Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी के ऋषभ साहू ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हासिल किया तीसरा रैंक, उलदन के ग्राम पलरा का रहने बाला है ऋषभ साहू झांसी के ऋषभ साहू ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हासिल किया तीसरा रैंक, उलदन के ग्राम पलरा का रहने बाला है ऋषभ साहू
Kal Tak News कल तक न्यूज
झांसी के ऋषभ साहू ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हासिल किया तीसरा रैंक, उलदन के ग्राम पलरा का रहने बाला है ऋषभ साहू झांसी के ऋषभ साहू ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हासिल किया तीसरा रैंक, उलदन के ग्राम पलरा का रहने बाला है ऋषभ साहू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तुर्का लहचूरा पोस्ट पसौरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित तुर्का लहचूरा4
- हमीरपुर जिले के गोहांड ब्लॉक में मनरेगा कर्मियों का गुस्सा बेकाबू होता जा रहा है। 10 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारी सातवें दिन भी धरने पर डटे हैं और अब खुली चेतावनी दे दी है, हक नहीं मिला तो आंदोलन सड़कों पर होगा। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे कर्मियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परिवार भूख और कर्ज में डूब रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। 1 मई को जिला मुख्यालय घेरने का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा, अब चुप नहीं बैठेंगे, लड़ाई आर-पार की होगी ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- आबादी तक पहुंचीं लपटें—पाइप व गेहूं की ढंठल जलकर राख समथर/झांसी। कस्बा क्षेत्र के मौजा समथर एवं मौजा चमरा इमली में अचानक लगी आग ने दिनभर हड़कंप मचा दिया। दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड व स्थानीय ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौजा समथर में स्थिति और भी गंभीर हो गई, जहां घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था और लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन कुछ ही देर बाद आग ने अचानक फिर विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं और खेतों में मौजूद सूखी गेहूं की खड़ी ढंठल ने आग को दोबारा भड़का दिया, जिससे लपटें तेजी से फैलती हुई आबादी के नजदीक पहुंचने लगीं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति चालू कराई, ताकि मोटर और अन्य जल उपकरणों के माध्यम से आग बुझाने में सहायता मिल सके। फायर ब्रिगेड टीम द्वारा गाड़ी से पानी को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया और स्थानीय लोगों ने मिलकर पाइपों व उपलब्ध संसाधनों के जरिए लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इसके बावजूद आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि खेत में रखे सिंचाई पाइप और गेहूं की खड़ी ढंठल जलकर राख हो गई। वहीं अन्नू कुरचानिया पुत्र मिथलेश कुरचानिया के खेत पर रखा करीब 200 कुंतल गेहूं भी आग की चपेट में आकर सुलग उठा, हालांकि समय रहते प्रयासों के चलते उसे पूरी तरह नष्ट होने से बचा लिया गया। गनीमत रही कि आग को समय रहते आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे नजदीकी आबादी को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।3
- मऊरानीपुर-झांसी केंद्रीय विद्यालय मऊरानीपुर में पोस्ट लॉटरी नंबर में चयनित हुए छात्र छात्राएं अब ले सकते हैं प्रवेश रिपोर्टर-संतोष कुमार श्रीवास1
- जालौन के कोंच क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय मूंग सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखा है, इसके बावजूद उन्हें बेहद कम और अनियमित बिजली मिल रही है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन में किसानों ने बुंदेलखंड पैकेज का भी जिक्र किया, जिसके तहत क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का आरोप है कि कागजों में योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। साथ ही क्षेत्र की विद्युत लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। इससे सिंचाई कार्य बार-बार बाधित होता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर लाइनों व तारों को तत्काल बदला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह ज्ञापन भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में अतर सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक, सतीश पटेल, नमोनारायण, गोपाल, सुभाष, राहुल, रानू यादव, शत्रुधन पटेल, नीरज पटेल और देवेंद्र निरंजन सहित कई किसानों ने सौंपा। अब यह मुद्दा प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी1
- रिपोर्टर-संतोष कुमार श्रीवास2
- जालौन के कोंच नगर के नया पटेल नगर क्षेत्र से गुरुवार शाम 6 बजे इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में दो होनहार छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवराज चंदेल और सुलभ सिंह, जो आपस में भाई हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर एक मिसाल पेश की है। देवराज चंदेल, पुत्र नीरज चंदेल, ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 566 अंक प्राप्त कर 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोंच नगर में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। देवराज के पिता नीरज चंदेल पेशे से किसान हैं। देवराज के परिवार में दो भाई हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, सुलभ सिंह, पुत्र पंकज सिंह, ने भी 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सुलभ के पिता पंकज सिंह कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सुलभ, देवराज के चाचा का पुत्र है और दोनों एक ही परिवार के सदस्य होने के साथ-साथ आपस में भाई भी हैं। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एन.डी. जोशी, राजेन्द्र दुबे सहित अन्य शिक्षकगण और परिजन उपस्थित रहे तथा बच्चों को शुभकामनाएं दीं। परिजनों और शिक्षकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन को दिया है। कोंच नगर में इन दोनों प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी1
- gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai1