कांग्रेस बैठक में भीड़ इतनी कि पूर्व प्रधान को बैठना पड़ा नीचे कार्यकर्ताओं को दिया टिकट का भरोसा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण बैठक स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान *नीरज गुर्जर* को भी नीचे बैठकर बैठक में शामिल होना पड़ा। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता साफ नजर आई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज गुर्जर ने कहा कि `पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।` उन्होंने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट रखी और संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
कांग्रेस बैठक में भीड़ इतनी कि पूर्व प्रधान को बैठना पड़ा नीचे कार्यकर्ताओं को दिया टिकट का भरोसा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं
की भारी भीड़ के कारण बैठक स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान *नीरज गुर्जर* को भी नीचे बैठकर बैठक में शामिल होना पड़ा। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता साफ नजर आई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज गुर्जर ने कहा कि `पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में मेहनत
और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।` उन्होंने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट रखी और संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
- कांग्रेस बैठक में भीड़ इतनी कि पूर्व प्रधान को बैठना पड़ा नीचे कार्यकर्ताओं को दिया टिकट का भरोसा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण बैठक स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान *नीरज गुर्जर* को भी नीचे बैठकर बैठक में शामिल होना पड़ा। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता साफ नजर आई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज गुर्जर ने कहा कि `पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।` उन्होंने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट रखी और संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।3
- ढाई घंटे में 40 किमी का तांडव! दौड़ते-भागते त्रिदेव महादेव पहुंचे 31 कांवड़िये* *सावन के दूसरे सोमवार को धनोप से कंवलियास तक निकली प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा, त्रिदेव महादेव का किया जलाभिषेक* फूलियाकलां (के एम कुरेशी) सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धनोप स्थित देवी सागर सरोवर के नीलकंठ महादेव मंदिर से त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास तक प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया। यात्रा में 31 शिवभक्त कांवड़ियों ने भाग लिया और करीब 40 किलोमीटर की दूरी महज ढाई घंटे में दौड़ते-भागते तथा कांवड़ एक-दूसरे को सौंपते हुए पूरी की। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:15 से 7:15 बजे के बीच नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पंडित मदनलाल पंडा के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर शिवभक्त धनोप माताजी होते हुए कंवलियास के लिए रवाना हुए। इस दौरान डिजे की धुन पर कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। तांडव शैली में दौड़ते-भागते कांवड़िये एक-दूसरे को कांवड़ सौंपते हुए बिना रुके अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार ढाई घंटे की इस डाक कांवड़ यात्रा के बाद श्रद्धालु सुबह 9:15 बजे त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पहुंचे। डाक कावड़ यात्रा के पहुंचते ही त्रिदेव मंदिर जाने वाले रास्ते को मंदिर कमेटी द्वारा खाली करवाया गया तथा भारी भीड़ के होते हुए भी जिलाभिषेक के लिए 20 मिनट का समय दिया। जिलाभिषेक के बाद धनोप डाक कावड़ यात्रा का मंदिर कमेटी व पुजारी ने जलपान कराकर, तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। यहां शिवभक्तों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजक पवन कुम्हार ने बताया कि प्रथम डाक निशान यात्रा के तत्वावधान में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवमय बना रहा। आयोजन में जगदीश खाती, पवन कुम्हार, अंकित मालू, तेजमल मेंघवंशी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- भीलवाड़ा में सड़क-नाली की बदहाली को लेकर एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 16 एवं 18, गाडरी खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण की ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभाविमांग को लेकर एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। त होने के साथ ही क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ज्ञापन में सड़क की दुर्दशा, दुर्घटनाओं का खतरा, जलभराव एवं जलजमाव तथा बढ़ती गंदगी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पूर्ण मल गाडरी तथा यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनवारी गाडरी सहित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड 16 और 18 में नई सड़क एवं नाली का निर्माण जल्द करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की।1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक अशोक कोठारी की भावुक अपील । क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जिलेवासियों एवं राष्ट्रभक्तों से इस राष्ट्रभक्ति के महाउत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। विधायक कोठारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराएं। उन्होंने आमजन से तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने तथा देश के प्रति एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। संदेश ------- देश की शान, हमारा तिरंगा। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!2
- उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा मेवाड़ के नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार, 11 अगस्त को S.B.G.S.S. पुर गौशाला (काइन हाउस) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, अंजुमन कमेटी सदर रमजान मोहम्मद, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंदस वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई एवं आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुर गौशाला के व्यवस्थापक छोटू गाडरी एवं पीयूष विश्नोई ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गौ सेवा तथा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गौ माता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।4
- काबरिया गांव के 101 शिवभक्त कांवड़ यात्री बिसलपुर से पवित्र जल लेकर पैदल अपने गांव काबरिया पहुंचे। सोमवार को गांव में पहुंचने पर शिवभक्तों का गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। ये सभी यात्री आज भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन मास के पावन अवसर पर इन शिवभक्तों ने बिसलपुर से काबरिया तक की लंबी पदयात्रा की। पूरी यात्रा के दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ कांवड़ को गांव तक पहुंचाया। इस कांवड़ यात्रा की एक खास बात यह रही कि नन्हें महाराज राजाराम दास भी श्रद्धा के साथ पैदल पवित्र जल लेकर कांवड़ यात्रियों के साथ गांव पहुंचे। तपती राह और लंबी दूरी भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। कांवड़ यात्रा ने पूरे गांव को शिवमय कर दिया है। हर तरफ भगवा रंग, कांवड़ियों की टोलियां और "बोल बम" के जयकारों से सावन की भक्ति देखने को मिल रही है। आज काबरिया में सभी 101 कांवड़ यात्रियों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहेगा और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिवभक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिवभक्तों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना तथा गांव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।1
- फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिव भक्तों को 5100 लीटर मिल्करोज व 501 किलो केले का किया वितरित भीलवाड़ा। फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिवभक्तों के लिए मिल्करोज, केले व चिप्स का वितरण किया गया| कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह कानावत व फाइनेंसर्स क्लब अध्यक्ष रितेश गुर्जर ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है, सावन का दूसरा सोमवार होने से शहर के विभिन्न स्थानों से शिव भक्त हरणी महादेव मंदिर में पैदल दर्शन करने जाते है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों से कावड यात्रा शुरू होकर हरणी महादेव जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है। आमजन की भगवान भोलेनाथ में आस्था को देखते हुए फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों ने मिलकर 5100 लीटर मिल्करोज तैयार किया गया साथ ही 501 किलो केले, 2100 चिप्स के पैकेट, 2100 पानी की बोतल मंगवाई गई| पूरे दिन भर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर वहां से गुजरे तो फाइनेंसर्स क्लब ने श्रद्धालुओं व कावड यात्रियों का स्वागत किया| उनको ताजा मिल्करोज पिलाया, केले, चिप्स व पानी की बोतल दी गई। श्रद्धालुओं ने मिल्करोज व चिप्स का सेवन किया| पूरे दिनभर फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को मिल्करोज पिलाया गया। संयोजक कानावत ने बताया कि फाइनेंसर्स क्लब द्वारा विगत 5 वर्षों से कावड यात्रियों के लिए मिल्करोज का वितरित किया जा रहा है। मिल्करोज वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, रितेश गुर्जर, विक्रांत गर्ग, मोहित देवड़ा, दीपक जिनगर, कुलदीप सिंह, खुमान सिंह, हनुमान सिंह, अनूप सिंह, लोकेश बिष्ट, संदीप घावरी, भंवरी गाडरी, दीपक जोशी, अशोक वैष्णव, भारत सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, बाबू सिंह, भंवर सिंह, हरिओम सिंह, कैलाश सिंह, विकाश माली, अशोक गर्ग, निशा कँवर गौड़, वनिता कंवर पंवार, सुनीता कंवर राठौड़, हितेश बडवा, समर सिंह, ठाकुर सिंह, लव सिंह, कुश सिंह ने योगदान दिया।1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — भीलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का संदेश । 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — भीलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का संदेश क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन एंव राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने क्षेत्रवासियों और राष्ट्रभक्तों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। विधायक ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा लहराने से देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश मिलेगा। अभियान के दौरान आमजन से तिरंगे का सम्मान बनाए रखते हुए पूरे उत्साह के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। तो आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें— हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा। जय हिंद! 🇮🇳1