते नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं, नामांकन के दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने से बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।1
- सरपंच प्रत्याशी के पुत्र ने गांव में लगे कनक दंडवत जीताने की की अपील सिकराय क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं ऐसे में एक सरपंच प्रत्याशी के पुत्र वधू और पुत्र के द्वारा कनक दंडवत लगाई गई है और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है यह पूरा मामला डैण्डान बसेड़ी गांव का है जहां दामोदर जांगिड़ सरपंच प्रत्याशी हैं और उनके पुत्र राजकुमार जांगिड़ और पुत्रवधू ने कनक दंडवत लगे2
- आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव को खिजूरी और खेड़ी हैवत में मिला भारी जनसमर्थन... पंचायत समिति वार्ड 14: मंदिरों में आयोजित बैठकों में ग्रामीणों ने किया माला व शॉल पहनाकर स्वागत... हिंडौन सिटी। शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव के चुनावी अभियान को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब क्षेत्र के खिजूरी और खेड़ी हैवत गांव के ग्रामीणों ने खुलकर उनका समर्थन करने का ऐलान किया। दोनों गांवों के प्रमुख मंदिरों के प्रांगण में स्थानीय लोगों ने बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों में बड़ी संख्या में पहुंचे गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने सर्वसम्मति से मुन्नी देवी जाटव को अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर और पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह का आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास, साफ-सफाई, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के भरोसे पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। इस अवसर पर गांव के कई वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत के अंत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुन्नी देवी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।1
- 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद किया गया है 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद दौसा। की मंडावर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 महीने से लापता एक नाबालिग बालिका को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 5000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कँवरिया के निर्देशानुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में तलाश की। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और करीब 600 किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार विशेष पुलिस टीम ने बालिका को जिला उदयपुर से ढूंढ निकाला। इस सराहनीय कार्य के लिए मंडावर थानाधिकारी हरिओम और उनकी टीम को विशेष योगदान रहा।1
- गंगापुर सिटी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 147 किलो रंगयुक्त मिठाइयां करवाई नष्ट दीपावली से पहले मिर्जापुर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, तीन दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी गंगापुर सिटी। दीपावली पर्व पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को गंगापुर सिटी के मिर्जापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों और ठेलों पर जांच के दौरान अधिक मात्रा में कृत्रिम रंग मिली 147 किलोग्राम इमरती, जलेबी और मोतीचूर के लड्डू मौके पर ही नष्ट करवाए। वहीं, रंगयुक्त फ्रेंच फ्राइज को भी नष्ट करवाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर तथा जिला कलेक्टर और सीएमएचओ के निर्देश पर चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान टीम को कई दुकानों पर जलेबी, कचौरी सहित अन्य खाद्य सामग्री अखबार पर रखकर बेचते हुए मिली। इस पर दुकानदारों को अखबार पर खाद्य सामग्री नहीं रखने के लिए पाबंद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अखबार की स्याही खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मिठाइयों में अधिक मात्रा में रंग का इस्तेमाल नहीं करने की भी हिदायत दी गई।2
- गंगापुर सिटी में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन गंगापुर सिटी के तत्वाधान में से बने व्रत रेल कर्मचारियों ने मंडल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे कोटा के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौपा ज्ञापन1
- 300 करोड़ की खान को लेकर कमलेन्द्र सिंह का कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन, झिरी के सही मानचित्र से पुनः सर्वे कराने की मांग अलवर। झिरी क्षेत्र की एक खान को वन भूमि में दर्शाकर बंद किए जाने के मामले में कमलेन्द्र सिंह ने जिला कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन पत्र जारी किया है। उन्होंने खान का झिरी के त्रुटिरहित मानचित्र के आधार पर दोबारा सर्वे करवाने और सीमा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग उठाई है। कमलेन्द्र सिंह का आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की खान को हड़पने की नीयत से झिरी के त्रुटिपूर्ण मानचित्र का सहारा लेकर खान को वन भूमि में दर्शाया गया और बंद करवा दिया गया। उन्होंने इस मामले में राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये के कथित वन घोटाले की ACB जांच का भी उल्लेख किया है। निवेदन पत्र में कमलेन्द्र सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के अनुसार Boundary Disputes (सीमा विवाद) का निस्तारण किया जाना था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला कलेक्टर से एक बार फिर हस्तक्षेप कर सही मानचित्र के आधार पर खान का पुनः सर्वे करवाने की अपील की है। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट में 3 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित सुधार नहीं किया गया तो राजेंद्र हुड्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए खान हड़पने की साजिश के आरोप में ACB में FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस अंतिम निवेदन पर क्या कदम उठाता है और 3 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है।1
- पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस, वाहनों की तलाशी ली तहसील रोड पर वाहनों की जांच करती पुलिस। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौकस, वाहनों की तलाशी ली तहसील रोड पर वाहनों की जांच करती पुलिस। बालघाट। करौली। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस अब चौकस हो गई है। रात्रि कालीन गश्त तेज कर वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बालघाट पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली। थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा एवं एसपी लोकेश सोनवाल से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में विशेष निर्देश प्राप्त हुए हैं, इसके तहत क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों के प्रवेश पर रोकथाम एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी के तहत तहसील रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में जांच कर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस ने नांगल शेरपुर चौराहा, लपावली रोड एवं घाटा भंडारी में वाहनों की के तहत तहसील रोड पर वाहनों की जांच की।1