श्रावस्ती जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस ने 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो नियो (UP32PE0417) को सीज कर दिया है। 22 जुलाई 2026 को अवैध गांजे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक शिवकुमार की टीम सोमनाथ नामक सप्लायर की तलाश में कटरा और फिर उसके वीरपुर स्थित आवास की ओर रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से गांजे की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने परशुरामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। क्षेत्राधिकारी इकौना की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान गाड़ी से 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा, 107 मिट्टी की चिलम, 1 पैकेट मोमबत्ती, 3 डिब्बे कोगो रोलिंग पेपर और 2 पैकेट पैकिंग पन्नी बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और ₹3,590 नकद भी जब्त किए गए। मामले में थाना नवीन मॉडर्न पुलिस स्टेशन में मु0अ0सं0 97/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटरा बाजार निवासी सोमनाथ पुत्र छेदीलाल और ककरा रोड वीरपुर निवासी गंगाराम तिवारी पुत्र भगौती प्रसाद व छेदीलाल पुत्र शांति प्रसाद के रूप में हुई है।
श्रावस्ती जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस ने 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो नियो (UP32PE0417) को सीज कर दिया है। 22 जुलाई 2026 को अवैध गांजे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक शिवकुमार की टीम सोमनाथ नामक सप्लायर की तलाश में कटरा और फिर उसके वीरपुर स्थित आवास की ओर रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से गांजे की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने परशुरामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। क्षेत्राधिकारी इकौना की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान गाड़ी से 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा, 107 मिट्टी की चिलम, 1 पैकेट मोमबत्ती, 3 डिब्बे कोगो रोलिंग पेपर और 2 पैकेट पैकिंग पन्नी बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और ₹3,590 नकद भी जब्त किए गए। मामले में थाना नवीन मॉडर्न पुलिस स्टेशन में मु0अ0सं0 97/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटरा बाजार निवासी सोमनाथ पुत्र छेदीलाल और ककरा रोड वीरपुर निवासी गंगाराम तिवारी पुत्र भगौती प्रसाद व छेदीलाल पुत्र शांति प्रसाद के रूप में हुई है।
- श्रावस्ती जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिलौला पुलिस ने 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो नियो (UP32PE0417) को सीज कर दिया है। 22 जुलाई 2026 को अवैध गांजे के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद उपनिरीक्षक शिवकुमार की टीम सोमनाथ नामक सप्लायर की तलाश में कटरा और फिर उसके वीरपुर स्थित आवास की ओर रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से गांजे की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने परशुरामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। क्षेत्राधिकारी इकौना की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान गाड़ी से 5 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा, 107 मिट्टी की चिलम, 1 पैकेट मोमबत्ती, 3 डिब्बे कोगो रोलिंग पेपर और 2 पैकेट पैकिंग पन्नी बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और ₹3,590 नकद भी जब्त किए गए। मामले में थाना नवीन मॉडर्न पुलिस स्टेशन में मु0अ0सं0 97/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटरा बाजार निवासी सोमनाथ पुत्र छेदीलाल और ककरा रोड वीरपुर निवासी गंगाराम तिवारी पुत्र भगौती प्रसाद व छेदीलाल पुत्र शांति प्रसाद के रूप में हुई है।1
- श्रावस्ती के गिलौला थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गिलौला आशीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने तस्करों के पास से एक महिंद्रा मैक्स चार पहिया वाहन (UP 40 T 0341), दो एंड्रायड मोबाइल फोन और ₹800 की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बहराइच के धनकुट्टीपुरवा निवासी बाबू गुप्ता और श्रावस्ती के लोधनपुरवा गिलौला निवासी रामसुहावन उर्फ ननकेश के रूप में हुई है। दिनांक 22 जुलाई 2026 को गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिंद्रा मैक्स वाहन से दो लोग इकौना की ओर से बहराइच की तरफ अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने खुटेहना मोड़ पर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और गिलौला बाईपास नहर पुल के पास वाहन को रोक लिया। नियमानुसार क्षेत्राधिकारी इकौना की उपस्थिति में ली गई तलाशी में गाड़ी में रखी पीली बोरी से 5 पैकेटों में कुल 5 किलो गांजा मिला। इसके अलावा बाबू गुप्ता के कब्जे से 01 मोबाइल व ₹500 नगद तथा रामसुहावन के कब्जे से 01 मोबाइल व ₹300 नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में थे और उसी से गांजा लेकर उसके निर्देशानुसार सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने थाना गिलौला पर मु0अ0सं0- 131/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है, जबकि संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की विवेचना की जा रही है।1
- श्रावस्ती में बहराइच–श्रावस्ती फोरलेन मार्ग पर भंगहा के पास सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में लंबी और गहरी दरार पड़ने की वजह से एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से के पास ईंटें और बालू की बोरियां रखकर उसे चिन्हित किया गया है, ताकि वाहन चालक सतर्क होकर गुजर सकें। फिलहाल इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण वाहनों का आवागमन केवल एक लेन से सावधानीपूर्वक कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है और दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की है।1
- श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित ग्राम घोलिया कला में ग्राम प्रधान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगभग 8 से स्थिति ऐसी ही पड़ी हुई है, जिसकी वजह से गांव के लोगों को लगातार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान की इस अनदेखी के कारण ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है।4
- बलरामपुर के थाना महराजगंज तराई पुलिस ने कुख्यात गो-तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कौवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गैंग लीडर मुन्नान उर्फ मन्नान के अलावा कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन शामिल हैं।1
- बहराइच के रिसिया क्षेत्र स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंग डीहा में पिछले लगभग तीन महीनों से एक भी स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं हुई है। इसके कारण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। नर्सिंग स्टाफ के अभाव में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और अन्य मरीजों को समय पर आवश्यक प्राथमिक इलाज नहीं मिल पा रहा है और अस्पताल में प्रसव संबंधी सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। इस मामले में रिसिया सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम ने दूरभाष पर बताया कि वहां किसी को नियुक्त करना उनके हाथ में नहीं है और यह नियुक्ति सीएमओ बहराइच द्वारा की जाएगी। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में सुविधाएं न होने से गर्भवती महिलाओं को मजबूरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ और परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं की गई तो किसी भी समय गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्थानीय लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बहराइच और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल अस्पताल में स्टाफ नर्स नियुक्त कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने की मांग की है।4
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक युवक और तीन सगी बहनों की शादी के वायरल वीडियो के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जिसे अब तक महज़ एक रील या मज़ाक माना जा रहा था, उस पर अब खुद तीनों बहनें और उनका पति कैमरे के सामने आए हैं। कैमरे पर सामने आकर तीनों बहनों और उनके पति ने दावा किया है कि यह शादी पूरी तरह से असली है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल न किया जाए। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है, जहाँ लोग इस विवाह की सच्चाई और इसके कानूनी पहलुओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।1
- रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में गोंडा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को यह ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2006 में स्थापित यह विश्वविद्यालय हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों का मानचित्र स्वीकृत न होने के आधार पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इससे न केवल शैक्षणिक ढांचा प्रभावित होगा, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। सपा नेताओं ने मांग की है कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए, जौहर ट्रस्ट को आवश्यक मानकों की पूर्ति के लिए पर्याप्त समय दिया जाए और शासन, प्रशासन व प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित कर छात्रहित में सम्मानजनक व सकारात्मक समाधान निकाला जाए। इस अवसर पर वकार खान, लालचंद गौतम, अफजल खान, जियाउर रहमान खान, खुर्शीद अजहरी, देव सिंह, सूफियान खान, आलम खान, जावेद मिंटू, सुहैल खान, आसिफ लारी, फरमान खान, फारूक खान, अरविंद यादव, इमरान खान, मेराज नेता, परवेज सलमानी, मोहम्मद यूसुफ, मेराज अहमद, रवि पासवान, ओवैस खान, राजू मौर्य, हेमंत तिवारी, सलमान खान, प्रमोद प्रजापति, एजाज सलमानी, सब्बीर अहमद, गणेश गुप्ता, महफूज अहमद, हाजी इरफान, मुराद सलमानी, एजाज अहमद, नौशाद अली और इरफान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।1