राजकीय पीजी महाविद्यालय में माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 को लेकर क्विज प्रतियोगिता एवं कार्यशाला आयोजित सवाई माधोपुर:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत पोर्टल पर आयोजित किये जा रहे माय भारत बजट क्विज 2026 पर जिला कलेक्टर कानाराम के निर्देशानुसार सोमवार को कार्यशाला राजकीय पीजी महाविद्यालय गंगापुर सिटी में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बजट प्रक्रिया से जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।प्राचार्य सुमित्रा मीना ने युवाओं को माय भारत पोर्टल से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से युवा बजट क्विज में भाग लेकर आगामी बजट के लिए अपने सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं सार्थक सुझाव देने वाले युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से सीधे संवाद करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। इस अवसर पर विधार्थी परिषद के सीताराम गुर्जर ने छात्राध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य और युवाओं की आकांक्षाओं को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य सुमित्रा मीना सहित अन्य सभी व्याख्यातागणो ने भी युवाओं को इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Rakesh Agarwal1
- *सोलर प्लेट लगाने के बहाने रेकी, विजयपुर से सूने घरों में चोरी करने वाले सात आदतन अपराधी गिरफ्तार,माल बरामद।।* गिरफ्तार आरोपियों में से कई कुछ ही दिन पहले जेल से छूटे थे और रिहाई के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आए। *पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा।।*1
- #news #police ,#rpf टैक्सी ड्राइवरों ने लगाऐ RPF पुलिस सवाई माधोपुर पर पैसे लेने के आरोप, सिटी बसों पर आखिर किसकी महेरबानी? Man Singh Gurjar DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Ministry of Railways, Government of India SP Sawaimadhopur Rajasthan Police Bhajanlal Sharma1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टोकसी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक हिंडौन सिटी में रहकर मजदूरी/नौकरी करता था और किसी आवश्यक सामान की खरीद के लिए मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी आ रहा था। जैसे ही वह टोकसी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए युवक को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सिमीलाल निवासी हलेना, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी उपस्थिति में सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।2
- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1