Shuru
Apke Nagar Ki App…
16 ब्रांडेड कंपनियां आ रही है पलामू।29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला। पलामू में लगेगा 29 सितंबर को महा रोजगार मेला
JHARKHAND BULLETIN
16 ब्रांडेड कंपनियां आ रही है पलामू।29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला। पलामू में लगेगा 29 सितंबर को महा रोजगार मेला
More news from झारखंड and nearby areas
- 16 ब्रांडेड कंपनियां आ रही है पलामू।29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला। पलामू में लगेगा 29 सितंबर को महा रोजगार मेला1
- बिहार राज्य किन्नर (ट्रांसजेंडर) कल्याण बोर्ड की सदस्य डॉ. राजन सिंह ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा है। [1] मुख्य बातें प्रस्ताव किसने रखा: बिहार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की सदस्य डॉ. राजन सिंह। स्थान: यह मंदिर पटना, बिहार में प्रस्तावित है। अनुमानित लागत: इस परियोजना की लागत लगभग 112 करोड़ रुपये बताई गई है। विशेषता: मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति लगाने की चर्चा है। वर्तमान स्थिति: यह अभी केवल एक बोर्ड द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव है। इसे राज्य सरकार और कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।1
- पूरेगाड़ा बूथ नंबर 391 में सेवा एवं समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी इस संबंध में आज शुक्रवार तीन बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प़साद ने बताया कि रंका प्रखंड के ग्राम पूरेगाड़ा स्थित बूथ नंबर 391 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण अभियान तथा केंद्र सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रंका प्रखंड मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने की। बैठक में रंका प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज चंद्रवंशी एवं कृषि विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी समेत पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोच के बारे में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। बैठक में ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लाभुकों तक उसका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच बनाने का संकल्प लिया।1
- मनिका में अक्सा आई केयर क्लिनिक का पूर्व विधायक में फीता काटकर किया उद्घाटन संचालक ने बताया कि यहां पर सभी तरह का नेत्र रोग का इलाज किया जाएगा1
- चिनियां थाना के नए प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने संभाली कमान, पदभार ग्रहण करते ही शुरू किया काम चिनियां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में शेखर कुमार सिंह ने शुक्रवार से विधिवत रूप से कामकाज संभाल लिया। हालांकि उन्होंने बीते बुधवार को ही थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया था, लेकिन विभागीय स्तर पर कुछ प्रक्रिया के कारण तत्काल कार्यभार संभालने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। आवश्यक छानबीन एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने थाना प्रभारी के रूप में अपना कार्यभार संभालते हुए काम शुरू कर दिया। पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही। उनके पदभार संभालने के बाद थाना कर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में भी नए प्रभारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, इससे पहले चिनियां थाना के प्रभारी रहे बिकू कुमार रजक ने अपने करीब चार माह के कार्यकाल के दौरान थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागीय स्तर पर उनका तबादला पुलिस लाइन गढ़वा किया गया है। नए थाना प्रभारी के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।1
- इधर बाढ से पीड़ित बिहार है और भारत के प्रधानमंत्री श्री दामोदरदास नरेंद्र अपने जन्मदिन पर दिया जलाने की बात कर रहे हैं अगर किसी के पास दिया जलाने के लिए घर नहीं है तो उनका गलती यही है वह बिहारी है अगर बिहार के अलावा कही भी बाढ़ आता तो तुरंत मदद की जाती लेकिन बिहार में बाढ़ आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ भी मदद नहीं कियाजा रहा है1
- पूरी से mgr चेन्नई सेंट्रल तक का ट्रेन से सफर।।।।।।।।।।।1
- सेरासाम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 237 ग्रामीणों ने लिया लाभ इस संबंध में आज शुक्रवार 12 बजे लार्सन एंड टुब्रो के मिस्टर मनोज कुमार ने बताया की रंका प्रखंड की खरडीहा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेरासाम में Larsen & Toubro (L&T) एवं बदलाव फाउंडेशन के सहयोग से संचालित “नयी दिशा – Village Development Program” के तहत निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ समय पर जांच, उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था। शिविर का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के BPM रामनारायण राम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार राम, डॉ. नितीश परमार्थी, डॉ. उत्कर्ष मिश्रा, फिरोज खान, लवली कुमारी सहित अन्य टीम सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, खांसी, सर्दी, बुखार सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही नेत्र एवं दंत जांच की सुविधा भी उपलब्ध रही। टीबी जागरूकता सत्र में बीमारी के लक्षण, बचाव, जांच, नियमित उपचार एवं पोषण की जानकारी दी गई। L&T के सहयोग से आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया तथा तीन मरीजों को आगे के उपचार के लिए CHC रंका रेफर किया गया। शिविर में कुल 237 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 136 महिलाएं, 101 पुरुष तथा 81 बच्चे शामिल रहे। आयोजन में बदलाव फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1