Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस्तर जिले में साधना सप्ताह की शुरुआत, आधुनिक कौशल से लैस होंगे जिले के कर्मयोगी प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान
SAMYAK NAHATA
बस्तर जिले में साधना सप्ताह की शुरुआत, आधुनिक कौशल से लैस होंगे जिले के कर्मयोगी प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान1
- जगदलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर निकाली जा रही न्याय पदयात्रा, धरना-प्रदर्शन एवं रैली का आज तीसरा दिन रहा। यह पदयात्रा 1 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कुदालगांव से शुरू होकर जगदलपुर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई और सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। पदयात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए रोड जाम की स्थिति बन गई, जिसके कारण करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए जगदलपुर पहुंची। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पदयात्रा के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपने की तैयारी की।1
- बिजली कटौती से जनता परेशान, आप ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओ का समाधान नहीं हुआ तो आप करेगा उग्र आंदोलन कोंडागांव :- जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बड़े डोंगर बिरजू सलाम, मुकेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा सरवन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान, विद्यार्थी और आम जनता बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जल्द ही व्यापक स्तर पर पदयात्रा आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिजली समस्या को लेकर पार्टी पहले भी मजबूती से आवाज उठा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस बार पार्टी बड़ी संख्या में लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।2
- स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा इजाफा: कोंडागांव के बेड़े में जुड़ीं 9 नई 108 एम्बुलेंस, मरीजों को मिलेगी राहत। दौड़ेगी '108', बचेगा जीवन: कोंडागांव जिला प्रशासन ने सुदृढ़ की स्वास्थ्य की बुनियादी ढांचा।1
- Post by सतभक्ति संदेश1
- बलरामपुर। जिला मुख्यालय के समीप एनएच-343 राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखी बैरियर के समीप आज दिनाँक 2 अप्रेल दिन गुरुवार को समय लगभग तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार खाली ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया। तेज रफ्तार ट्रेलर बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था तभी चालक द्वारा अचानक नियंत्रण खोने से वाहन पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।आग लगने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।2
- आरोपी ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर, बलरामपुर जिले के राजपुर से प्रार्थी मनीष कुमार सोनी, निवासी बुढ़ाबगीचा, राजपुर द्वारा दिनांक 16.02.2026 को थाना राजपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15.02.2026 की रात्रि में उनके घर के सामने खड़ी इको वैन क्र CG10AF-7362, जिसमें घरेलू बर्तन रखे हुए थे, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में आरोपी की तलाश हेतु टेक्निकल जानकारी प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया विश्लेषण के आधार पर संदेहास्पद व्यक्तियों की गतिविधियों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा चोरी की गई इको वैन एवं उसमें रखे कुछ बर्तन थाना बलरामपुर क्षेत्र के डुमरखी रोड किनारे छोड़ दिए गए थे, जिन्हें दिनांक 14.03.2026 को जप्त किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी रखते हुए प्राप्त टेक्निकल जानकारी के आधार पर संदेही ऐनुल अंसारी, निवासी कुसमी को तलब कर पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपी द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना दिनांक को अपने सहयोगी के साथ मिलकर उक्त इको वैन एवं उसमें रखे बर्तनों की चोरी करना स्वीकार किया गया है। चोरी किए गए बर्तनों को बेचकर प्राप्त राशि से खरीदा गया लगभग ₹14,000 मूल्य का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अशोक तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव एवं आरक्षक रूपेश गुप्ता द्वारा सक्रिय रूप से संपादित की गई।3
- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत को दो दशक पहले झकझोर देने वाले बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में गुरुवार को एक निर्णायक मोड़ सामने आया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्पेशल डिवीजन बेंच ने मामले में अहम फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को दोषी करार दिया है और उन्हें तीन सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।1