Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के महोबा संकट मोचन हनुमान मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गया है और मामले की जांच व आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
टीकमगढ़ के महोबा संकट मोचन हनुमान मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गया है और मामले की जांच व आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बाद भी टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला को बोलने का मौका नहीं दिया गया। इस कार्यक्रम में बोलने का अवसर न मिलने पर विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने मीडिया से रूबरू होकर अपनी बात कही है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ दौरे के दौरान 17 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का होटल में जोरदार स्वागत किया गया।1
- टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बानपुर दरवाजा निवासी रूपनारायण सेन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रूपनारायण सेन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से टहलने निकले थे। तालाब किनारे बने मंदिर के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलने से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि रूपनारायण सेन मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज टीकमगढ़ व ग्वालियर में चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।2
- टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के नेतृत्व में पुलिस बल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलेरा में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशामुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के चौथे दिन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में जिले के झुग्गी-झोपड़ी इलाकों और चिन्हित हॉटस्पॉट स्थानों पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताकर इससे दूर रहने की अपील की गई। इसके साथ ही, नशे के आदी हो चुके व्यक्तियों और उनके परिजनों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी दी गई और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से नशे की लत से प्रभावित लोगों को परामर्श और जरूरी चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए छतरपुर पुलिस आने वाले दिनों में भी पूरे जिले में विभिन्न माध्यमों से इस प्रकार के व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।1
- टीकमगढ़ को जैविक जिला बनाने में मदद करने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ आगामी 25 जुलाई को जिले में जैविक जागरण रैली निकालेगा। यह निर्णय कृषि अनुसंधान केंद्र कुण्डेश्वर रोड पर आयोजित भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक जिला बैठक में लिया गया। यह बैठक प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी और संभाग मंत्री हेमंत पटेल के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्ययोजना, नई ग्राम समिति की सूची तैयार करने, आगामी सदस्यता अभियान और जैविक खेती के किसानों के लक्ष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में जैविक किसानों का सम्मान कर जैविक जागरण रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही संगठन ने इस बार जिले में 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। बैठक के दौरान प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी ने ग्राम और तहसील के बीच की इकाई के रूप में 'मण्डल रचना' तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. के. सिंह ने उपस्थित किसानों को जैविक खेती के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी ने किया। बैठक में जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, महिला संयोजिका पुष्पा विश्वकर्मा, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी, जिला युवा आयाम प्रमुख राकेश सिंह घोष, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, जतारा तहसील अध्यक्ष जानकी अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष किशोरीलाल अहिरवार, बिहारी लाल कोरी, बद्री तिवारी, किशन कुशवाहा, रामकिशन प्रजापति, जैविक खेती प्रमुख देशराज रजक, डरू रजक और मलखान राजपूत सहित कई किसान उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ के महोबा संकट मोचन हनुमान मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गया है और मामले की जांच व आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।1