Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला परिषद अध्यक्ष के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एकदिवसीय बैठक का आयोजन, सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर कार्यकाल को कंटीन्यूअस करने का लिया गया निर्णय
Vaanishree News
जिला परिषद अध्यक्ष के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एकदिवसीय बैठक का आयोजन, सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर कार्यकाल को कंटीन्यूअस करने का लिया गया निर्णय
More news from Vaishali and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे दीदारगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अब किसानों के आक्रोश की भेंट चढ़ता दिख रहा है। नत्थाचक के पास उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रोकने के लिए बुलडोजर के सामने धरने पर बैठ गए। प्रशासन और किसानों के बीच घंटों तक खींचतान और बातचीत चली, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाकर वैन में बैठा लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुखिया देव कुमार सिंह ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कमिश्नर ने उचित मुआवजे का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक केवल पर्ची दी जा रही है। आवासीय भूमि को कृषि भूमि मानकर कम कीमत दी जा रही है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है। सूचना मिलते ही दंडाधिकारी सुनील कुमार और दीदारगंज थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने का दौर चला, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। अंततः प्रशासन ने सख्ती अपनाते हुए धरना दे रहे किसानों को हटाकर वैन में बैठा लिया। पूर्व मुखिया देव कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह समेत एक दर्जन किसानों को हिरासत में लेकर फतुहा थाना ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद जब अधिकारियों से मुआवजे में कथित भेदभाव पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एक ओर जहां एक्सप्रेसवे के जरिए बिहार के विकास की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन खोने वाले किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। दीदारगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में 4 नामजद और 15 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।1
- पटना के नदी थाना पुलिस की बड़ी स्ट्राइक सिक्स लेन पुल के नीचे चल रहे नशे के काले खेल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तस्करी के बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त कर दिया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अहले सुबह की गई इस छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि इलाके में सूखे नशे का जाल बिछाया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ट्रक और मोटरसाइकिल के साथ 5 शातिर तस्करों को दबोच लिया है। तलाशी के दौरान 10 किलो गांजा और 508 लीटर अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को चकमा देने के लिए ये तस्कर हाईटेक वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन खाकी की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है और इस पूरे नेटवर्क की जड़ें खंगाल रही है। क्षेत्र की ऐसी ही सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए एक्सप्लोर फतुहा को फॉलो जरूर करें।1
- फ़तुहा रेल थाना में आगामी पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह बैठक फ़तुहा रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न की गई। मौके पर स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार, RPF इंस्पेक्टर विनोद विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।1
- हाजीपुर में नाला है नहीं और नाले का टैक्स नगर परिषद वसूली रही है1
- वैशाली जिले के महनार से तेज रफ्तार का खतरनाक मामला सामने आया है। थाना रोड स्थित खाकी बाबा मजार के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पोखर में जा गिरे। #महनार_हादसा #सड़क_दुर्घटना #तेज_रफ्तार #वैशाली_न्यूज़ #पटना_रेफर #नाबालिग_ड्राइवर #ब्रेकिंग_न्यूज़1
- पटना से सीधे फतुहा रेलवे क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लगातार चार बड़े परब—ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और चैती छठ—को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी के तहत फतुहा रेल थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि लगातार त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी की जाएगी। रेलवे क्षेत्र, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है—अफवाह फैलाने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या गलत जानकारी फैलाने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सभी समुदायों से अपील की गई है कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और इन सभी परबों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।1
- Post by Vaanishree News1