काबरिया गांव के 101 शिवभक्त कांवड़ यात्री बिसलपुर से पवित्र जल लेकर पैदल अपने गांव काबरिया पहुंचे। सोमवार को गांव में पहुंचने पर शिवभक्तों का गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। ये सभी यात्री आज भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन मास के पावन अवसर पर इन शिवभक्तों ने बिसलपुर से काबरिया तक की लंबी पदयात्रा की। पूरी यात्रा के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ कांवड़ को गांव तक पहुंचाया। इस कांवड़ यात्रा की एक खास बात यह रही कि नन्हें महाराज राजाराम दास भी श्रद्धा के साथ पैदल पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रियों के साथ गांव पहुंचे। तपती राह और लंबी दूरी भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। कांवड़ यात्रा ने पूरे गांव को शिवमय कर दिया है। हर तरफ भगवा रंग, कांवड़ियों की टोलियां और "बोल बम" के जयकारों से सावन की भक्ति देखने को मिल रही है। आज काबरिया में सभी 101 कांवड़ यात्रियों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहेगा और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिवभक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिवभक्तों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।
काबरिया गांव के 101 शिवभक्त कांवड़ यात्री बिसलपुर से पवित्र जल लेकर पैदल अपने गांव काबरिया पहुंचे। सोमवार को गांव में पहुंचने पर शिवभक्तों का गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। ये सभी यात्री आज भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन मास के पावन अवसर पर इन शिवभक्तों ने बिसलपुर से काबरिया तक की लंबी पदयात्रा की। पूरी यात्रा के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ कांवड़ को गांव तक पहुंचाया। इस कांवड़ यात्रा की एक खास बात यह रही कि नन्हें महाराज राजाराम दास भी श्रद्धा के साथ पैदल पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रियों के साथ गांव पहुंचे। तपती राह और लंबी दूरी भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। कांवड़ यात्रा ने पूरे गांव को शिवमय कर दिया है। हर तरफ भगवा रंग, कांवड़ियों की टोलियां और "बोल बम" के जयकारों से सावन की भक्ति देखने को मिल रही है। आज काबरिया में सभी 101 कांवड़ यात्रियों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहेगा और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिवभक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिवभक्तों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।
- काबरिया गांव के 101 शिवभक्त कांवड़ यात्री बिसलपुर से पवित्र जल लेकर पैदल अपने गांव काबरिया पहुंचे। सोमवार को गांव में पहुंचने पर शिवभक्तों का गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। ये सभी यात्री आज भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन मास के पावन अवसर पर इन शिवभक्तों ने बिसलपुर से काबरिया तक की लंबी पदयात्रा की। पूरी यात्रा के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ कांवड़ को गांव तक पहुंचाया। इस कांवड़ यात्रा की एक खास बात यह रही कि नन्हें महाराज राजाराम दास भी श्रद्धा के साथ पैदल पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रियों के साथ गांव पहुंचे। तपती राह और लंबी दूरी भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। कांवड़ यात्रा ने पूरे गांव को शिवमय कर दिया है। हर तरफ भगवा रंग, कांवड़ियों की टोलियां और "बोल बम" के जयकारों से सावन की भक्ति देखने को मिल रही है। आज काबरिया में सभी 101 कांवड़ यात्रियों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहेगा और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिवभक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिवभक्तों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।1
- ढाई घंटे में 40 किमी का तांडव! दौड़ते-भागते त्रिदेव महादेव पहुंचे 31 कांवड़िये* *सावन के दूसरे सोमवार को धनोप से कंवलियास तक निकली प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा, त्रिदेव महादेव का किया जलाभिषेक* फूलियाकलां (के एम कुरेशी) सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धनोप स्थित देवी सागर सरोवर के नीलकंठ महादेव मंदिर से त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास तक प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया। यात्रा में 31 शिवभक्त कांवड़ियों ने भाग लिया और करीब 40 किलोमीटर की दूरी महज ढाई घंटे में दौड़ते-भागते तथा कांवड़ एक-दूसरे को सौंपते हुए पूरी की। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:15 से 7:15 बजे के बीच नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पंडित मदनलाल पंडा के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर शिवभक्त धनोप माताजी होते हुए कंवलियास के लिए रवाना हुए। इस दौरान डिजे की धुन पर कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। तांडव शैली में दौड़ते-भागते कांवड़िये एक-दूसरे को कांवड़ सौंपते हुए बिना रुके अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार ढाई घंटे की इस डाक कांवड़ यात्रा के बाद श्रद्धालु सुबह 9:15 बजे त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पहुंचे। डाक कावड़ यात्रा के पहुंचते ही त्रिदेव मंदिर जाने वाले रास्ते को मंदिर कमेटी द्वारा खाली करवाया गया तथा भारी भीड़ के होते हुए भी जिलाभिषेक के लिए 20 मिनट का समय दिया। जिलाभिषेक के बाद धनोप डाक कावड़ यात्रा का मंदिर कमेटी व पुजारी ने जलपान कराकर, तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। यहां शिवभक्तों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजक पवन कुम्हार ने बताया कि प्रथम डाक निशान यात्रा के तत्वावधान में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवमय बना रहा। आयोजन में जगदीश खाती, पवन कुम्हार, अंकित मालू, तेजमल मेंघवंशी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- कांग्रेस बैठक में भीड़ इतनी कि पूर्व प्रधान को बैठना पड़ा नीचे कार्यकर्ताओं को दिया टिकट का भरोसा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण बैठक स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान *नीरज गुर्जर* को भी नीचे बैठकर बैठक में शामिल होना पड़ा। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता साफ नजर आई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज गुर्जर ने कहा कि `पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।` उन्होंने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट रखी और संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।3
- पूर्व शिकायत के बावजूद दिन में जलती मिलीं रोड लाइटें, सार्वजनिक धन के अपव्यय की जांच की मांग बांदनवाड़ा (11 अगस्त ) ग्राम पंचायत बांदनवाड़ा में दिन के समय रोड लाइटें जलते रहने के मामले को लेकर अधिवक्ता मनोज कुमार आहूजा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रमुख शासन सचिव तथा जिला परिषद अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं जिम्मेदारी निर्धारित किए जाने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में दिन के समय भी रोड लाइटें जलती रहने की समस्या को लेकर पूर्व में शिकायत की गई थी। उस समय संबंधित स्तर से यह बताया गया था कि रोड लाइटों के संचालन के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया गया है, जिससे लाइटें निर्धारित समय के अनुसार स्वतः संचालित होंगी। इसके बावजूद 11 अगस्त 2026 को दिन के समय भी रोड लाइटें जलती हुई पाई गईं। आहूजा ने शिकायत में कहा कि इस संबंध में उनके पास फोटोग्राफ एवं वीडियो सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जा चुका है तो दिन में लाइटें क्यों जल रही हैं? यदि सिस्टम खराब है तो समय पर उसकी जांच एवं मरम्मत क्यों नहीं करवाई गई और यदि सिस्टम सही है तो उसके संचालन एवं सेटिंग की निगरानी कौन कर रहा है? विद्युत बिलों एवं अतिरिक्त खर्च की जांच की मांग शिकायतकर्ता ने कहा कि दिन के समय रोड लाइटें जलने से अनावश्यक विद्युत खपत होती है, जिसका आर्थिक भार ग्राम पंचायत के सार्वजनिक कोष पर पड़ता है। इसलिए उन्होंने संबंधित अवधि के विद्युत बिलों एवं बिजली की खपत का परीक्षण करवाकर यह निर्धारित करने की मांग की है कि अनावश्यक रूप से रोड लाइटें जलने के कारण ग्राम पंचायत को कितनी अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ा। उन्होंने जांच में यदि अतिरिक्त सार्वजनिक धन खर्च होना पाया जाए तो जिम्मेदार अधिकारी अथवा कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार राशि की वसूली किए जाने की मांग की है। ऑटोमेटिक सिस्टम की खरीद और भुगतान भी जांच के दायरे में आहूजा ने ग्राम पंचायत में लगाए गए ऑटोमेटिक रोड लाइट सिस्टम की तकनीकी जांच करवाने के साथ-साथ उसकी खरीद, स्थापना, भुगतान, वारंटी एवं रखरखाव/मेंटेनेंस से संबंधित अभिलेखों की जांच की मांग भी की है। इसके अलावा पूर्व शिकायत पर हुई कार्रवाई, रोड लाइट व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण तथा शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया की भी जांच करवाने का आग्रह किया गया है।प्रशासक के कार्यकाल की प्रशासनिक व्यवस्था की जांच की मांग शिकायत में ग्राम पंचायत में नियुक्त प्रशासक के कार्यकाल के दौरान उपस्थिति,निरीक्षण, शिकायत निस्तारण एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी जांच करवाने की मांग की गई है। आहूजा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी अधिकारी या कर्मचारी पर व्यक्तिगत आरोप लगाना नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत के सार्वजनिक धन का अनावश्यक व्यय रोकना,सरकारी संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित करना तथा पंचायत की व्यवस्थाओं में जवाबदेही एवं पारदर्शिता स्थापित करना है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मामले को महज दिन में रोड लाइट जलने की सामान्य शिकायत मानकर निस्तारित न किया जाए, बल्कि भौतिक निरीक्षण, विद्युत बिलों एवं खपत का परीक्षण, ऑटोमेटिक सिस्टम की तकनीकी जांच तथा जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने जांच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट उन्हें लिखित रूप से उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।1
- एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.1
- 🇮🇳 लाडवा में निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा पूरा गांव 🇮🇳 लाडपुरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडवा के विद्यार्थियों ने आज देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकालकर पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 🇮🇳 लाडपुरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा पूरा गांव 🇮🇳 लाडवा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडवा के विद्यार्थियों ने आज देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा रैली निकालकर पूरे गांव में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे गांव में भ्रमण करते हुए “जय हिंद”, “भारत माता की जय” सहित देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। गांव की गलियों से गुजरती तिरंगा रैली ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के नारों के साथ निकली यह रैली गांव में चर्चा का विषय बनी रही। लाडवा में आज पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳 जय हिंद 🇮🇳 | भारत माता की जय 🇮🇳1
- प्रजापति समाज ने भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत को दी जन्मदिन की बधाई, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं केकड़ी। प्रजापति समाज युवा समिति, विधानसभा क्षेत्र केकड़ी के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज की विभिन्न समस्याओं एवं क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष के समक्ष प्रजापति समाज की प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें जिला कार्यकारिणी में प्रजापति समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने, केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में मां श्रीदेवी माता सर्किल बनवाने, आगामी जिला परिषद चुनाव में प्रजापति समाज के योग्य उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व देने तथा केकड़ी, सरवाड़ एवं सावर पंचायत समितियों में समाज के प्रतिनिधियों को अवसर देने की मांग प्रमुख रही। इस अवसर पर रामधन प्रजापति ललाई, लादू प्रजापति सराना, तेजमल प्रजापति खवास, अचलेश प्रजापति प्रान्हैडा, छोटू प्रजापति कचरिया एवं नरेंद्र प्रजापति कादेड़ा धर्मी चन्द प्रजापति कन्हैयालाल प्रजापति पोखर प्रजापति नन्द राम प्रजापति सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाजबंधु मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रजापति समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक हितों को मजबूती देने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। जिलाध्यक्ष ने समाज की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित स्तर पर रखने का आश्वासन दिया।1
- अजमेर शातिर चोरों ने चार मकानों से लाखों का माल चोरी कर क्षेत्र में फैलाई सनसनी अजमेर शातिर चोरों ने चार मकानों से लाखों का माल चोरी कर क्षेत्र में फैलाई सनसनी1