इंदौर से दबोचे गए ब्राउन शुगर सप्लायर, बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई बैतूल में पकड़ी गई ड्रग्स की कड़ी इंदौर से जुड़ी, सप्लायर गिरफ्तार बैतूल। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि पकड़ी गई ब्राउन शुगर इंदौर से सप्लाई की गई थी। इस पर पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया, जहां से मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: भूपेंद्र उर्फ बॉबी (26 वर्ष) निवासी किंग्स पार्क, न्यू गौरी नगर, इंदौर तथा आशुतोष उर्फ आशु (28 वर्ष) निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट, देवास नाका, इंदौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्ती: आरोपियों के पास से 11,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में शामिल टीम: निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके सहित आरक्षक अनुरुद्ध यादव, नितिन चौहान एवं दीपेन्द्र सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है। जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इंदौर से दबोचे गए ब्राउन शुगर सप्लायर, बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई बैतूल में पकड़ी गई ड्रग्स की कड़ी इंदौर से जुड़ी, सप्लायर गिरफ्तार बैतूल। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि
पकड़ी गई ब्राउन शुगर इंदौर से सप्लाई की गई थी। इस पर पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया, जहां से मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: भूपेंद्र उर्फ बॉबी (26 वर्ष) निवासी किंग्स पार्क, न्यू गौरी नगर, इंदौर तथा आशुतोष उर्फ आशु (28 वर्ष) निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट, देवास नाका, इंदौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्ती: आरोपियों के पास से 11,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में शामिल टीम: निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके सहित आरक्षक अनुरुद्ध यादव, नितिन चौहान एवं दीपेन्द्र सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है। जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- आमला। शहर में जारी निर्माण कार्यों के बीच ठेकेदार की घोर लापरवाही और नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता ने आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। बुधवार दोपहर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन डिवाइडर के पिलर से जा टकराया। हादसा बड़ा रूप ले सकता था, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। शहर में चंद्रभागा नदी से बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर निर्माण का कार्य लाखों रुपये की लागत से किया जा रहा है। वहीं जनपद चौक से पीरमंजिल तक सड़क और नाली निर्माण का ठेका भी उसी एजेंसी के पास है। बावजूद इसके कार्यों में भारी अनियमितताएं और लापरवाही साफ नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, निर्माण एजेंसी ने पहले डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट का कार्य शुरू किया, लेकिन कुछ ही दिनों में उसे अधूरा छोड़कर पीरमंजिल क्षेत्र में नाली निर्माण शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क को जगह-जगह खोद दिया गया, जिससे पूरा मार्ग अव्यवस्थित हो गया है और आवागमन बाधित हो रहा है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि निर्माण स्थल पर न तो चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई है। रात के समय अंधेरे में यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थिति को और गंभीर बनाता है यह तथ्य कि कई स्थानों पर पिछले हफ्तों से काम पूरी तरह बंद पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी—सीएमओ और संबंधित इंजीनियर—मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। *व्यस्त मार्ग बना जोखिम का रास्ता* आमला-बोरदेही मुख्य मार्ग शहर की जीवनरेखा माना जाता है, जहां दिनभर भारी वाहनों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों का लगातार आवागमन रहता है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ साबित हो रही है। *नागरिकों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग* घटना के बाद क्षेत्रवासियों में ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर तत्काल चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।2
- ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले आरोपियो कों पुलिस णे इंदौर से किया गिरफ्तार 🔹थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 19.04.2026 को दो व्यक्तियों से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में नशे के कारोबार में सम्मिलित सम्पूर्ण गैंग का पर्दाफाश करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देश दिए गए थे। 🔹थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उक्त प्रकरण में आगे विवेचना करते हुए टीम रवाना कर बैतूल में पकड़ाई ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. भूपेंद्र उर्फ़ बॉबी पिता रामकृष्ण लोवंशी उम्र 26 साल निवासी 40/2 किंग्स पार्क न्यू गौरी नगर इंदौर थाना हीरानगर इंदौर । 2. आशुतोष उर्फ आशु पिता देवेंद्र सिंह सिसोदिया उम्र 28 साल निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट देवास नाका इंदौर थाना लसूडिया इंदौर *जप्ती:* नकद राशि 11750 *कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके, आरक्षक अनुरुद्ध यादव, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक दीपेन्द्र सिंह।1
- आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धामोरी में राजमिस्त्री की हुई निर्मम हत्या का आठनेर पुलिस ने महज़ 24 घंटों में खुलासा कर 7 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। घटना 21, अपैल की बताई जा रही है जहां धामोरी निवासी उमेश शोभनाते का शव सावंगी रोड़ पर पड़ा मिला शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिलने से मामला हत्या से जोड़ा गया आठनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेजी से शुरू कर सीसीटीवी फुटेज सहित एंगल से पुछताछ की जिसमें सामने आया की मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है आरोपीयों की मां को लेकर मृतक के बीच विवाद सामने आया। इसी वजह से 7 नाबालिगों ने मृतक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाकर आरोपीयों को गिरफतार कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी ने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं से बच्चे बच सकें। जो चिंता का विषय है।1
- धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। यह अटूट सत्य प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों का सार है। महाराज जी बताते हैं कि जब मनुष्य अपने जीवन को धर्म और भक्ति से जोड़ लेता है, तो दुनिया की कोई भी शक्ति उसे विचलित नहीं कर सकती। उनकी वाणी उलझी हुई जिंदगी को सुलझाने और मन को शांति प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रेमानंद जी महाराज के विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए आप उनके चैनल को फॉलो और लाइक कर सकते हैं। उनके सत्संग न केवल हमें सही दिशा दिखाते हैं, बल्कि कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की शक्ति भी देते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं और आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहते हैं, तो महाराज जी के बताए मार्ग का अनुसरण करें। राधे राधे।1
- पांढुर्णा:-स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनी कार्यकर्ता बोलीं—मांगें पूरी न हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रशासन से समाधान की उम्मीद। पांढुर्णा जिले के सौंसर में आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पिछले 9 महीनों से उन्हें पूर्ण वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सौंसर के रेवनाथ चौरे पार्क में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एकत्रित हुईं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष राजू खंडाइत ने प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यदि जल्द ही वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जच्चा-बच्चा देखभाल, टीकाकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करती हैं। कठिन परिस्थितियों में भी सेवाएं देने के बावजूद, समय पर वेतन न मिलना उनके लिए गंभीर समस्या बन गया है। वहीं, इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। जानकारों का मानना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है। फिलहाल, सभी की नजरें प्रशासनिक कदमों पर टिकी हैं कि आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है और स्थिति को कैसे संतुलित किया जाता है।1
- न्यूज़ ऐसीपी भारत.. ••• दमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेना खालसा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यशैली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में खुलेआम चल रहे अवैध कोयला खनन और ईटा भट्टा संचालक को उसकी सप्लाई करने का खेल अब ग्रामीणों मे गुस्से का कारण बन चुका है। •• ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-दहाड़े कोयले की अवैध खुदाई थाना दमुआ अंतर्गत स्थानीय क्षेत्रो मे करी जा रही है जिसे बिना किसी डर के ये बेखौफ माफिया ईंट भट्ठों मे पिकअप वाहनों, साईकिलो के जरिए बाहर तक सप्लाई किया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि प्रशासन की नजरों से कैसे बच रही है, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? अवैध गतिविधियों का खेल सब जानते हैं फिर भी चुप्पी क्यों? •• गांव के लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय स्तर पर कुछ प्रचलित रेतमाफ़ियायों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं हो रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं न कहीं मिलीभगत की बू भी उठ रही है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते कोलमाफिया सबसे गंभीर पहलू यह है कि यह ईंट भट्ठा स्कूल के बिल्कुल पास संचालित हो रहा है। जहरीला धुआं सीधे बच्चों की सांसों में जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई बच्चे बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक सिर्फ जांच का राग अलाप रहे हैं। जनता का सीधा सवाल – कार्रवाई कब ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा, या फिर प्रशासन वाकई एक्शन मोड में आएगा? अगर यही हाल रहा तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटना तय है। अब देखना होगा कि प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है या फिर अवैध खनन माफिया पर कठोर प्रहार करता है।1
- पुलिया से उछलकर खाई में गिरी कार 7 लोक पूरी तरह से जख्मी5
- बैतूल। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बैतूल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान सामने आया कि पकड़ी गई ब्राउन शुगर इंदौर से सप्लाई की गई थी। इस पर पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया, जहां से मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी: भूपेंद्र उर्फ बॉबी (26 वर्ष) निवासी किंग्स पार्क, न्यू गौरी नगर, इंदौर तथा आशुतोष उर्फ आशु (28 वर्ष) निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट, देवास नाका, इंदौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जप्ती: आरोपियों के पास से 11,750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कार्रवाई में शामिल टीम: निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके सहित आरक्षक अनुरुद्ध यादव, नितिन चौहान एवं दीपेन्द्र सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई है। जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।2