Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र* से *मोदीनगर संवाददाता नीरज कुमार* की खास रिपोर्ट स्मार्ट मीटर के विरोध में
पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
*दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र* से *मोदीनगर संवाददाता नीरज कुमार* की खास रिपोर्ट स्मार्ट मीटर के विरोध में
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- खड़ी ट्रेन पर चढ़ना पड़ा भारी: हाई टेंशन तार छूते ही युवक की दर्दनाक मौत एक दर्दनाक हादसे में खड़ी ट्रेन पर चढ़ा एक युवक अपनी जान गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार, युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। इसी दौरान उसने ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन को छू लिया। करंट इतना तेज था कि युवक तुरंत उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया। घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऊपर मौजूद तार में कितनी खतरनाक वोल्टेज होती है। यह हादसा एक बार फिर साफ करता है कि चाहे ट्रेन खड़ी हो या चल रही हो, उसकी छत पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है।1
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- Post by Sonu Kanaujiya1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- गाजियाबाद के लोनी थाना अंकुर विहार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डाबर तालाब में डूबे 6 वर्षीय मासूम1
- गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक डीएलएफ अंकुर विहार इलाके से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी। आरोपी इस बाइक का इस्तेमाल अन्य चोरी की वारदातों में करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.1