logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिव भक्तों को 5100 लीटर मिल्करोज व 501 किलो केले का किया वितरित भीलवाड़ा। फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिवभक्तों के लिए मिल्करोज, केले व चिप्स का वितरण किया गया| कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह कानावत व फाइनेंसर्स क्लब अध्यक्ष रितेश गुर्जर ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है, सावन का दूसरा सोमवार होने से शहर के विभिन्न स्थानों से शिव भक्त हरणी महादेव मंदिर में पैदल दर्शन करने जाते है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों से कावड यात्रा शुरू होकर हरणी महादेव जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है। आमजन की भगवान भोलेनाथ में आस्था को देखते हुए फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों ने मिलकर 5100 लीटर मिल्करोज तैयार किया गया साथ ही 501 किलो केले, 2100 चिप्स के पैकेट, 2100 पानी की बोतल मंगवाई गई| पूरे दिन भर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर वहां से गुजरे तो फाइनेंसर्स क्लब ने श्रद्धालुओं व कावड यात्रियों का स्वागत किया| उनको ताजा मिल्करोज पिलाया, केले, चिप्स व पानी की बोतल दी गई। श्रद्धालुओं ने मिल्करोज व चिप्स का सेवन किया| पूरे दिनभर फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को मिल्करोज पिलाया गया। संयोजक कानावत ने बताया कि फाइनेंसर्स क्लब द्वारा विगत 5 वर्षों से कावड यात्रियों के लिए मिल्करोज का वितरित किया जा रहा है। मिल्करोज वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, रितेश गुर्जर, विक्रांत गर्ग, मोहित देवड़ा, दीपक जिनगर, कुलदीप सिंह, खुमान सिंह, हनुमान सिंह, अनूप सिंह, लोकेश बिष्ट, संदीप घावरी, भंवरी गाडरी, दीपक जोशी, अशोक वैष्णव, भारत सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, बाबू सिंह, भंवर सिंह, हरिओम सिंह, कैलाश सिंह, विकाश माली, अशोक गर्ग, निशा कँवर गौड़, वनिता कंवर पंवार, सुनीता कंवर राठौड़, हितेश बडवा, समर सिंह, ठाकुर सिंह, लव सिंह, कुश सिंह ने योगदान दिया।

22 hrs ago
user_Yogesh Limani
Yogesh Limani
Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
22 hrs ago

फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिव भक्तों को 5100 लीटर मिल्करोज व 501 किलो केले का किया वितरित भीलवाड़ा। फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिवभक्तों के लिए मिल्करोज, केले व चिप्स का वितरण किया गया| कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह कानावत व फाइनेंसर्स क्लब अध्यक्ष रितेश गुर्जर ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है, सावन का दूसरा सोमवार होने से शहर के विभिन्न स्थानों से शिव भक्त हरणी महादेव मंदिर में पैदल दर्शन करने जाते है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों से कावड यात्रा शुरू होकर हरणी महादेव जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है। आमजन की भगवान भोलेनाथ में आस्था को देखते हुए फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों ने मिलकर 5100 लीटर मिल्करोज तैयार किया गया साथ ही 501 किलो केले, 2100 चिप्स के पैकेट, 2100 पानी की बोतल मंगवाई गई| पूरे दिन भर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर वहां से गुजरे तो फाइनेंसर्स क्लब ने श्रद्धालुओं व कावड यात्रियों का स्वागत किया| उनको ताजा मिल्करोज पिलाया, केले, चिप्स व पानी की बोतल दी गई। श्रद्धालुओं ने मिल्करोज व चिप्स का सेवन किया| पूरे दिनभर फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को मिल्करोज पिलाया गया। संयोजक कानावत ने बताया कि फाइनेंसर्स क्लब द्वारा विगत 5 वर्षों से कावड यात्रियों के लिए मिल्करोज का वितरित किया जा रहा है। मिल्करोज वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, रितेश गुर्जर, विक्रांत गर्ग, मोहित देवड़ा, दीपक जिनगर, कुलदीप सिंह, खुमान सिंह, हनुमान सिंह, अनूप सिंह, लोकेश बिष्ट, संदीप घावरी, भंवरी गाडरी, दीपक जोशी, अशोक वैष्णव, भारत सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, बाबू सिंह, भंवर सिंह, हरिओम सिंह, कैलाश सिंह, विकाश माली, अशोक गर्ग, निशा कँवर गौड़, वनिता कंवर पंवार, सुनीता कंवर राठौड़, हितेश बडवा, समर सिंह, ठाकुर सिंह, लव सिंह, कुश सिंह ने योगदान दिया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    4
    *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* 
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                         
*रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* 
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                       स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • धनेतकलां में पिछले 25 वर्षों से बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित। Sharma Coaching Center — 25 वर्षों का विश्वास! ✨ कक्षा 1 से 12वीं तक ✨ गणित एवं अंग्रेज़ी पर विशेष ध्यान ✨ कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन 🎓 3 बच्चों के परिवार में 1 बच्चे की पढ़ाई निःशुल्क Sharma Coaching Center धनेतकलां, जिला चित्तौड़गढ़ 25 वर्षों का विश्वास... उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत।
    1
    धनेतकलां में पिछले 25 वर्षों से बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित। 
Sharma Coaching Center — 25 वर्षों का विश्वास!

✨ कक्षा 1 से 12वीं तक
✨ गणित एवं अंग्रेज़ी पर विशेष ध्यान
✨ कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन
🎓 3 बच्चों के परिवार में 1 बच्चे की पढ़ाई निःशुल्क

Sharma Coaching Center
 धनेतकलां, जिला चित्तौड़गढ़

25 वर्षों का विश्वास... उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    39 min ago
  • ढाई घंटे में 40 किमी का तांडव! दौड़ते-भागते त्रिदेव महादेव पहुंचे 31 कांवड़िये* *सावन के दूसरे सोमवार को धनोप से कंवलियास तक निकली प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा, त्रिदेव महादेव का किया जलाभिषेक* फूलियाकलां (के एम कुरेशी) सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धनोप स्थित देवी सागर सरोवर के नीलकंठ महादेव मंदिर से त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास तक प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया। यात्रा में 31 शिवभक्त कांवड़ियों ने भाग लिया और करीब 40 किलोमीटर की दूरी महज ढाई घंटे में दौड़ते-भागते तथा कांवड़ एक-दूसरे को सौंपते हुए पूरी की। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:15 से 7:15 बजे के बीच नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पंडित मदनलाल पंडा के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर शिवभक्त धनोप माताजी होते हुए कंवलियास के लिए रवाना हुए। इस दौरान डिजे की धुन पर कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। तांडव शैली में दौड़ते-भागते कांवड़िये एक-दूसरे को कांवड़ सौंपते हुए बिना रुके अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार ढाई घंटे की इस डाक कांवड़ यात्रा के बाद श्रद्धालु सुबह 9:15 बजे त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पहुंचे। डाक कावड़ यात्रा के पहुंचते ही त्रिदेव मंदिर जाने वाले रास्ते को मंदिर कमेटी द्वारा खाली करवाया गया तथा भारी भीड़ के होते हुए भी जिलाभिषेक के लिए 20 मिनट का समय दिया। जिलाभिषेक के बाद धनोप डाक कावड़ यात्रा का मंदिर कमेटी व पुजारी ने जलपान कराकर, तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। यहां शिवभक्तों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजक पवन कुम्हार ने बताया कि प्रथम डाक निशान यात्रा के तत्वावधान में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवमय बना रहा। आयोजन में जगदीश खाती, पवन कुम्हार, अंकित मालू, तेजमल मेंघवंशी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    ढाई घंटे में 40 किमी का तांडव! दौड़ते-भागते त्रिदेव महादेव पहुंचे 31 कांवड़िये*

*सावन के दूसरे सोमवार को धनोप से कंवलियास तक निकली प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा, त्रिदेव महादेव का किया जलाभिषेक*
फूलियाकलां (के एम कुरेशी) सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धनोप स्थित देवी सागर सरोवर के नीलकंठ महादेव मंदिर से त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास तक प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया। यात्रा में 31 शिवभक्त कांवड़ियों ने भाग लिया और करीब 40 किलोमीटर की दूरी महज ढाई घंटे में दौड़ते-भागते तथा कांवड़ एक-दूसरे को सौंपते हुए पूरी की।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:15 से 7:15 बजे के बीच नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पंडित मदनलाल पंडा के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर शिवभक्त धनोप माताजी होते हुए कंवलियास के लिए रवाना हुए। इस दौरान डिजे की धुन पर कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। तांडव शैली में दौड़ते-भागते कांवड़िये एक-दूसरे को कांवड़ सौंपते हुए बिना रुके अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार ढाई घंटे की इस डाक कांवड़ यात्रा के बाद श्रद्धालु सुबह 9:15 बजे त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पहुंचे। डाक कावड़ यात्रा के पहुंचते ही त्रिदेव मंदिर जाने वाले रास्ते को मंदिर कमेटी द्वारा खाली करवाया गया तथा भारी भीड़ के होते हुए भी जिलाभिषेक के लिए 20 मिनट का समय दिया। जिलाभिषेक के बाद धनोप डाक कावड़ यात्रा का मंदिर कमेटी व पुजारी ने जलपान कराकर, तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया।
यहां शिवभक्तों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
आयोजक पवन कुम्हार ने बताया कि प्रथम डाक निशान यात्रा के तत्वावधान में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवमय बना रहा। आयोजन में जगदीश खाती, पवन कुम्हार, अंकित मालू, तेजमल मेंघवंशी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए 30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए 30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग रेलमगरा। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से ओतप्रोत डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। मातृकुंडिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर से रेलमगरा के रामेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 30 युवाओं ने दौड़ते हुए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी महज 1 घंटे 10 मिनट में पूरी की। कांवड़ियों ने मातृकुंडिया पहुंचकर मंगलेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पवित्र जल कांवड़ में लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। डाक कांवड़ की परंपरा के अनुसार युवाओं ने पूरे मार्ग में कहीं भी रुके बिना लगातार दौड़ते हुए कांवड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। निर्धारित समय में 30 किलोमीटर की दूरी पूरी कर युवाओं ने अपनी आस्था के साथ शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का भी परिचय दिया। रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान रामेश्वर महादेव का पवित्र जल से विधिवत अभिषेक किया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। डाक कांवड़ यात्रा में दीपक वैष्णव, राजकुमार सेन, देवेंद्र सेन, मगन जाट, लादू गाडरी, अभिषेक लोहार, संजय सेन, नारायण लाल गाडरी, कमलेश जाट, दीपक सिंह, लेहरू सेन, राहुल वैष्णव, यश टेलर, कन्हैयालाल गाडरी, राहुल खटीक, कीर्तन प्रजापत, अभिषेक वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
    4
    मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए
30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग
मातृकुंडिया से रामेश्वर महादेव तक दौड़ते पहुंचे कांवड़िए
30 युवाओं ने 30 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा करीब 1 घंटे 10 मिनट में की पूरी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग
रेलमगरा। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से ओतप्रोत डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। मातृकुंडिया स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर से रेलमगरा के रामेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 30 युवाओं ने दौड़ते हुए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी महज 1 घंटे 10 मिनट में पूरी की।
कांवड़ियों ने मातृकुंडिया पहुंचकर मंगलेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पवित्र जल कांवड़ में लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। डाक कांवड़ की परंपरा के अनुसार युवाओं ने पूरे मार्ग में कहीं भी रुके बिना लगातार दौड़ते हुए कांवड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। निर्धारित समय में 30 किलोमीटर की दूरी पूरी कर युवाओं ने अपनी आस्था के साथ शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का भी परिचय दिया।
रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान रामेश्वर महादेव का पवित्र जल से विधिवत अभिषेक किया तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
डाक कांवड़ यात्रा में दीपक वैष्णव, राजकुमार सेन, देवेंद्र सेन, मगन जाट, लादू गाडरी, अभिषेक लोहार, संजय सेन, नारायण लाल गाडरी, कमलेश जाट, दीपक सिंह, लेहरू सेन, राहुल वैष्णव, यश टेलर, कन्हैयालाल गाडरी, राहुल खटीक, कीर्तन प्रजापत, अभिषेक वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 251 कावड़ियों ने तीन तीर्थों के पवित्र जल से किया बढ़लेश्वर महादेव का अभिषेक सावन महोत्सव के तहत निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प बिछाकर हुआ कावड़ियों का स्वागत; संत मायाराम ने मातृशक्ति को दिया मन की शक्ति मजबूत करने का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 251 कावड़ियों ने तीन तीर्थों के पवित्र जल से किया बढ़लेश्वर महादेव का अभिषेक सावन महोत्सव के तहत निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प बिछाकर हुआ कावड़ियों का स्वागत; संत मायाराम ने मातृशक्ति को दिया मन की शक्ति मजबूत करने का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित सावन महोत्सव के तहत सोमवार को 251 कावड़ियों की भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा पंचायत भवन, कोली मोहल्ले से प्रारंभ होकर वीरांगना झलकारी बाई सर्किल, पेट्रोल पंप एवं आदर्श नगर गेट होते हुए आदर्श नगर स्थित बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। कावड़ियों द्वारा मां नर्मदा के ओंकारेश्वर, मां गंगा के हरिद्वार एवं तीर्थराज पुष्कर से लाए गए पवित्र जल को मंदिर में पहुंचाया गया। इसके बाद तीनों तीर्थों के पवित्र जल के त्रिवेणी संगम जल से बढ़लेश्वर महादेव शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कावड़ियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अनूठे तरीके से स्वागत किया। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर गर्भगृह तक पुष्प बिछाकर कावड़ियों का स्वागत किया गया। कावड़ियों के पैरों के नीचे गुलाब के पुष्प बिछाए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। संत मायाराम ने किया भगवान शिव के दर्शन कार्यक्रम में गोविंद साईं हरिश्रेवा आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के संत मायाराम ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर बढ़लेश्वर महादेव मंदिर के पंडित रामचंद्र मंडिया ने संत मायाराम का तिलक लगाकर एवं मारवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं कोली समाज वीरांगना झलकारी बाई महिला मंडल की सदस्यों ने भी संत मायाराम को मारवाड़ी साफा बंधवाकर सम्मान किया। कोली समाज विकास ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाला रहा। मातृशक्ति को दिया आध्यात्मिक संदेश संत मायाराम ने महिला मंडल की ओर से रखी गई मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि मन की शक्ति को मजबूत रखें और भगवान का नित स्मरण करें। जीवन में आने वाले सभी संकटों को ईश्वर की शरण में समर्पित कर विश्वास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बढ़लेश्वर मंदिर दीवार प्रकरण समाप्त करने की मांग कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर दीवार प्रकरण का मुद्दा भी संतों के समक्ष रखा। समाजजनों ने संतों के माध्यम से नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की दीवार को लेकर की जा रही कार्रवाई एवं प्रकरण को तत्काल समाप्त करने की मांग सरकार से की। श्रद्धालुओं ने कहा कि बढ़लेश्वर महादेव मंदिर से क्षेत्रवासियों की धार्मिक एवं सामाजिक आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए धर्महित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मंदिर की दीवार से संबंधित प्रकरण का शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान किया जाए तथा मंदिर की दीवार को लेकर चल रही कार्रवाई को समाप्त किया जाए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम में रामलाल, मोतीसिंह, भगीरथ, खेमचंद, राकेश, मोतीलाल, महेंद्र कुमार, रूपलाल, सोहनलाल, सेवंतीलाल, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मीनारायण, अशोक, मोहनलाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से अंतिमा, अंजना, जानकी, मधु, राजेश्वरी, दुर्गा, पूजा, शालिनी, संगीता, सुनीता, अजय, पार्वती सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
    4
    251 कावड़ियों ने तीन तीर्थों के पवित्र जल से किया बढ़लेश्वर महादेव का अभिषेक

सावन महोत्सव के तहत निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प बिछाकर हुआ कावड़ियों का स्वागत; संत मायाराम ने मातृशक्ति को दिया मन की शक्ति मजबूत करने का संदेश
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
251 कावड़ियों ने तीन तीर्थों के पवित्र जल से किया बढ़लेश्वर महादेव का अभिषेक
सावन महोत्सव के तहत निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प बिछाकर हुआ कावड़ियों का स्वागत; संत मायाराम ने मातृशक्ति को दिया मन की शक्ति मजबूत करने का संदेश
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा में कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित सावन महोत्सव के तहत सोमवार को 251 कावड़ियों की भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा पंचायत भवन, कोली मोहल्ले से प्रारंभ होकर वीरांगना झलकारी बाई सर्किल, पेट्रोल पंप एवं आदर्श नगर गेट होते हुए आदर्श नगर स्थित बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
कावड़ियों द्वारा मां नर्मदा के ओंकारेश्वर, मां गंगा के हरिद्वार एवं तीर्थराज पुष्कर से लाए गए पवित्र जल को मंदिर में पहुंचाया गया। इसके बाद तीनों तीर्थों के पवित्र जल के त्रिवेणी संगम जल से बढ़लेश्वर महादेव शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कावड़ियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अनूठे तरीके से स्वागत किया। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर गर्भगृह तक पुष्प बिछाकर कावड़ियों का स्वागत किया गया। कावड़ियों के पैरों के नीचे गुलाब के पुष्प बिछाए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
संत मायाराम ने किया भगवान शिव के दर्शन
कार्यक्रम में गोविंद साईं हरिश्रेवा आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के संत मायाराम ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
मंदिर पहुंचने पर बढ़लेश्वर महादेव मंदिर के पंडित रामचंद्र मंडिया ने संत मायाराम का तिलक लगाकर एवं मारवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं कोली समाज वीरांगना झलकारी बाई महिला मंडल की सदस्यों ने भी संत मायाराम को मारवाड़ी साफा बंधवाकर सम्मान किया।
कोली समाज विकास ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाला रहा।
मातृशक्ति को दिया आध्यात्मिक संदेश
संत मायाराम ने महिला मंडल की ओर से रखी गई मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि मन की शक्ति को मजबूत रखें और भगवान का नित स्मरण करें। जीवन में आने वाले सभी संकटों को ईश्वर की शरण में समर्पित कर विश्वास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
बढ़लेश्वर मंदिर दीवार प्रकरण समाप्त करने की मांग
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर दीवार प्रकरण का मुद्दा भी संतों के समक्ष रखा। समाजजनों ने संतों के माध्यम से नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की दीवार को लेकर की जा रही कार्रवाई एवं प्रकरण को तत्काल समाप्त करने की मांग सरकार से की।
श्रद्धालुओं ने कहा कि बढ़लेश्वर महादेव मंदिर से क्षेत्रवासियों की धार्मिक एवं सामाजिक आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए धर्महित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मंदिर की दीवार से संबंधित प्रकरण का शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान किया जाए तथा मंदिर की दीवार को लेकर चल रही कार्रवाई को समाप्त किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला।
कार्यक्रम में रामलाल, मोतीसिंह, भगीरथ, खेमचंद, राकेश, मोतीलाल, महेंद्र कुमार, रूपलाल, सोहनलाल, सेवंतीलाल, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मीनारायण, अशोक, मोहनलाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से अंतिमा, अंजना, जानकी, मधु, राजेश्वरी, दुर्गा, पूजा, शालिनी, संगीता, सुनीता, अजय, पार्वती सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू चित्तौड़गढ़। बस्सी सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
    1
    सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
चित्तौड़गढ़। बस्सी 
सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग ने प्रदेश में 92 जातियों के आंकड़े जुटाए ओबीसी की 55 प्रतिशत आबादी 7 जातियों मेंः जाट 71.76 लाख जयपुर। प्रदेश में जनगणना से पहले ओबीसी की जातिगत आबादी का अनुमान सामने आया है। ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने ओबीसी परिवारों के सर्वे के दौरान जातिवार आंकड़े जुटाकर अपनी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। सरकार को सौंपी रिपोर्ट में आयोग ने 92 जातियों की जातिवार जनसंख्या के आंकड़े दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 92 जातियों और पांच एमबीसी जातियों सहित कुल ओबीसी आबादी साढ़े तीन करोड़ से पौने चार करोड़ के बीच मानी गई है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जाट आबादी के मामले में ओबीसी में सबसे आगे हैं। गुर्जर दूसरे, कुम्हार-कुमावत तीसरे, माली-सैनी चौथे, जांगिड़ पांचवें, यादव छठे और मेव सातवें नंबर पर हैं। ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में से 1.97 करोड़ आबादी सात जातियों में है। यानी ओबीसी की कुल जनसंख्या में 55 फीसदी हिस्सा टॉप 7 जातियों का है। जाट, गुर्जर, कुम्हार-कुमावत, माली-सैनी, जांगिड़, यादव और मेव मिलकर ओबीसी की 55 फीसदी आबादी हैं। बाकी 85 जातियों की आबादी 45 फीसदी है। इन्हें भी ओबीसी के साथ गिना आयोग की रिपोर्ट में एमबीसी की गुर्जर सहित 5 जातियों को भी ओबीसी के साथ गिना गया है। इसमें गुर्जर, बंजारा / बाल्दिया/ लबाना, गाड़िया लुहार, रेबारी रायका / देवासी, गडरिया (गाडरी) को ओबीसी के साथ गिना गया है। 52.23% पुरुष, 47.76% महिलाएं ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में 1 करोड़ 87 लाख 50 हजार 94 पुरुष और 1 करोड़ 71 लाख 5 हजार 82 महिलाएं हैं। ओबीसी आबादी में 52.23% पुरुष और 47.76% महिलाएं हैं। ओबीसी का लिंगानुपात 914 है। यानी प्रति हजार पुरुषों पर 914 महिलाएं हैं। 3.92 लाख लोग सरकारी नौकरी में राजस्थान में ओबीसी के 3.92 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। सरकारी कर्मचारियों में 78 फीसदी हिस्सा चार जातियों से है, जिनमें जाट, गुर्जर, सैनी और यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत एमबीसी में अलग से आरक्षण मिल रहा है। 12.50 लाख लोग स्वरोजगार से जुड़े ओबीसी के 12.50 लाख लोग खुद का रोजगार करते हैं। स्वरोजगार में भी बड़ी संख्या वाली जातियों का वर्चस्व है। जाट, सैनी, कुमावत और जांगिड़ आगे हैं। स्वरोजगार में जाट 1.21 लाख, सैनी 1.15 लाख, कुम्हार कुमावत 1.24 लाख और जांगिड़ सुथार के 85,114 सदस्य हैं। 8.67 लाख प्राइवेट नौकरी करते हैं ओबीसी के 8.67 लाख लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। इनमें कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर रिटेल जैसे काम शामिल हैं। यहां भी वही जातियां आगे हैं जो सरकारी नौकरी में हैं। प्राइवेट नौकरियों में जाट, जाट सिख 82,157, कुम्हार-कुमावत 51,277, सैनी 49,091 और यादव 28,797 हैं। ओबीसी के 31.50 लाख लोग मजदूर ओबीसी की 92 जातियों में 31.50 लाख लोग मजदूरी करते हैं। 20 जातियों में ही सबसे ज्यादा मजदूर हैं। कुम्हार कुमावत जाति से 3.32 लाख लोग मजदूर हैं। ओबीसी में मजदूरी के मामले में कुमावत पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2.67 लाख मजदूर सैनी जाति के हैं। तीसरे स्थान पर 2.16 लाख मजदूरों के साथ जाट हैं। गुर्जर 1.80 लाख मजदूर हैं। रावत 1.25 लाख और जांगिड़ 1.15 लाख मजदूर हैं।
    1
    ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग ने प्रदेश में 92 जातियों के आंकड़े जुटाए
ओबीसी की 55 प्रतिशत आबादी 7 जातियों मेंः
जाट 71.76 लाख
जयपुर। प्रदेश में जनगणना से पहले ओबीसी की जातिगत आबादी का अनुमान सामने आया है। ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने ओबीसी परिवारों के सर्वे के दौरान जातिवार आंकड़े जुटाकर अपनी रिपोर्ट में शामिल किए हैं। सरकार को सौंपी रिपोर्ट में आयोग ने 92 जातियों की जातिवार जनसंख्या के आंकड़े दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 92 जातियों और पांच एमबीसी जातियों सहित कुल ओबीसी आबादी साढ़े तीन करोड़ से पौने चार करोड़ के बीच मानी गई है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जाट आबादी के मामले में ओबीसी में सबसे आगे हैं। गुर्जर दूसरे, कुम्हार-कुमावत तीसरे, माली-सैनी चौथे, जांगिड़ पांचवें, यादव छठे और मेव सातवें नंबर पर हैं। ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में से 1.97 करोड़ आबादी सात जातियों में है। यानी ओबीसी की कुल जनसंख्या में 55 फीसदी हिस्सा टॉप 7 जातियों का है। जाट, गुर्जर, कुम्हार-कुमावत, माली-सैनी, जांगिड़, यादव और मेव मिलकर ओबीसी की 55 फीसदी आबादी हैं। बाकी 85 जातियों की आबादी 45 फीसदी है।
इन्हें भी ओबीसी के साथ गिना आयोग की रिपोर्ट में एमबीसी की गुर्जर सहित 5 जातियों को भी ओबीसी के साथ गिना गया है। इसमें गुर्जर, बंजारा / बाल्दिया/ लबाना, गाड़िया लुहार, रेबारी रायका / देवासी, गडरिया (गाडरी) को ओबीसी के साथ गिना गया है। 52.23% पुरुष, 47.76% महिलाएं ओबीसी की 3.58 करोड़ आबादी में 1 करोड़ 87 लाख 50 हजार 94 पुरुष और 1 करोड़ 71 लाख 5 हजार 82 महिलाएं हैं। ओबीसी आबादी में 52.23% पुरुष और 47.76% महिलाएं हैं। ओबीसी का लिंगानुपात 914 है।
यानी प्रति हजार पुरुषों पर 914 महिलाएं हैं।
3.92 लाख लोग सरकारी नौकरी में राजस्थान में ओबीसी के 3.92 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। सरकारी कर्मचारियों में 78 फीसदी हिस्सा चार जातियों से है, जिनमें जाट, गुर्जर, सैनी और यादव शामिल हैं। गौरतलब है कि गुर्जर सहित पांच जातियों को 5 प्रतिशत एमबीसी में अलग से आरक्षण मिल रहा है। 12.50 लाख लोग स्वरोजगार से जुड़े ओबीसी के 12.50 लाख लोग खुद का रोजगार करते हैं। स्वरोजगार में भी बड़ी संख्या वाली जातियों का वर्चस्व है। जाट, सैनी, कुमावत और जांगिड़ आगे हैं। स्वरोजगार में जाट 1.21 लाख, सैनी 1.15 लाख, कुम्हार कुमावत 1.24 लाख और जांगिड़ सुथार के 85,114 सदस्य हैं।
8.67 लाख प्राइवेट नौकरी करते हैं
ओबीसी के 8.67 लाख लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। इनमें कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर रिटेल जैसे काम शामिल हैं। यहां भी वही जातियां आगे हैं जो सरकारी नौकरी में हैं। प्राइवेट नौकरियों में जाट, जाट सिख 82,157, कुम्हार-कुमावत 51,277, सैनी 49,091 और यादव 28,797 हैं।
ओबीसी के 31.50 लाख लोग मजदूर ओबीसी की 92 जातियों में 31.50 लाख लोग मजदूरी करते हैं। 20 जातियों में ही सबसे ज्यादा मजदूर हैं। कुम्हार कुमावत जाति से 3.32 लाख लोग मजदूर हैं। ओबीसी में मजदूरी के मामले में कुमावत पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 2.67 लाख मजदूर सैनी जाति के हैं। तीसरे स्थान पर 2.16 लाख मजदूरों के साथ जाट हैं। गुर्जर 1.80 लाख मजदूर हैं। रावत 1.25 लाख और जांगिड़ 1.15 लाख मजदूर हैं।
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट सर्कल पर मानव श्रृंखला बनाकर गिरफ्तारियां दी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौजूद आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण कड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है जो गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 2025 में 1500 रूपये की मानदेय बढ़ोतरी को भी लागू नहीं किया गया है और न ही आशा वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान मौजूद आशा वर्करों ने बताया कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक 26 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने मानदेय को महंगाई भत्ते से जोड़ने, मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश देने, सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष करने, सेवानिवृति पर सम्माजनक राशि देने, फील्ड कार्य के दौरान आशा वर्कर की दुर्घटना या मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये की सहायता देने, सभी आशा वर्करों के परिवारों को बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बकाया भुगतान जारी करने, ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल और पर्याप्त डाटा उपलब्ध करवाने, अस्पतालों में आशा वर्करों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि आज गिरफ्तारी देकर आंदोलन किया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा।
    1
    आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले
जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट सर्कल पर मानव श्रृंखला बनाकर गिरफ्तारियां दी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौजूद आशा सहयोगिनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि आशा वर्कर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण कड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है जो गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम करती है। इसके बावजूद उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 2025 में 1500 रूपये की मानदेय बढ़ोतरी को भी लागू नहीं किया गया है और न ही आशा वर्करों को राज्य
कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान मौजूद आशा वर्करों ने बताया कि जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता तब तक 26 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षाओं का लाभ दिया जाये। उन्होंने मानदेय को महंगाई भत्ते से जोड़ने, मातृत्व एवं चिकित्सा अवकाश देने, सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष करने, सेवानिवृति पर सम्माजनक राशि देने, फील्ड कार्य
के दौरान आशा वर्कर की दुर्घटना या मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये की सहायता देने, सभी आशा वर्करों के परिवारों को बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बकाया भुगतान जारी करने, ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल और पर्याप्त डाटा उपलब्ध करवाने, अस्पतालों में आशा वर्करों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि आज गिरफ्तारी देकर आंदोलन किया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जायेगा।
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.