logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फौजी ने दिखाया ग्लेशियर की रोटी का हाल, फिर हंसते हुए बनाया वीडियो, जज्बा देख लोग बोले- हमें आप पर गर्व है !

5 hrs ago
user_Bherulal Damor
Bherulal Damor
सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
5 hrs ago
3020c019-8dc2-4d20-b54b-768b3f2b45bc

फौजी ने दिखाया ग्लेशियर की रोटी का हाल, फिर हंसते हुए बनाया वीडियो, जज्बा देख लोग बोले- हमें आप पर गर्व है !

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के हनुमान मंदिर में शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी सज्जन सिंह राव, अतिविशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के मंडल संयोजक गणेश लाल प्रजापत के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के बाद अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत द्वारा किया गया।
    1
    उदयपुर जिले मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के हनुमान मंदिर में शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी सज्जन सिंह राव, अतिविशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम के मंडल संयोजक गणेश लाल प्रजापत के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के बाद अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह कितावत द्वारा किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • चिकारड़ा- साँवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। मंदिर में पहला हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक जारी रहा, आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर हनुमान जी मंदिर पर संध्या के समय विशेष आरती पूजा के साथ बालाजी महाराज को 16 किलो आटे का विशाल रोट अर्पित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाकर महाआरती की। विशेष आकर्षण महिलाओं का घूमर नृत्य रहा ढोल की थाप पर महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य घूमर करते हुए अपने श्रद्धा अपनी आस्था अपना विश्वास बालाजी महाराज के सामने प्रकट किया । मंशापूर्ण महादेव की सेवा और भंडार दर्शन मंदिर प्रांगण में विराजित मंशापूर्ण महादेव को भी वैशाख के महीने में शीतलता प्रदान करने हेतु 'गलती' (पानी का घड़ा) बांधी गई। जिससे भोलेनाथ को शितिलता मिलती रहे। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी का भंडार खोला गया, जिसमें ₹10,745 की दान राशि प्राप्त हुई। देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर यह आयोजन इस पर्व खास क्यों रहा यह आयोजन इस दिन खास इसलिए रहा कि उक्त मंदिर स्थापना के बाद पहला मौका होगा कि हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया । आरती और भोग के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देर रात तक महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित होकर मंगल गीत और भजन गाती रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर रहा। सेवादारों का रहा विशेष सहयोग मुख्य पुजारी हीरालाल वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अम्बा लाल लोहार, दिनेश गायरी, देवी लाल लोहार, रमेश गायरी, नाना लाल सुथार, सागर , भगवती लाल लोहार, रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई ग्रामीणों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं। मान्यता यह है कि साँवलिया जी मुख्य मार्ग पर स्थित इस दरबार के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता। सच्चे मन से की गई हर मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है।
    3
    चिकारड़ा- साँवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। मंदिर में पहला हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक जारी रहा, आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस मौके पर हनुमान जी मंदिर पर संध्या के समय विशेष आरती पूजा के साथ  बालाजी महाराज को 16 किलो आटे का विशाल रोट अर्पित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाकर महाआरती की।
विशेष आकर्षण महिलाओं का घूमर नृत्य रहा 
ढोल की थाप पर महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य घूमर करते हुए अपने श्रद्धा अपनी आस्था अपना विश्वास बालाजी महाराज के सामने प्रकट किया । 
मंशापूर्ण महादेव की सेवा और भंडार दर्शन
मंदिर प्रांगण में विराजित मंशापूर्ण महादेव को भी वैशाख के महीने में शीतलता प्रदान करने हेतु 'गलती' (पानी का घड़ा) बांधी गई। जिससे भोलेनाथ को शितिलता मिलती रहे। 
चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी का भंडार खोला गया, जिसमें ₹10,745 की दान राशि प्राप्त हुई।
देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर
यह आयोजन इस पर्व खास क्यों रहा 
यह आयोजन इस दिन खास इसलिए रहा कि उक्त मंदिर स्थापना के बाद पहला मौका होगा कि हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया ।  आरती और भोग के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देर रात तक महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित होकर मंगल गीत और भजन गाती रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर रहा।
सेवादारों का रहा विशेष सहयोग
मुख्य पुजारी हीरालाल वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अम्बा लाल लोहार, दिनेश गायरी, देवी लाल लोहार, रमेश गायरी, नाना लाल सुथार, सागर , भगवती लाल लोहार, रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई ग्रामीणों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं।
मान्यता यह है कि
साँवलिया जी मुख्य मार्ग पर स्थित इस दरबार के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता। सच्चे मन से की गई हर मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे। इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    4
    धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे।
इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है।
इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नवनियुक्त जिला कलक्टर देशलदान ने किया उपखंड क्षेत्र आसपुर-साबला दौरा, पंचायत समिति साबला में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी गांवों में समय पर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर देशलदान  डूंगरपुर, 4 अप्रैल। नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री देशलदान ने शनिवार को आसपुर उपखंड क्षेत्र के सोमकमला आबा बांध का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईएन से बांध की कुल जलधारण क्षमता, वर्तमान जल स्तर, नहर प्रणाली, कुल सिंचित क्षेत्र एवं जल वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देशप्रदान किए। उन्होंने जल वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक किसान तक निर्धारित समय पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नहरों के रखरखाव, जल रिसाव रोकने, तथा सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इसी क्रम में उन्होंने पंचायत समिति साबला के बैठक कक्ष में उपखंड आसपुर एवं साबला के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने ब्लॉक साबला में जन कल्याणकारी योजना, फ्लैगशिप योजना ऑनलाइन नामांकन, राजस्व कार्य के संपादन, बेणेश्वर धाम स्थल पर विकास कार्य की प्रगति तथा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक में उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारी से पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास,अब तक पूर्ण किए गए आवास तथा शेष रहे आवास की जानकारी लेते हुए उनको समय पर पूर्ण करने के लिए साथ ही उन्होंने स्वच्छता के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेकर स्वच्छता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए हर घर नल कनेक्शन, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए  हेडपंप तथा खराब हेडपंप की जानकारी लेते हुए जो खराब है  उनको समय पर ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी गांव में पेयजल सप्लाई को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी पालनहार योजना में लाभान्वित, परीक्षा परिणाम, विद्यालय में नामांकन, जर्जर भवनों की स्थिति विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की जानकारी,  कृषि विभाग के अंतर्गत फसलों के उत्पादन की जानकारी, एमएसपी पर खरीद केंद्र, फसलों के लिए खाद्य उपलब्ध करवाने की जानकारी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ब्लॉक में पीएससी एवं सीएससी की जानकारी, कार्यरत कार्मिकों , निशुल्क दवा योजना सभी सीएससी ऑनलाइन कार्य आयुष्मान योजना केवाईसी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जो वंचित है उनका समय पर जुड़वा कर तथा समय पर जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें। बैठक में उपखंड अधिकारी समल श्रीमती अभिलाषा तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव तहसीलदार, तहसीलदार साबला मोहनलाल बारिया, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वाल सिंह राणा सहित उपखंड आसपुर एवं साबला के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उन्होंने पर्यटन स्थल बेणेश्वर धाम का अवलोकन किया इस दौरान उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने बेणेश्वर धाम पर पर्यटन के विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बेणेश्वर धाम स्थल पर हरि मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    1
    नवनियुक्त जिला कलक्टर देशलदान ने किया उपखंड क्षेत्र आसपुर-साबला दौरा, पंचायत समिति साबला में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सभी गांवों में समय पर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर देशलदान 
डूंगरपुर, 4 अप्रैल। नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री देशलदान ने शनिवार को आसपुर उपखंड क्षेत्र के सोमकमला आबा बांध का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईएन से बांध की कुल जलधारण क्षमता, वर्तमान जल स्तर, नहर प्रणाली, कुल सिंचित क्षेत्र एवं जल वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देशप्रदान किए।
उन्होंने जल वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक किसान तक निर्धारित समय पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने नहरों के रखरखाव, जल रिसाव रोकने, तथा सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
इसी क्रम में उन्होंने पंचायत समिति साबला के बैठक कक्ष में उपखंड आसपुर एवं साबला के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने ब्लॉक साबला में जन कल्याणकारी योजना, फ्लैगशिप योजना ऑनलाइन नामांकन, राजस्व कार्य के संपादन, बेणेश्वर धाम स्थल पर विकास कार्य की प्रगति तथा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारी से पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास,अब तक पूर्ण किए गए आवास तथा शेष रहे आवास की जानकारी लेते हुए उनको समय पर पूर्ण करने के लिए साथ ही उन्होंने स्वच्छता के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेकर स्वच्छता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए हर घर नल कनेक्शन, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए  हेडपंप तथा खराब हेडपंप की जानकारी लेते हुए जो खराब है  उनको समय पर ठीक करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की सभी गांव में पेयजल सप्लाई को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी पालनहार योजना में लाभान्वित, परीक्षा परिणाम, विद्यालय में नामांकन, जर्जर भवनों की स्थिति विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की जानकारी, 
कृषि विभाग के अंतर्गत फसलों के उत्पादन की जानकारी, एमएसपी पर खरीद केंद्र, फसलों के लिए खाद्य उपलब्ध करवाने की जानकारी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ब्लॉक में पीएससी एवं सीएससी की जानकारी, कार्यरत कार्मिकों , निशुल्क दवा योजना सभी सीएससी ऑनलाइन कार्य आयुष्मान योजना केवाईसी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जो वंचित है उनका समय पर जुड़वा कर तथा समय पर जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में उपखंड अधिकारी समल श्रीमती अभिलाषा तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव तहसीलदार, तहसीलदार साबला मोहनलाल बारिया, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वाल सिंह राणा सहित उपखंड आसपुर एवं साबला के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद उन्होंने पर्यटन स्थल बेणेश्वर धाम का अवलोकन किया इस दौरान उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने बेणेश्वर धाम पर पर्यटन के विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने बेणेश्वर धाम स्थल पर हरि मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
    1
    राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।
रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा।
जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना। पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता, भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।
    1
    शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत
आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी 
का हुआ आयोजन
आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन  आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना।
पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता,
भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • उदयपुर जिले के कानोड़ के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी में रमसा योजना के तहत निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ठेकेदार पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया । ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में रमसा योजना के अंतर्गत लगभग 12 लाख रुपए की लागत से नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग कर निर्माण में निर्धारित सामग्री गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है।
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ी में रमसा योजना के तहत निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ठेकेदार पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया । ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में रमसा योजना के अंतर्गत लगभग 12 लाख रुपए की लागत से नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग कर निर्माण में निर्धारित सामग्री गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.