*रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
*रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों
से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र
निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
- भीलवाड़ा में सड़क-नाली की बदहाली को लेकर एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 16 एवं 18, गाडरी खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण की ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभाविमांग को लेकर एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। त होने के साथ ही क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ज्ञापन में सड़क की दुर्दशा, दुर्घटनाओं का खतरा, जलभराव एवं जलजमाव तथा बढ़ती गंदगी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पूर्ण मल गाडरी तथा यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनवारी गाडरी सहित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड 16 और 18 में नई सड़क एवं नाली का निर्माण जल्द करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की।1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक अशोक कोठारी की भावुक अपील । क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जिलेवासियों एवं राष्ट्रभक्तों से इस राष्ट्रभक्ति के महाउत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। विधायक कोठारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराएं। उन्होंने आमजन से तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने तथा देश के प्रति एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। संदेश ------- देश की शान, हमारा तिरंगा। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!2
- उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल उपनगर पुर में संकल्प सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल पुर, भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री तथा मेवाड़ के नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार, 11 अगस्त को S.B.G.S.S. पुर गौशाला (काइन हाउस) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया। सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, अंजुमन कमेटी सदर रमजान मोहम्मद, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंदस वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई एवं आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुर गौशाला के व्यवस्थापक छोटू गाडरी एवं पीयूष विश्नोई ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गौ सेवा तथा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं गौ माता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने और समाज को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।4
- फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिव भक्तों को 5100 लीटर मिल्करोज व 501 किलो केले का किया वितरित भीलवाड़ा। फाइनेंसर्स क्लब द्वारा शिवभक्तों के लिए मिल्करोज, केले व चिप्स का वितरण किया गया| कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंह कानावत व फाइनेंसर्स क्लब अध्यक्ष रितेश गुर्जर ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है, सावन का दूसरा सोमवार होने से शहर के विभिन्न स्थानों से शिव भक्त हरणी महादेव मंदिर में पैदल दर्शन करने जाते है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों से कावड यात्रा शुरू होकर हरणी महादेव जाती है जिसमें हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है। आमजन की भगवान भोलेनाथ में आस्था को देखते हुए फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों ने मिलकर 5100 लीटर मिल्करोज तैयार किया गया साथ ही 501 किलो केले, 2100 चिप्स के पैकेट, 2100 पानी की बोतल मंगवाई गई| पूरे दिन भर श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर वहां से गुजरे तो फाइनेंसर्स क्लब ने श्रद्धालुओं व कावड यात्रियों का स्वागत किया| उनको ताजा मिल्करोज पिलाया, केले, चिप्स व पानी की बोतल दी गई। श्रद्धालुओं ने मिल्करोज व चिप्स का सेवन किया| पूरे दिनभर फाइनेंसर्स क्लब के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं को मिल्करोज पिलाया गया। संयोजक कानावत ने बताया कि फाइनेंसर्स क्लब द्वारा विगत 5 वर्षों से कावड यात्रियों के लिए मिल्करोज का वितरित किया जा रहा है। मिल्करोज वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, रितेश गुर्जर, विक्रांत गर्ग, मोहित देवड़ा, दीपक जिनगर, कुलदीप सिंह, खुमान सिंह, हनुमान सिंह, अनूप सिंह, लोकेश बिष्ट, संदीप घावरी, भंवरी गाडरी, दीपक जोशी, अशोक वैष्णव, भारत सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, बाबू सिंह, भंवर सिंह, हरिओम सिंह, कैलाश सिंह, विकाश माली, अशोक गर्ग, निशा कँवर गौड़, वनिता कंवर पंवार, सुनीता कंवर राठौड़, हितेश बडवा, समर सिंह, ठाकुर सिंह, लव सिंह, कुश सिंह ने योगदान दिया।1
- कांग्रेस बैठक में भीड़ इतनी कि पूर्व प्रधान को बैठना पड़ा नीचे कार्यकर्ताओं को दिया टिकट का भरोसा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण बैठक स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान *नीरज गुर्जर* को भी नीचे बैठकर बैठक में शामिल होना पड़ा। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता साफ नजर आई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज गुर्जर ने कहा कि `पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।` उन्होंने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट रखी और संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।3
- Jaipur : निकाय चुनाव से पहले आरक्षण की लॉटरी की तारीख तय, 13 अगस्त को निकलेगी मेयर-सभापति-चेयरमैन की लॉटरी #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — भीलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का संदेश । 🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — भीलवाड़ा में राष्ट्रभक्ति का संदेश क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन एंव राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त तक चल रहे इस अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने क्षेत्रवासियों और राष्ट्रभक्तों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। विधायक ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा लहराने से देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी तथा नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश मिलेगा। अभियान के दौरान आमजन से तिरंगे का सम्मान बनाए रखते हुए पूरे उत्साह के साथ इस राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई है। तो आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें— हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा। जय हिंद! 🇮🇳1
- सीगोली तिलस्वां घाट पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक सिंगोली सिंगोली तिलस्वां घाट पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक1