कोंच में प्रतिभा का परचम: सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाले दो भाइयों ने हाईस्कूल में किया शानदार प्रदर्शन जालौन के कोंच नगर के नया पटेल नगर क्षेत्र से गुरुवार शाम 6 बजे इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में दो होनहार छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवराज चंदेल और सुलभ सिंह, जो आपस में भाई हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर एक मिसाल पेश की है। देवराज चंदेल, पुत्र नीरज चंदेल, ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 566 अंक प्राप्त कर 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोंच नगर में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। देवराज के पिता नीरज चंदेल पेशे से किसान हैं। देवराज के परिवार में दो भाई हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, सुलभ सिंह, पुत्र पंकज सिंह, ने भी 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सुलभ के पिता पंकज सिंह कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सुलभ, देवराज के चाचा का पुत्र है और दोनों एक ही परिवार के सदस्य होने के साथ-साथ आपस में भाई भी हैं। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एन.डी. जोशी, राजेन्द्र दुबे सहित अन्य शिक्षकगण और परिजन उपस्थित रहे तथा बच्चों को शुभकामनाएं दीं। परिजनों और शिक्षकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन को दिया है। कोंच नगर में इन दोनों प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी

- जालौन के कोंच क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्या उठाई। किसानों का कहना है कि इस समय मूंग सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने विधिवत कृषि विद्युत कनेक्शन ले रखा है, इसके बावजूद उन्हें बेहद कम और अनियमित बिजली मिल रही है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत और आपूर्ति बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसानों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। ज्ञापन में किसानों ने बुंदेलखंड पैकेज का भी जिक्र किया, जिसके तहत क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसानों का आरोप है कि कागजों में योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। साथ ही क्षेत्र की विद्युत लाइनें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। इससे सिंचाई कार्य बार-बार बाधित होता है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिदिन कम से कम 18 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर लाइनों व तारों को तत्काल बदला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। यह ज्ञापन भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह के नेतृत्व में अतर सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक, सतीश पटेल, नमोनारायण, गोपाल, सुभाष, राहुल, रानू यादव, शत्रुधन पटेल, नीरज पटेल और देवेंद्र निरंजन सहित कई किसानों ने सौंपा। अब यह मुद्दा प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी1
- gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- —तब उनकी सादगी और अपनापन दिल को छू गया था। आज सुबह यह बेहद दुखद समाचार मिला कि हरियाणा की उभरती अदाकारा दिव्यंका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। कम उम्र में हार्ट अटैक से उनका यूँ अचानक जाना दिल को गहरा आघात देने वाला है। सच में, एक चमकता हुआ सितारा बहुत जल्दी बुझ गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति, शांति, शांति 🙏 — शिवपाल सिंह, जालौन3
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक परिवार की मेहनत को राख में बदल दिया, हालांकि समय रहते बाहर निकलकर सभी ने अपनी जान बचा ली। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर का अधिकांश सामान जल गया, ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया। गुढ़ा जैतपुरा गांव में आग की इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। #Bhind #FireIncident #ShortCircuit #MPNews #BreakingNews FireAccident VillageNews MadhyaPradesh LocalNews SafetyFirst Breaking1
- जालौन के कोंच नगर के नया पटेल नगर क्षेत्र से गुरुवार शाम 6 बजे इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में दो होनहार छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवराज चंदेल और सुलभ सिंह, जो आपस में भाई हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर एक मिसाल पेश की है। देवराज चंदेल, पुत्र नीरज चंदेल, ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 566 अंक प्राप्त कर 94.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोंच नगर में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। देवराज के पिता नीरज चंदेल पेशे से किसान हैं। देवराज के परिवार में दो भाई हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, सुलभ सिंह, पुत्र पंकज सिंह, ने भी 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सुलभ के पिता पंकज सिंह कोंच के सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सुलभ, देवराज के चाचा का पुत्र है और दोनों एक ही परिवार के सदस्य होने के साथ-साथ आपस में भाई भी हैं। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एन.डी. जोशी, राजेन्द्र दुबे सहित अन्य शिक्षकगण और परिजन उपस्थित रहे तथा बच्चों को शुभकामनाएं दीं। परिजनों और शिक्षकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन को दिया है। कोंच नगर में इन दोनों प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है। रिपोर्ट विवेक द्विवेदी1