Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीगोली तिलस्वां घाट पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक सिंगोली सिंगोली तिलस्वां घाट पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक
Sattu regar
सीगोली तिलस्वां घाट पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक सिंगोली सिंगोली तिलस्वां घाट पर ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक
More news from Rajasthan and nearby areas
- *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल *रा.उ.मा.वि. राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का हुआ शुभारंभ* भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत' अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से आए प्रबुद्ध अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे एवं विभिन्न व्यसनों के दुष्प्रभावों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मीडिया कवरेज करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पधारीं मुख्य अतिथि अनीता दीदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती अंकिता उपाध्याय ने शब्द-पुष्पों के माध्यम से पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत-सत्कार किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक धीरज जोशी, राजेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर व्यास, सांवरा लाल कुमावत, विक्रम चौधरी, अर्चना जोशी, श्रद्धा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।4
- सात भाइयों की झोपड़ी में घुसा गोयरा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू चित्तौड़गढ़। बस्सी सात भाइयों की झोपड़ी में मकान के अंदर घुसा गोयरा, 3 दिन से ग्रामीणों में दहशत; टायर जलाकर धुआं करने का भी किया प्रयास, बस्सी अभ्यारण्य टीम ने घंटों बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- कांग्रेस बैठक में भीड़ इतनी कि पूर्व प्रधान को बैठना पड़ा नीचे कार्यकर्ताओं को दिया टिकट का भरोसा शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक रविवार को शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने पर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण बैठक स्थल पर कुर्सियां कम पड़ गईं। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान *नीरज गुर्जर* को भी नीचे बैठकर बैठक में शामिल होना पड़ा। इससे संगठन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता साफ नजर आई। बैठक को संबोधित करते हुए नीरज गुर्जर ने कहा कि `पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं। आगामी चुनाव में मेहनत और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।` उन्होंने गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट रखी और संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।3
- एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.1
- ढाई घंटे में 40 किमी का तांडव! दौड़ते-भागते त्रिदेव महादेव पहुंचे 31 कांवड़िये* *सावन के दूसरे सोमवार को धनोप से कंवलियास तक निकली प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा, त्रिदेव महादेव का किया जलाभिषेक* फूलियाकलां (के एम कुरेशी) सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। धनोप स्थित देवी सागर सरोवर के नीलकंठ महादेव मंदिर से त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास तक प्रथम डाक निशान कांवड़ यात्रा का आयोजन भक्तिमय माहौल में किया गया। यात्रा में 31 शिवभक्त कांवड़ियों ने भाग लिया और करीब 40 किलोमीटर की दूरी महज ढाई घंटे में दौड़ते-भागते तथा कांवड़ एक-दूसरे को सौंपते हुए पूरी की। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:15 से 7:15 बजे के बीच नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में पंडित मदनलाल पंडा के मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर शिवभक्त धनोप माताजी होते हुए कंवलियास के लिए रवाना हुए। इस दौरान डिजे की धुन पर कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। तांडव शैली में दौड़ते-भागते कांवड़िये एक-दूसरे को कांवड़ सौंपते हुए बिना रुके अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। लगातार ढाई घंटे की इस डाक कांवड़ यात्रा के बाद श्रद्धालु सुबह 9:15 बजे त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास पहुंचे। डाक कावड़ यात्रा के पहुंचते ही त्रिदेव मंदिर जाने वाले रास्ते को मंदिर कमेटी द्वारा खाली करवाया गया तथा भारी भीड़ के होते हुए भी जिलाभिषेक के लिए 20 मिनट का समय दिया। जिलाभिषेक के बाद धनोप डाक कावड़ यात्रा का मंदिर कमेटी व पुजारी ने जलपान कराकर, तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। यहां शिवभक्तों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजक पवन कुम्हार ने बताया कि प्रथम डाक निशान यात्रा के तत्वावधान में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवमय बना रहा। आयोजन में जगदीश खाती, पवन कुम्हार, अंकित मालू, तेजमल मेंघवंशी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- 251 कावड़ियों ने तीन तीर्थों के पवित्र जल से किया बढ़लेश्वर महादेव का अभिषेक सावन महोत्सव के तहत निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प बिछाकर हुआ कावड़ियों का स्वागत; संत मायाराम ने मातृशक्ति को दिया मन की शक्ति मजबूत करने का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 251 कावड़ियों ने तीन तीर्थों के पवित्र जल से किया बढ़लेश्वर महादेव का अभिषेक सावन महोत्सव के तहत निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प बिछाकर हुआ कावड़ियों का स्वागत; संत मायाराम ने मातृशक्ति को दिया मन की शक्ति मजबूत करने का संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा में कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित सावन महोत्सव के तहत सोमवार को 251 कावड़ियों की भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा पंचायत भवन, कोली मोहल्ले से प्रारंभ होकर वीरांगना झलकारी बाई सर्किल, पेट्रोल पंप एवं आदर्श नगर गेट होते हुए आदर्श नगर स्थित बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। कावड़ियों द्वारा मां नर्मदा के ओंकारेश्वर, मां गंगा के हरिद्वार एवं तीर्थराज पुष्कर से लाए गए पवित्र जल को मंदिर में पहुंचाया गया। इसके बाद तीनों तीर्थों के पवित्र जल के त्रिवेणी संगम जल से बढ़लेश्वर महादेव शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कावड़ियों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अनूठे तरीके से स्वागत किया। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर गर्भगृह तक पुष्प बिछाकर कावड़ियों का स्वागत किया गया। कावड़ियों के पैरों के नीचे गुलाब के पुष्प बिछाए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। संत मायाराम ने किया भगवान शिव के दर्शन कार्यक्रम में गोविंद साईं हरिश्रेवा आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के संत मायाराम ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर बढ़लेश्वर महादेव मंदिर के पंडित रामचंद्र मंडिया ने संत मायाराम का तिलक लगाकर एवं मारवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं कोली समाज वीरांगना झलकारी बाई महिला मंडल की सदस्यों ने भी संत मायाराम को मारवाड़ी साफा बंधवाकर सम्मान किया। कोली समाज विकास ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने बताया कि सावन महोत्सव के तहत आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाला रहा। मातृशक्ति को दिया आध्यात्मिक संदेश संत मायाराम ने महिला मंडल की ओर से रखी गई मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि मन की शक्ति को मजबूत रखें और भगवान का नित स्मरण करें। जीवन में आने वाले सभी संकटों को ईश्वर की शरण में समर्पित कर विश्वास एवं धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बढ़लेश्वर मंदिर दीवार प्रकरण समाप्त करने की मांग कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति ने बढ़लेश्वर महादेव मंदिर दीवार प्रकरण का मुद्दा भी संतों के समक्ष रखा। समाजजनों ने संतों के माध्यम से नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की दीवार को लेकर की जा रही कार्रवाई एवं प्रकरण को तत्काल समाप्त करने की मांग सरकार से की। श्रद्धालुओं ने कहा कि बढ़लेश्वर महादेव मंदिर से क्षेत्रवासियों की धार्मिक एवं सामाजिक आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए धर्महित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए मंदिर की दीवार से संबंधित प्रकरण का शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान किया जाए तथा मंदिर की दीवार को लेकर चल रही कार्रवाई को समाप्त किया जाए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता, महिला सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम में रामलाल, मोतीसिंह, भगीरथ, खेमचंद, राकेश, मोतीलाल, महेंद्र कुमार, रूपलाल, सोहनलाल, सेवंतीलाल, नरेंद्र कुमार, लक्ष्मीनारायण, अशोक, मोहनलाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से अंतिमा, अंजना, जानकी, मधु, राजेश्वरी, दुर्गा, पूजा, शालिनी, संगीता, सुनीता, अजय, पार्वती सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।4
- माधोपुर में 12 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू माधोपुर में खेत में निकला 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, 40 किलो वजन—वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान बूंदी, 10 अगस्त। शहर के छत्रपुरा स्थित मालियों के नोहरे में सोमवार को सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर का आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24, 25 और 26 के निवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में सुबह से ही विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आमजन ने बिजली, चिकित्सा, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा, विवाह पंजीयन, श्रम कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, निर्वाचन एवं मतदाता पहचान पत्र सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। अभियान दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मांगों के संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद सभापति राजकुमार श्रंगी एवं शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सोच हर नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की है। इसी उद्देश्य से अभियान को लगातार विभिन्न वार्डों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पार्षद रमेश हाड़ा, त्रिलोक कुमार, रामवीर गुर्जर, अशोक जैन, चेतन पंचोली, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा, संजय भूतानी, अनिल जांगिड़, प्रदीप श्रीमाल, मुकेश सोमानी, महावीर सालीवाल, दिलीप सिंह, हेमंत मीणा, मनीष सिसोदिया, मनोज गौतम, मुरली नागर, मनोज जांगिड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।1
- बारिश के बाद खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर फैला गंदा पानी, क्षेत्रवासी परेशान बूंदी। शहर में बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर नल का गंदा पानी फैलने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कहीं घरों में और दुकानों में घुसा पानी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिला कलेक्टर के सख्त आदेशों के बावजूद नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नालों और जल निकासी व्यवस्था की सही तरीके से सफाई नहीं की गई। इसके चलते बारिश होते ही हर वर्ष सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। गंदे पानी के सड़क पर फैलने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या के साथ बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर मार्ग की नालियों की तत्काल सफाई करवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को हर साल होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े।1