Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवीन पदस्थ माननीय कलेक्टर महोदय श्री सौरभ सोनवने जी आज प्रथम बार पहुंचे मुलताई की उद्गम स्थल एवं संबंधित क्षेत्रों का विस्तृत किया निरीक्षक
Kashinath Sahu
नवीन पदस्थ माननीय कलेक्टर महोदय श्री सौरभ सोनवने जी आज प्रथम बार पहुंचे मुलताई की उद्गम स्थल एवं संबंधित क्षेत्रों का विस्तृत किया निरीक्षक
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बैतूल। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि पकड़ी गई ब्राउन शुगर इंदौर से सप्लाई की गई थी। इस पर पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया, जहां से मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: भूपेंद्र उर्फ बॉबी (26 वर्ष) निवासी किंग्स पार्क, न्यू गौरी नगर, इंदौर तथा आशुतोष उर्फ आशु (28 वर्ष) निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट, देवास नाका, इंदौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्ती: आरोपियों के पास से 11,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में शामिल टीम: निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके सहित आरक्षक अनुरुद्ध यादव, नितिन चौहान एवं दीपेन्द्र सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है। जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2
- किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे अधोसंरचना निर्माण तथा विकास के लिए 33 हजार 985 करोड़ रूपये की स्वीकृति इन्दौख-रुदाहेड़ा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 157 करोड़ 14 लाख रूपये की स्वीकृति छिन्दवाडा सिंचाई कॉम्पलेक्स परियोजना में पुनर्वास के लिए 969 करोड़ रूपये के विशेष पुनर्वास पैकेज की स्वीकृति लोक निर्माण अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 25,164 करोड़ रूपये की स्वीकृति निःशुल्क साइकिल प्रदाय योजना और शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिए 2,190 करोड़ 44 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए 5,479 करोड़ रूपये की स्वीकृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में परिजन आवास की स्थापना की स्वीकृति छठवें राज्य वित्त आयोग के कार्यों के संपादन के लिए 15 पदों के सृजन की स्वीकृति "मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम" के लिए 24 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय2
- पांढुर्णा:- जिले के सौंसर में आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। 9 महीनों से वेतन न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने रेवनाथ चौरे पार्क में बैठक कर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजू खंडाइत ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे हर परिस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं संभालती हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा।1
- न्यूज ऐसीपी भारत से देवी नाथ लोखंडे की रिपोर्ट न्यूज ऐसीपी भारत-बैतूल •• बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में ग्राम धामोरी के सावंगी रोड पर हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 21 अप्रैल को उमेश शोभनाते (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। •• जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते 7 नाबालिगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (सीसीटीवी, सीडीआर) के आधार पर सभी आरोपियों को 22 अप्रैल को हिरासत में ले लिया। •• घटना में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की अपील: बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।3
- Post by Dvarka tumram1
- *अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं गौवंश तस्करी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन।* भैंसदेही अवैध शराब की बिक्री, जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों के विरोध में आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर भाजपा सरकार एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक के नाम एसडीओपी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा। और ज्ञापन में बताया कि भैंसदेही शहर व ग्राम गुदगांव,सावलमेंढा,कोथलकुण्ड, खोमई,झल्लार एवं अन्य क्षेत्रों में जुआ-सट्टा बढ़े स्तर पर संचालित हो रहा है, जिसके कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं,बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम खामला एवं बराहपुर में खुलेआम किराना दूकानों से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराब ठेकेदार के आदमियों द्वारा गांव-गांव में जाकर शराब बेची जा रही है जिस कारण युवा नशे के आदि हो रहे। महाराष्ट्र से नजदीक होने के कारण भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम खामला से एवं खोमई जनोना पुलिस चौकी होते हुए भी वहा से बड़ी संख्या में गौवंश भरी गाड़िया निकलकर महाराष्ट्र क़त्लखाने जा रही हैं। लेकिन पुलिस विभाग इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों पर लगाम नहीं लग रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं गौवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नही हो रही हैं जिससे अपराधियों के हौशले बुलंद है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर ने कहा कि पूरे क्षेत्र में खुलेआम अवैध सट्टा-जुआ का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है. इस अवैध गतिविधि के कारण कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग को कड़े शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही इन सभी अवैध गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाए।3
- शादी समारोहों में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी आगामी विवाह सीजन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को जाम से मुक्ति दिलाने हेतु पुलिस विभाग एवं यातायात थाने द्वारा मैरिज लॉन संचालकों और बैंड-डीजे संचालकों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैरिज लॉन संचालकों के लिए अनिवार्य शर्तें: 1. पार्किंग प्रबंधन: सभी मैरिज लॉन में वाहनों के लिए क्षमता के अनुसार पर्याप्त पार्किंग स्थल होना अनिवार्य है। सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर संचालक जिम्मेदार होंगे। 2. ट्रैफिक मार्शल: मुख्य मार्ग पर स्थित मैरिज लॉन संचालकों को यातायात प्रबंधन हेतु अपने खर्च पर 'ट्रैफिक मार्शल' तैनात करने होंगे। इन मार्शलों के पास अनिवार्य रूप से लाइट बटन और लाइट होल्डर होने चाहिए। 3. प्रशासनिक सूचना: पार्किंग और ट्रैफिक मार्शल इंचार्ज के नाम व मोबाइल नंबर की सूची संबंधित यातायात थाने में जमा करानी होगी। 4. साइन बोर्ड: मैरिज लॉन के बाहर सूचना बोर्ड और 'नो पार्किंग' बोर्ड लगाना अनिवार्य है। 5. अनुबंध और हिदायत: लॉन संचालक दोनों पक्षों (वर-वधू पक्ष) को वाहन पार्किंग के संबंध में लिखित रूप से हिदायत देंगे। 6. कर्मचारियों का रिकॉर्ड: कैटरिंग, लाइट और मैनेजमेंट में काम करने वाले बाहरी मजदूरों और कर्मचारियों की सूची अनिवार्य रूप से रखनी होगी। 7. CCTV निगरानी: सुरक्षा की दृष्टि से पूरे समारोह की सतत निगरानी के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाना अनिवार्य है। बारात एवं डीजे संचालन हेतु नियम: 1. सीमित संचालन: बारात ले जाते समय सड़क के केवल बाईं ओर (साइड शोल्डर) का उपयोग करें। मुख्य मार्ग पर डीजे का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ताकि आवागमन बाधित न हो। 2. आपातकालीन वाहन: एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता देना अनिवार्य होगा। 3. ध्वनि मानक: माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, डीजे का संचालन केवल निर्धारित समय और तय डेसीबल (Decibel) सीमा के भीतर ही किया जाएगा। 4. जब्ती की कार्रवाई: वाहन की बॉडी के बाहर साउंड बॉक्स लगाना प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन जब्त कर कोर्ट और आरटीओ (RTO) को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रशासन की अपील: पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों और मैरिज गार्डन संचालकों से अनुरोध करता है कि वे इन नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।1
- बैतूल। जिले के थाना आठनेर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में 7 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम धामोरी निवासी कमलेश सोभनाते ने सूचना दी कि उसके भाई उमेश शोभनाते उर्फ गोलू (उम्र 40 वर्ष) की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरेन्द्र जैन (पुलिस अधीक्षक, बैतूल) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पेट और गले पर धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई। इसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर संदेहियों की पहचान की। लगातार दबिश और सघन जांच के बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को सभी 7 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे एक पारिवारिक विवाद कारण बना। मृतक और आरोपियों के बीच उसकी मां को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में इतना बढ़ गया कि नाबालिगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक मोटरसाइकिल (हीरो होंडा) भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सउनि दिनेश धुर्वे सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और समस्याओं का समाधान वैधानिक तरीके से करें। — “समाज में शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।”2
- पांढुर्णा:- जिले के सौंसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर अब विरोध के सुर तेज होने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को पिछले 9 महीनों से उनका पूरा वेतन नहीं मिला है। आज रेवनाथ चौरे पार्क में आयोजित एक बैठक के दौरान लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारी राजू खंडाइत ने प्रशासन को जमकर घेरा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सौंसर के रेवनाथ चौरे पार्क में आज बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुईं। इन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शासन की हर जन-कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुँचाने के बावजूद, उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। चाहे कड़ी धूप हो, बरसात हो या फिर नदी-नाले उफान पर हों, ये आशा बहनें जच्चा-बच्चा की सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर काम करती हैं। लेकिन पिछले 9 महीनों से वेतन न मिलने के कारण अब इनके सब्र का बांध टूट रहा है। राजू खंडाइत (जिला उपाध्यक्ष, लघु वेतन कर्मचारी संघ) ने कहा कि "हमारी आशा बहनों को 9 माह से पूर्ण वेतन नहीं मिल रहा है। ये बहनें ग्रामीण क्षेत्रों में शासन का पूरा काम करती हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं दिया जा रहा। मैं प्रशासन और उच्च अधिकारियों से नम्र निवेदन करता हूँ कि इनका रुका हुआ वेतन तत्काल दिया जाए, अन्यथा स्वास्थ्य विभाग सौंसर और जिला पांढुर्णा में उग्र आंदोलन होगा।" अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इन कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर कब तक संज्ञान लेता है, या फिर सौंसर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने का इंतजार किया जाएगा।1