logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, धारदार हथियार से हुई हत्या का खुलासा कौशाम्बी जनपद की सैनी कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने कानेमई गांव में हुई गणेश प्रसाद हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कानेमई गांव निवासी गणेश प्रसाद की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की बेटी और आरोपी आकाश के बीच प्रेम संबंध थे। करीब चार महीने पहले आरोपी मृतक की बेटी को भगा ले गया था, जिसको लेकर परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद सुलह के नाम पर परिजन आरोपी से 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। लगातार दबाव और परेशानी से तंग आकर आरोपी ने गणेश प्रसाद की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने अपनी बुआ के घर रहकर पूरी योजना बनाई और धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी, मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली है। विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने सैनी पुलिस और SOG टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

7 hrs ago
user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *अजुहा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख* *कौशाम्बी संदेश नेटवर्क* *कौशांबी जनपद* के नगर पंचायत अजुहा स्थित वार्ड नंबर 3 शांति नगर में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग पप्पू चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बेच्चू चौरसिया के दो मंजिला मकान के एक कमरे में लगी, जहां अचानक निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, दो कूलर, गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नगदी रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी संबंधित हल्का लेखपाल को दे दी गई है, जिससे नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। आगजनी से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है और वे सदमे में हैं। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
    2
    *अजुहा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख*
*कौशाम्बी संदेश नेटवर्क*
*कौशांबी जनपद* के नगर पंचायत अजुहा स्थित वार्ड नंबर 3 शांति नगर में शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग पप्पू चौरसिया पुत्र स्वर्गीय बेच्चू चौरसिया के दो मंजिला मकान के एक कमरे में लगी, जहां अचानक निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा टीवी, फ्रिज, दो कूलर, गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नगदी रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी संबंधित हल्का लेखपाल को दे दी गई है, जिससे नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके। आगजनी से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है और वे सदमे में हैं। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कैंसर की कहानी डॉ राजीव सिंह की जुबानी, देखें खास रिपोर्ट
    1
    कैंसर की कहानी डॉ राजीव सिंह की जुबानी, देखें खास रिपोर्ट
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    21 hrs ago
  • Post by पत्रकार उत्तर प्रदेश
    1
    Post by पत्रकार उत्तर प्रदेश
    user_पत्रकार उत्तर प्रदेश
    पत्रकार उत्तर प्रदेश
    Unchahar, Rae Bareli•
    18 hrs ago
  • विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662
    1
    विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के ब्लाक नेवादा परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को सुना और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी को भारी संख्या में किसान पैदल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सराय अकिल पावर हाउस से शुरू होकर म्योहर गांव होते हुए जिला कार्यालय तक पहुंचेगी। बैठक में किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
    1
    कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के ब्लाक नेवादा परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को सुना और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने घोषणा की कि किसानों की मांगों को लेकर 13 फरवरी को भारी संख्या में किसान पैदल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सराय अकिल पावर हाउस से शुरू होकर म्योहर गांव होते हुए जिला कार्यालय तक पहुंचेगी।
बैठक में किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
    1
    पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.